होम इंटरव्यू बंगलौर लॉ फर्मस : सी.के. नन्‍द कुमार

बंगलौर लॉ फर्मस : सी.के. नन्‍द कुमार

1809
0
बंगलौर लॉ फर्मस : सी.के. नन्‍द कुमार

नेशनल लॉ स्‍कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी के भूतपूर्व विद्यार्थी सी.के. नन्‍द कुमार कर्नाटक उच्‍च न्‍यायालय में अधिवक्‍ता हैं । वे सी.के. नन्‍द कुमार एंड एसोसिएट्स के फाउंडर भी हैं ।

इस अंक में बंगलौर लॉ फर्मस, बॉर एंड बैंच के आदित्‍य ए.के. ने नन्‍द कुमार से मुम्‍बई तथा बंगलौर में  प्रैक्टिस करने तथा शहर की लीगल मार्किट में चल रहे दौर एवं कुछ और भी बातें की ।

आदित्‍य ए.के. : नेशनल लॉ स्‍कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी से ग्रेज्‍यूएशन के पश्‍चात आपने मुम्‍बई में ए.आर.ए.लॉ ज्‍वाईन किया ।

सी.के.नन्‍दाकुमार :  हां, उस दौर में यह (ए.आर.ए.लॉ) एक विकासशील फर्म हुआ करती थी जिसका भविष्‍य काफी उज्‍जवल था और इसमें बहुत सी संभावनाएं भी दिखाई दे रहीं थी । काम के लिए मुम्‍बई बहुत ही बे‍हतरीन स्थान है और म्एरा यह दृढ विश्वास था कि युवाओं के लिए अपना कैरियर आरंभ करने के लिए यह जगह बहुत अच्‍छी है । मुम्‍बई में  आमतौर पर पूरा सेटअप पूरी तरह से व्‍यावसायिक है और किसी भी व्यक्ति को सही दिशा में अपना कौशल निखारने में पूरी मदद मिल सकती है । ए.आर.ए. लॉ फर्म में मैंने विलय एवं समामेलन ( मर्जर तथा एमालमागेशन ), निवेश और भारी मात्रा में तकनीकी लॉ पर काम किया ।

ए.के.: और फिर आप बंगलौर वापस आ गए ।

सी.के.नन्‍दाकुमार : ए.आर.ए. के बाद मैंने थोड़ा आराम किया और बंगलौर में अपना ही थोडा-बहुत काम शुरू करने का प्रयास किया । 2-3 महीने के पश्‍चात मैंने होला एंड होला को ज्‍वाईन लिया था । मैं बड़ा सौभाग्‍यशाली हूं कि मुझे श्री उदय होला और श्री दामोदरन जैसे बुद्धिजीवी  वरिष्‍ठ एडवोकेट्स के साथ काम करने का अवसर प्राप्‍त हुआ जिनके साथ मिल कर मैंने बहुत सा काम किया विशेष कर ट्रॉयल कोर्ट्स में काफी काम किया । मैंने श्री होला के साथ मिल कर कम्‍पनी लॉ बोर्ड तथा सिविल कोर्ट में भी कुछ मामलों पर काम किया ।

उनमें सबसे बड़ी खूबी यह थी कि उनका काम करने का तरीका बड़ा विषम प्रकार का था और इससे कुछ विलक्षण व अद्भुत सीखने के बड़े अच्‍छे अवसर मिलते थे । मुम्‍बई से निकलने के पश्‍चात मुझे इंग्‍लैंड में अपनी मास्‍टर डिग्री हासिल करने का अवसर मिला था परन्‍तु अब मैं यह सोचता हुं कि   यदि मैंने लिटिगेशन में अपनी मास्‍टर डिग्री की पढ़ाई श्री होला तथा श्री दामोदरन के साथ ही की होती तो ज्यादा अच्छा होता ।

मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि वे दोनों अपने अनुभव और अपना ज्ञान बांटने के प्रति बहुत ही उदार थे I  जो  भी उनके पास कुछ सीखना चाहे तो वे अभी भी किसी की भी सहर्ष सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं । दूसरे पक्ष की ओर से भले ही कोई वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता ही क्‍यों न पेश हो रहा हो तो भी उसके साथ बहस करने लिए वे आपके मन में जो आत्‍मविश्‍वास का भाव जागृत करते थे  उससे वास्‍तव में मेरा आत्मविश्‍वास और खुद पर पक्का भरोसा हो जाता था ।

यह एक महत्‍वपूर्ण बात जो मैं कहना चाहूंगा कि जब नए नए ग्रेजुएट वकील मुझसे यह पूछते हैं कि उन्‍हें कौन सा चैम्‍बर ज्‍वाईन करना चाहिए । श्री होला साहब के चेम्‍बर में हमेशा काम की भरमार रहती है । कुछ लोग ऐसे थे जो इस अवसर का लाभ उठा लेते थे परन्‍तु कुछ शायद इतना लाभ नहीं उठा पाते थे । अक्‍सर मैं सुबह 9:30 बजे या से रात 8 अथवा 9 बजे तक श्री दामोदरन साहब के साथ काम करता था और उसके पश्‍चात रिसर्च कार्य करना आरंभ करता था जो होला साहब मुझे सौंपेते थे ।

अत: यह किसी व्‍यक्ति विशेष पर निर्भर करता है कि वह ऐसे अवसरों का लाभ कैसे उठा पाता है । जिन्‍होंने इस अवसर का लाभ उठाया है वे जीवन में काफी अच्‍छा कर रहे हैं । श्री होला साहब के कुछ पुराने सहयोगियों को हाल ही में वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता नियुक्त किया गया है ।

आदित्‍य ए.के. : वो कौन सा अवसर था जब आपने स्वंय प्रैक्टिस करने का फैसला किया ?

सी.के.नन्‍दाकुमार :  जिस कारण मैंने अपनी खुद की प्रैक्टिस करना शुरू किया वह भी एक प्रकार से थोडा निजि था । मेरा विवाह तय हो चुका था और होला साहब और दामोदरन साहब के प्रति अपनी इस गुस्‍ताखी की माफी मांगते हुए मैं कहना चाहता हूं कि वहां काम के घंटे काफी ज्‍यादा थे और मेरे लिए अपने काम और अपने विवाहित जीवन में सामंजस्‍य रख पाना कठिन प्रतीत हो रहा था । काम के घंटें मुम्‍बई की फर्मों की तरह ही काफी लम्बे थे । और फिर मुझे यह भी महसूस हो रहा था कि अब शायद आगे बढ़ने का सही समय आ गया है । मैंने आशिरा लॉ कम्प्नी में एक पार्टनर के रूप में ज्‍वाईन किया और वहां मैं अढ़ाई वर्ष तक रहा । यह भी अपने आप में काफी अच्‍छा अनुभव रहा ।

मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि शुरूआत कोई खास अच्‍छी नहीं थी परन्‍तु मैं पूरी तरह डटा रहा । आशिरा में ज्‍वाईन करने के शुरूआती 22 दिनों तक मुझे एक भी मुवक्किल नहीं मिला और न ही  मैंने एक रूपया कमाया और मैं बस वहां से निकलने की सोच ही रहा था कि तभी एक व्‍यक्ति ने  आ कर मुझसे सम्‍पर्क किया।  उस समय  मैं होला एंड होला में नोटिस अवधि पर काम कर रहा था । वह व्‍यक्ति मेरे पास आया और उसने मुझे कुछ एडवांस दिया और इस प्रकार मैंने अपनी खुद की प्रैक्टिस से अपनी पहली कमाई की । उस समय मैं लगभग निराश हो चुका था और किसी कम्‍पनी अथवा फर्म ज्‍वाईन करने के लिए अपना आवेदन तैयार करने में लगा था । मुझे खुशी है कि ऐसी स्थिति नहीं आने पाई थी ।

आदित्‍य ए.के. : आपके सेटअप का वर्तमान स्‍वरूप क्‍या है ? 

सी.के.नन्‍दाकुमार : हम अभी फर्म के रूप में स्‍थापित नहीं हुए थे । फरवरी, 2009 से मैं व्‍यक्तिगत रूप से प्रैक्टिस कर रहा था । मेरे कुछ सहयोगी थे जो मेरे साथ काम करते थे और हमने काफी कुछ कारपोरेट, वाणिज्यिक और सिविल लिटिगेशन और साथ में कुछ परामर्शी कार्य भी करते थे ।

आदित्‍य ए.के. : बंगलौर के कानूनी बाजार में पिछले वर्षों में आपने क्‍या रूझान देखें हैं ? 

सी.के.नन्‍द कुमार : सामान्‍य नजरिए से देखा जाए तो बाजार भी उसी प्रकार से चलता है जिस प्रकार अर्थव्‍यवस्‍था चलती है और बंगलौर इसका कोई अपवाद नहीं है । किसी वर्ष में यदि अर्थव्‍यवस्‍था अच्‍छी है तो आप देख सकते हैं कि उस वर्ष अधिक संख्‍या में विलय व समामेलन  (मर्जर और एमालमागेशन) देखने को मिलते हैं । इसी प्रकार जिस वर्ष अर्थव्‍यवस्‍था अच्‍छी नहीं होती है उस वर्ष अधिक संख्‍या में याचिकाओं को समेटना पडता है । इसी प्रकार प्रापर्टी बाजार की स्थिति पर भी निर्भर करता है, आपको इन दिनों में या तो विशेष रूप से पर्फामेंस विवाद अथवा पैसा वसूली विवाद मिलते हैं । मैं यह सोचता हूं कि इसका अर्थ यह हुआ कि वकीलों के पास काम की कभी कोई कमी नहीं रहती !

बंगलौर का कानूनी बाजार एक ऐसा बाजार है जहां मैंने अनेक युवा वकीलों और कानूनी फर्मों को अच्‍छा काम करते हुए देखा है । बंगलौर के मुवक्किल युवा वकीलों की सेवाएं प्राप्त करने में किसी प्रकार की हिचक नहीं करते । मैंने यह भी देखा है कि अनेकों जज युवा वकीलों को प्रोत्‍साहित करते हैं बशर्ते कि उनकी तैयारी पक्‍की होनी चाहिए । ऐसे अनेकों मामले हैं जहां बाजी काफी ऊंची होती है जिसे युवा वकील स्वंय उसे अच्‍छी प्रकार से सम्‍हालने में सक्षम होते हैं । पिछले 5-10 वर्षों से इस रूझान में वृद्धि हो रही है ।

मैंने यह भी देखा है कि अनेकों जज युवा वकीलों को प्रोत्‍साहित करते हैं बस शर्त यह होती है कि वह पूरी तैयारी के साथ आएं ।

दिल्‍ली और मुम्‍बई के साथ साथ बंगलौर को भी प्रैक्टिस के अनेकों उभरते हुए नए क्षेत्रों के केन्‍द्र के रूप में देखा जा रहा है । विशेष कर अन्‍य दक्षिणी राज्‍यों से अनेकों प्रतिभाशाली वकील यहां आकर काम करना चाहते हैं ।

यहां सबसे बड़ी कमी यह है कुछ ट्रिब्‍यूनल बंगलौर में स्थित नहीं है । इस कमी को दूर करने के प्रयास जारी हैं । उदाहरण के लिए नेशनल कम्‍पनी लॉ ट्रिब्‍यूनल को स्थापित किया जाना । इससे बंगलौर में वकीलों को और भी अधिक अवसर प्राप्‍त हो सकेगें और वे नाना प्रकार के मामलों में पेश  होने में समर्थ होंगे ।

आदित्‍य ए.के. : तो आप यह कहना चाहते हैं कि यहां अपनी प्रैक्टिस जमाने का यह उचित समय है ?

सी.के.नन्‍द कुमार :  अपनी प्रैक्टिस जमाने का सबसे बेहतर समय वह होता है जब आपको लगे कि आप इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं । कोई समय अच्‍छा या बुरा नहीं होता । मुझे नहीं लगता कि आपको यह इंतजार करना चाहिए कि अर्थव्‍यवस्‍था कैसी चल रही है या फिर कौन सी सरकार पावर में है । अंतत: छलांग तो आपको ही लगानी होगी ।

आदित्‍य ए.के. : क्‍या आपको ऐसा नही लगता कि बाजार में वकीलों की काफी भरमार हो गई है ?

सी.के.नन्‍द कुमार : आज बहुत से वकील उपलब्‍ध हैं  परन्‍तु ऐसे वकीलों की मांग कभी समाप्‍त नहीं होगी जो गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर सकते हैं । मुझे याद है . वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता अरविन्‍द दातार ने एक बार मुझसे यह कहा था कि यदि तुम समुचित रूप से सक्षम और परिश्रमी हो तो तुम कभी भी अपनी प्रैक्टिस में नाकामयाब नहीं हो सकते ।

उभरती हुई अर्थव्‍यवस्‍था के साथ साथ जनसंख्‍या और व्‍यवसाय में भी बढ़ोतरी हो रही है और इस कारण योग्‍य कानूनी  सेवाओं की आवश्‍यकता तो होगी ही । यदि तुम मेहनती हो और अपने आदर्शों के प्रति तुम्‍हारी सोच पूरी तरह स्‍पष्‍ट है तो तुम्‍हारे पास काम की कभी भी कोई कमी नहीं होगी ।

आदित्‍य ए.के. : नेशनल लॉ फर्मों ने बंगलौर के बाजार पर क्‍या प्रभाव डाला है ।

सी.के.नन्‍द कुमार :  मुझे नहीं लगता कि यह किसी प्रकार की चिंता का मुद्दा है । अगरचे मैं तो इन फर्मों का बंगलौर में स्‍वागत ही करूंगा I  इनमें से कुछ फर्मों के लिए अपनी लिटीगेशन टीम का गठन कर पाना आसान नहीं होगा अत: हो सकता है कि उन्हें इसके लिए अपने साथ युवा वकीलों और छोटी फर्मों को जोड़ना पड़े । बंगलौर में वकीलों और लॉ फर्मों को तो इससे लाभ  प्राप्‍त होगा ही । चन्‍नैइ इस सिनेरियो अपने आप में एक बेहतरीन उदाहरण है ।

आदित्‍य ए.के.: बंगलौर में प्रैक्टिस करने का आपका अनुभव कैसा रहा है ? मुम्‍बई में की गई प्रैक्टिस की तुलना इसके साथ आप कैसे करते हैं ?

सी.के.नन्‍द कुमार :  इन दोनों की तुलना कर पाना थोड़ा कठिन है । मुम्‍बई में सॉलिसिटर और काउंसिल का परम्‍परिक सिस्‍टम अभी भी पूरी तरह मजबूत स्थिति में है । वरिष्‍ठ काउंसिलों द्वारा की जाने वाली ब्रीफिंग के अलावा अन्य मामलों में बंगलौर में यह अंतर काफी हद तक अस्‍पष्‍ट है । अधिकांश वकील सॉलिसिटर और काउंसिल दोनों के लिए काम कर रहे हैं ।

 

मुझे ऐसा लगता है कि मुम्‍बई में की गई प्रैक्टिस का सबसे बड़ा लाभ यह है कि जब आप काउंसिल के रूप में कार्य करते हैं तो आप एक विशेषज्ञ होते हैं और आपकी यह विशेषज्ञता ही आपकी  वकालत है । जबकि बंगलौर में आप जर्नलिस्‍ट अधिक होते हैं । दोनों के ही अपने अपने लाभ  और नुकसान हैं ।

आदित्‍य ए.के.: बंगलौर में लिटिगेशन करने के इच्‍छुक विधि स्‍नातकों को आप क्‍या परामर्श देना चाहेगें ?

सी.के.नन्‍द कुमार : आगे बढ़ो । निश्चित ही यह बहुत अच्‍छा पेशा है । वकालत की दुनिया में आप जो भी भूमिका निभाने के इच्‍छुक हैं वह आपके लिए तैयार है । आपके सामने कुछ भी करने के लिए सारा मैदान खुला पड़ा है और इस पेशे में इस कदर लचीलापन है  कि आपको अपनी सीख निरंतर जारी रखने के अनेकों अवसर प्राप्त होते हैं । आपसे बस इतना ही अपेक्षित है कि आप में कभी न समाप्त होने वाला कड़ी मेहनत करने का जज्बा सदैव बना रहना  चाहिए ।

यदि अपने काम के प्रति आप पूरी तरह ईमानदार हैं तो आपकी सफलता यकीनन निश्चित है । बार  में हम अक्सर मामलों की सुनवाई के पश्‍चात थोड़ा‌‌‌‌‌‌‌-‌‌बहुत हास परिहास भी कर लिया करते हैं । यहां बहुत से सामाजिक उत्‍सव भी मनाए जाते हैं । आप अपने वकील भाई बहनों के साथ परस्पर जुड़ने लगते  हैं और फिर यही तो है जिसे आप सदैव अपनी यादों में बसा लेते है ।

मुझसे अक्‍सर यह पूछा जाता है कि क्‍या कन्‍नड़ भाषा का ज्ञान होना जरूरी है । छोटी अदालतों में औपचारिक रूप से न सही परंतु बहुत सी कार्यवाही स्‍थानीय भाषा में ही की जाती है, अत: स्‍थानीय भाषा की जांकारी होना लाभप्रद ही है । परन्‍तु मैं ऐसे बहुत से सक्षम व्‍यक्तियों को जानता हूं जिन्हें  कन्‍नड़ भाषा का लेशमात्र ज्ञान न होते हुए वे सफलता की सीढि़यां चढ़ने में सफल हुए हैं । मेरा यह मानना है कि कर्नाटक बार में उन लोगों का भी हार्दिक स्‍वागत होता है जो यह भाषा बोल नहीं पाते हैं; मुझे एक भी ऐसा वाक्‍या याद नहीं है जब किसी वकील को कन्‍नड़ भाषा का ज्ञान होने के कारण पक्षपात का सामना करना पड़ा हो ।

युवा वकीलों का बंगलौर में खुले दिल से स्‍वागत होता है और यह जगह काम करने के लिए बहुत ही बेहतरीन है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here