न्‍यू दकाती बाइक 959 बाइक  पेनीगॉल की एशिया राईड बर्रियाम, थाइलैंड के चांग सर्किट में आयोजित की गई थी ।दकाती बाइक की अधिक पॉवर और हल्के वजन वाली बाईकों के बारे में तो अक्‍सर हम कुछ न कुछ सुनते रहते हैं अब पहली बार ऐसा हुआ है कि दकाती की इस बाईक का वजन यूरो 4 मानदंडों के कारण सात किलोग्राम अधिक है । इस 959 बाईक की नोज काफी घेरेदार है और स्‍क्रीन अच्‍छी खासी बड़ी है जिससे 899 के मुकाबले इसके एयरोडॉयनामिक्‍स में काफी सुधार हो गया है और लार्जर सेक्‍शन फ्रंट एयर इनटेक के साथ तैयार किए गए इसके नए अग्रभाग का आकार भी सुन्दर हो गया है । इसके फैलाव वाले पृष्‍ठ भाग का डिजाइन तो शायद अप्रतिम कला का नायाब नमूना है । 959 पेनीगॉल के नए स्‍वरूप में अब पुन: डिजाइन किए गए लेटरल एयर इनटेक और नए रियर व्‍यू मिररर्स हैं । खास तौर से तैयार किए गए अंडर बैली एगजॉस्‍ट से अब बाईं तरफ से दोहरे एक्‍जॉस्‍ट की गुंजाइश बनी हुई है । संक्षेप सार यह कि नई 959 पेनीगॉल देखने में अब काफी अदभुत हो गई है ।

bi_july2016_middleweight_3_01इसमें दकाती बाईक ने वही अभिनव फीचर्स शामिल किए गए हैं जो इसके बड़े ब्रांड 1299 पेनीगॉल में भी हैं परन्‍तु इसका इंजन रोजमर्रा चलाने के हिसाब से एकदम अद्भुत ढंग से डिजाइन किया गया है जिससे यह काफी मनोरंजक और रेस के किसी भी ट्रैक पर इसकी राइडिंग काफी रोमांचक हो गई है । इसकी क्षमता तीन मिलीमीटर अधिक स्‍ट्रोक के साथ बढ़ाई गई है जबकि 1299 एस की भी यही क्षमता है । यह पहली सुपरक्‍वार्डो है जो नई स्‍ट्रोक लैन्‍थ में यूरो 4 अप्रुवल के साथ आई है और इससे जुड़ी कुछ ऐसी बेहतरीन तकनीक कि यह अब और अधिक घुमावदार हो गई है और इसकी अधिकतम शक्ति अब प्रति मिनट 10,500  रेज्‍यूलेशन पर 157 पीएस है । इसका वॉल्‍व गियर दकाती बाईक का पेंटेट प्राप्‍त डेसमोड्रोमिक सिस्‍टम है । 899 की तुलना में 959 में स्लिपर क्‍लच है । स्लिपर क्‍लच से छ: स्‍पीड वाले गियर बॉक्‍स को पॉवर मिलती है ।

सुपरक्‍वार्डो एल-ट्वीन अब 955 सीसी करके यूरो 4 विशिष्‍टता के साथ 157 पीएस में आई है । यह सुपर क्‍लच से भी युक्‍त है ।
सुपरक्‍वार्डो एल-ट्वीन अब 955 सीसी करके यूरो 4 विशिष्‍टता के साथ 157 पीएस में आई है । यह सुपर क्‍लच से भी युक्‍त है ।

इस बाईक में अन्‍य बाईकों जैसी चेसिस नहीं है तथा नई तकनीक के मोनोकॉक फ्रेम पर ही इसका सुपरक्‍वार्डो इंजन भी बाकी उपकरणों के साथ इसी पर टिका हुआ है । स्‍टीयरिंग हैड को मोनोकॉक से ही जोड़ा गया है और इसी के साथ  फ्रंट सिलेंडर हैड जुड़ा हुआ है । पिछला सब-फ्रेम पिछले सिलेंडर हैड पर टिका है तथा स्विंगआर्म और मोनोशॉक क्रेंककेस से जुड़े हुए हैं । यह शायद इकलौती ऐसी मोटरसाईकिल है जिसके एक घटक को एक से अधिक कार्यों के लिए प्रयोग में लाया गया है । 959 पेनीगॉल के इलैक्‍ट्रानिक पैकेज

में एबीएस, दकाती ट्रेक्‍शन कंट्रोल (डीटीसी), दकाती क्विक शिफ्ट (डीक्‍यूएस) , इंजन ब्रेक कंट्रोल (ईबीसी) तथा राइड बाई वायर (आरबीडब्‍ल्‍यू) शामिल हैं । दकाती राइडिंग मॉड तकनीक के कारण इसके सिस्‍टम में तीन राइडिंग मॉडों का सम्मिश्रण हुआ है – वैट, स्‍पोर्ट और रेस – और इनसे आपको तीन भिन्‍न मोटरसाइकिलों का अनुभव मिलता है ।

bi_july2016_middleweight_4_01

इसके प्रत्‍येक राइडिंग मॉड की पहले से की गई प्रोग्रामिंग के कारण बाईक की पसर्नेलिटी का बदलाव एबीएस, डीटीसी तथा ईबीसी के इंटरवेंशनल लैवल तथा पॉवर मॉड को एडजस्‍ट करके स्वत: ही हो जाता है, बस यही इसका कुछ अलग प्रकार का पॉवर आउटपुट कवर है । इसमें उपलब्‍ध करवाए गए मॉड सर्वोत्‍कृष्‍ट श्रेणी के प्रमुख प्रयोगों से निर्मित हैं ।

इसके राइड बाई वायर थ्रोटल कंट्रोल सिस्‍टम से पॉवर मॉड के नाम से ज्ञात तीन भिन्‍न प्रकार की पॉवर डिलीवरी का ताना बाना जुड़ा हुआ है । डीटीसी सिस्‍टम का उपयोग पिछले पहिए के झुकाव को कम करके आठ लैवल के सिस्‍टम इंटरएक्‍शन के नियंत्रण में बढ़ोतरी करता है तथा इसकी ट्रिपल स्‍टेज बॉच 9एमपी कंट्रोल यूनिट से अधिकतम एंटी लॉक कुशलता सुनिश्चित करती है ।  इसकी एक और खूबी यह है कि इसकी ईबीसी हैवी ब्रेकिंग की स्थिति में इसकी क्रेंकशॉफ्ट में होने वाली गिरावट को मॉनीटर करती है जो अच्‍छी पकड़ के लिए राइड - बाई - वायर थ्रोटल को खोल देती है ।

रेस राइडिंग मॉड का चयन करके इसके चालक हाई पॉवर मॉड का चयन कर सकते हैं जिससे 157 पीएस पर त्‍वरित कार्रवाई करने वाला इसका इंजन थ्रोटल को खोल देता है । रेस मॉड में डीटीसी सिस्‍टम में होने वाली गिरावट की डिग्री भी कम हो जाती है तथा इससे रेस के लिए तैयार ईबीसी उपलब्‍ध होती है और यह एबीएस फ्रंट पर पृष्‍ठ भाग के साथ किसी रूकावट के बिना बेबाक चलती है ।

स्‍पोर्ट मॉड का चयन करते ही सिस्‍टम मध्‍यम पॉवर मॉड में आ जाता है और तो भी यह 157 पीएस पर रहती है परन्‍तु थ्रोटल को खोलने के लिए इंजन काफी प्रवाह में चलता है । स्‍पोर्ट मॉड से डीटीसी सिस्‍टम की गिरावट की डिग्री बढ़ जाती है तथा ऐसा होने से स्‍पोर्ट के नजरिए से बनाई गई इसकी  ईबीसी अगले और पिछले एबीसी एक्‍टीवेशन के साथ पृष्‍ठ भाग से अधिक लिफ्ट अप कंट्रोल के साथ एक्‍टीवेट होती है ।

यदि सही पॉवर, हैंडलिंग और ब्रेक्‍स का चयन किया जाए तो 959 को चलाना बेहद ही आसान है ।
यदि सही पॉवर, हैंडलिंग और ब्रेक्‍स का चयन किया जाए तो 959 को चलाना बेहद ही आसान है ।

‘वैट’ राइडिंग मॉड सड़क अथवा ट्रैक प्रयोग के लिए निम्‍न पॉवर मॉड का प्रयोग करता है और इसका अधिकतम पॉवर प्रयोग 100 पीएस पर प्रतिबंधित होता है और यहां भी इसका प्रवाह युक्‍त इंजन थ्रोटल को खोलने की प्रक्रिया करता है । इसमें डीटीसी की गिरावट का स्‍तर अधिकतम होता है और ईसीबी भी पर्यावरणीय स्थितियों के अनुसार होती है और इसकी आक्रामक एबीएस सेटिंग एंटी लॉक कुशलता तथा रियर एंड लिफ्ट को रोक देता है ।

यह नियमित ट्रैक की बाईक नहीं है तथा दकाती बाईक ने इसके साथ इसे चलाने के तरीके पर डीआरई अनुदेशकों की व्‍यवस्‍था भी पहली बार की है । मुझे दकाती बाईक के औपचारिक टैस्‍ट तथा विकास रायडर के लिए अलेस्‍सेंड्रो वालिया से अनुदेश प्राप्‍त हुए ।

bi_july2016_middleweight-specsट्रैक पर चलने के लिए इस पर मोटरसाईकिल का प्रयोग करने से संबंधित कुछ टिप मिलने के पश्‍चात मैंने इसे दौड़ाने का मन बना लिया था । एक घुमाव के पश्‍चात सीधा चलते हुए 959 ने 260 किलोमीटर / प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली थी  । ऐसे भी कई मौके आए जब मुझे इस पर लगाम कसते हुए इसे दूसरे गियर में ले जाना पड़ा । इसके सर्किट में सबसे आसानी से 160 किलोमीटर / प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए चौथा गियर है ।  यदि पावर, हैंडलिंग और ब्रेक्‍स को सही ढंग से मिक्‍स किया जाए तो 959 को चलाना सबसे ज्‍यादा आसान है । आप अपने घुटने नीचे कर के झटके से बाईक को किनारे ले जा सकते हैं और अधिक प्रयास किए बिना दिशा बदल सकते हैं ।

दिन भर 20 मिनट के चार सत्र करने के पश्‍चात किसी प्रकार की थकान महसूस नही हुई थी और मैं अभी  अगले 20 मिनट तक इसे ओर भी चला सकता था । पूरा परिपेक्ष्य समझाने के लिए मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि मुझे कुछ देर के लिए लाइटर क्‍लास की सुपरबाइक के पिर्रेली टायर टेस्‍ट का मौका मिला था और उसे चलाने के पश्‍चात अगले चार दिनों तक मेरी टांगों में भंयकर दर्द होता रहा । 959 को चलाने के पश्‍चात तो मुझे ऐसा लगा कि जैसे मैंने अच्छी कसरत कर ली है ।

नई 959 पेनीगॉल में पॉवर, हैंडलिंग और ब्रेक्‍स का सही मिक्‍सचर है । यह ट्रैक और सड़क पर चलाने के लिए काफी उम्‍दा है । मेरे जैसे औसत चालकों के लिए इसका कार्यनिष्पादन कहीं अधिक बेहतर है ।

इस लेख को NextGen Publishing के साथ किए गए करार के अनुसार NewsPie.in में प्रकाशित किया गया है ।

कृप्या फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक और शेयर करें, क्योंकि इससे औरों को भी सूचित करने में मदद मिलेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here