समय बदल रहा है और इसी बदलाव को अब आप लेबर रूम में भी देख पा रहे होगें । अब अनेकों पिता अपने बच्चों को जन्म लेते हुए खुद देखना चाहते हैं और इस के लिए वे एक प्रकार से मददगार भी साबित हो रहे हैं ।
अपना नाम उजागर न होने देने की इच्छुक 28 वर्षीया युवा फ्रीलॉंसर लेखिका का यह कहना है कि "मैं उन कुछेक माताओं में से एक हूं जो मुझे दी गई तारीख को लेबर रूम में दाखिल की गई थी । थोड़ी थोड़ी देर में प्रसव पीड़ा शुरू होने तक तो मुझे सब कुछ ठीक ठाक लग रहा था । इस प्रकार के समय के लिए मैंने पहले से ऐसी कोई तैयारी नहीं की हुई थी जिससे मुझे किसी प्रकार का फायदा हो सकता । मैं चाहती थी कि यह समय बस ऐसे ही गुजर जाए । डाक्टरों ने मेरी मॉं को अन्दर आने देने का सुझाव दिया था परन्तु थोड़ी देर बाद ही मुझे दर्द में तड़फता देखकर वे ढीली पड़ गईं । तभी मेरे पति अन्दर आए और वए बार बार मुझे सात्वंना देने लगे जिससे मेरे अन्दर एक प्रकार की ऊर्जा का संचार होने लगा । उन्हें अन्दर बुलाना हम जैसे नव अभिभावकों के लिए इस नए सफ़र का शायद अच्छा आग़ाज था ।”
देश भर में डाक्टर अब पिता को लेबर रूम में अन्दर बुलाने का सुझाव दे रहे हैं । सहयोग करने के इच्छुक पिता बनने जा रहे व्यक्ति जब इसके लिए स्वेच्छा से सहयोग देते हैं तो इससे होने वाले फायदे नव अभिभावकों एवं उनके नए नए जन्मे बच्चे के लिए बहुत मायने रखते हैं ।
अपोलो अस्पताल, नवी मुम्बई में प्रसूति एवं स्त्री रोग की सीनियर कंसलटेंट डा. के.एस.बिन्दु ने याद करते हुए एक ऐसे जोड़े का किस्सा सुनाया जिसमें पति पत्नी से आयु में काफी छोटे थे । प्रसव से पहले की प्रत्येक विजिट में उनके पास पूछने के लिए प्रश्नों का ढेर होता था । अपनी गर्भवती पत्नी के बारे में ऐसी कोई भी सूचना शेष नहीं थी जो उन्होंने हम से न मांगी हो । कभी कभार तो मैं उनके सवालों से परेशान हो जाया करती थी । जब उन्होंने लेबर रूम में मौजूद रहने की इच्छा व्यक्त की तो पहले तो मैं कुछ हिचक सी महसूस कर रही थी और फिर मैंने मन में विचार किया कि मुझे उन्हें उनकी पत्नी को भौतिक एवं भावनात्मक समर्थन देने के लिहाज से इसकी अनुमति दे देनी चाहिए । मुझे यह जानकर बहुत अचम्भा हुआ कि वहां लेबर रूम में उनका व्यवहार कुछ अलग ही प्रकार का था । अपनी पत्नी की खुशामदी करना, उसे सांत्वना देना, खाने में, उबकाई साफ करने में तथा अत्यंत कठिन वैक्युम डिलीवरी के दौरान प्रोत्साहित करने में उन्होंने काफी मदद की । उन्होंने मेडिकल टीम से कोई प्रश्न नहीं पूछा और यहां तक कि अत्याधिक कठिन वैक्युम डिलीवरी के दौरान हमें प्रोत्साहित ही किया । इसके पश्चात यह स्वीकार करते हुए वे रो पड़े, उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना कठिन कार्य होता है और लेबर रूम में मौजूद रहने से उन्हें एक अनूठा अनुभव प्राप्त हुआ है । "
डा. सोनाली संथानम (पीएचडी एमएस पीटी), शिशु जन्म शिक्षक, हाइप्नोबर्थिंग प्रैक्टिशनर, दुग्धपान परामर्शदाता एवं फिजिकल चिकित्सक, बर्थ बेसिक्स, चन्नई का यह कहना है कि “मुझे तब बड़ा अचम्भा होता है जब शिशु जन्म की मेरी कक्षाओं में अनेक पिता मुझसे बच्चे के जन्म के समय उपस्थित रहने की अनुमति मांगने आते है । आखिर ऐसे में अनुमति क्यों न दी जाए । यह उनका अधिकार है । ”
उन्होंने आगे बताया कि " यदि आप प्रसव के शरीर विज्ञान की ओर ध्यान दें तो इसका प्रारम्भ और इसकी निर्भरता आक्सीटोसिन नामक लव हॉरमोन रिलीज होने पर ही निर्भर करती है । शिशु जन्म के समय ऑक्सीटोसिन का स्तर शरीर में बेहद उच्च होता है तथा यदि माता को सुविधा न हो तो यह यकायक गिर जाता है । महिला को उस व्यक्ति का समर्थन एवं सहयोग अवश्य प्राप्त होना चाहिए जिसपर वह भावनात्मक र्रुप से पूर्ण विश्वास करती है । निश्चित ही ऐसा व्यक्ति उसका पति ही हो सकता है परन्तु ऐसा भी जरूरी नहीं कि हमेशा वह व्यक्ति पति ही हो । ऐसा व्यक्ति उसकी मॉं, बहन अथवा कोई अच्छा मित्र भी हो सकता है !"
पापा को लेबर रूम में आने दो
38 वर्षीय 3 डी विज्युलाईजर सुधाकर प्रभु का यह कहना है कि "अपनी पत्नी की नौ माह की गर्भावस्था के दौरान मैं जो भी कुछ उसके लिए कर सकता था वह मैंने किया । परन्तु एक पुरूष होने के नाते मैं उस पीड़ा में भागीदार होने में समर्थ नहीं हो पा रहा था जिस पीड़ा को मेरी पत्नी झेल रही थी । “लेबर रूम में उसके साथ रहने के पश्चात तथा जिन कठिनाईयों से वह गुजरी उसे देखने के पश्चात मुझे यह अहसास हुआ कि किसी महिला के लिए मॉं बनने का सफर कितना कठिन होता है । अपने नवजात बच्चे को पहली बार अपने हाथों में उठाकर भी मुझे ऐसा ही एहसास हुआ था कि जीवन कितना फुसफुसा सा होता है और मानव को इसे सहेजने के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता । "
डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल, गुड़गांव में प्रसूति एवं स्त्री रोग की क्लीनिक्ल डॉयरेक्टर डा. रागिनी अग्रवाल का यह मानना है कि किसी व्यक्ति के व्यवहार और बनने वाले किसी नव पिता के व्यवहार में काफी अंतर होता है ।
" एक दशक पूर्व अपनी पत्नी के साथ लेबर रूम में जाना प्रतिष्ठा मात्र का एक प्रतीक माना जाता था । आज, पति काफी कुछ अच्छा सीख गए हैं तथा वे शिशु जन्म की कक्षाओं में भी भाग लेने लगे हैं । बच्चे के जन्म के समय उनके चेहरे की उत्साह भरी खुशी देखते नहीं बनती है । "
डाक्टर भी इससे सहमत हैं कि डिलीवरी रूम में पति की उपस्थिति से निश्चिय ही पत्नी का तनाव तथा उत्कंठा कम होने जैसे फायदे तो होते ही हैं और फिर पुशिंग प्रयासों में उसे अधिक कष्ट नहीं होता अपितु वह सहयोग ही करती है । डा. बिन्दु ने ऐसे अध्ययनों के बारे में बताया जिनमें बच्चे के जन्म के समय लेबर रूम में पिता के मौजूद रहने से लेबर की पहली और दूसरी स्टेज में होने वाले समय के अंतर में कमी होने के संकेत मिले हैं तथा इनमें किसी प्रकार की चिकित्सा सहायता अथवा किसी प्रकार की जटिलता उत्पन्न नहीं होती । पिता के निकट होने से डाक्टरों को तब बड़ी सुविधा होती है जब उन्हें एपिडयूरल एलॉलगेसिया, जल्द डिलीवरी, किसी चिकित्सा समस्या अथवा सीजियरन सैक्शन से डिलीवरी करने का निर्णय लेना होता है ।
वॉकहार्डट अस्पताल, मुम्बई सेन्ट्रल से प्रसव एवं स्त्री रोग कन्सलटेंट, लैपरोस्कॉपी सर्जरी में फैलोशिप प्राप्त डा. गंधाली देवोरूखर का यह कहना है कि " नव पिता से मिलने वाला समर्थन एवं सहयोग महिला के लिए वाकई अनगणित मायने रखता है ।"
नव पिता पैरों और कमर की मसाज करने में काफी मदद कर सकता है । पत्नी को हल्का भोजन खिलाने अथवा कुछ पिलाने, उठने वाले मरोड़ों की गिनती करने, अपने बच्चे के जन्म का सही समय नोट करने तथा मॉं और बच्चे की पिक्चर क्लिक करने जैसे कुछ ऐसे कार्य हैं जो जीवन भर के लिए अविस्मरणीय बन जाते हैं ।"
परन्तु जैसा कि प्रत्येक कार्य के पीछे कुछ सही और कुछ गलत तो होता ही है वैसे ही इसके भी कुछ विपरीत पक्ष पाए गए हैं और इन कारणों से इस बारे में निर्णय लेते समय इनकी ओर ध्यान दिया जाना अवश्यक हो जाता है । सैंट मार्था अस्पताल, बंगलुरू से स्त्री रोग की यूनिट प्रमुख डा. शुभा रामा राव का यह कहना है कि “ पिता को डिलीवरी रूम में आने की अनुमति तभी दी जानी चाहिए जब वे खुद आने के इच्छुक हों । तथापि, अधिकांश पति अपनी पत्नी को गहन पीड़ा में तड़पता हुआ और उस पर की जाने वाली सर्जिकल प्रक्रियाओं को देख नहीं पाते हैं ।"
डाक्टरों के सामने ऐसे कुछ मामले आए हैं जब पिता खून को देखकर, आपात स्थिति के दौरान बदहवास होने लगते हैं जिस्के परिणामस्वरूप चिकित्सा कार्यों में बाधा उत्पन्न होने लगती हैं, यहां तक कि शिशु जन्म के दौरान किए जा रहे विभिन्न कार्यों के संबंध में डाक्टरों से प्रश्न पूछने लगते हैं । उनकी चिंताएं एवं उनकी पीड़ा को समझा जा सकता है परन्तु इससे अक्सर जन्म प्रक्रिया बाधित हो जाती है तथा पहले से ही तनाव का सामना करने वाली मॉं एवं डाक्टरों के लिए बहुत सी कठिनाइयां उत्पन्न हो जाती हैं ।
डिलीवरी रूम में प्रत्यक्षदर्शी बनने के दिशानिर्देश
डा. बिन्दु ने ऐसी ही स्थिति के बारे में बताया कि उनके लिए तब बड़ी विकट स्थिति उत्पन्न हो जाती है जब पति लेबर रूप में अपने होश खो बैठते हैं तथा अपनी पत्नी को होने वाली प्रत्येक प्रसव पीड़ा के साथ पति चिल्लाने लगते हैं । अनेक बार ऐसा भी हुआ है जब खुद पत्नी को ही अपने पति को होश में लाने के लिए कड़क होकर कहना पड़ा और यही नही पति को चुप रहने के लिए अपनी ओर से सांत्वाना भी देनी पड़ी ।
यदि पिता जन्म प्रक्रिया का हिस्सा बनने के इच्छुक हों तो उन्हें शिशु जन्म की विशेष कक्षाओं में अपनी पत्नी के साथ भाग लेना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से वे शिशु जन्म के दौरान सहायक बन सकेगें । उनका कार्य प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ध्यान बटाना, आश्वस्त करना तथा मसॉज करना अथवा सुखद स्पर्श सहित उसकी प्रशंसा करना और मरोड़ उठने पर अपनी पत्नि को उतना बल लगाने के लिए प्रेरित करना है जितना जोर लगाने में वह समर्थ होती है । किसी प्रकार की बाधा अथवा समस्या उत्पन्न न करते हुए उन्हें शांत रहना चाहिए तथा आपात स्थितियों में डाक्टरों के निर्णय का सम्मान करना चाहिए ।
उन्हें किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित स्थिति के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए । आखिरकार, डिलीवरी में पति अपनी पत्नी को एक नए स्वरूप में देखता है , उसकी अधिक प्रशंसा करने लगता है और यहां तक कि उसकी शक्ति के आगे नतमस्तक होता है । प्रसन्नता के यह क्षण अविस्मरणीय होते हैं और इनकी याद वर्षों तक ताजा बनी रहती है ।
डा. सोनाली विश्लेषण के लिए हमेशा दम्पतियों से यह पूछती हैं कि उन्हें लेबर रूम में रहना कैसा लगा । “ मैं उन्हें याद दिलाती हूं कि यह उनके जीवन की कोई चिकित्सीय घटना नहीं है बल्कि यहां उनके बच्चे का जन्म हो रहा है । यदि खून देख कर कोई पिता किसी प्रकार की शंका करे अथवा निस्तेजता के प्रति चिंतित हो उठे तो मैं सामान्यत: उन्हें यह परामर्श देती हूं कि वह माता के सिरहाने की तरफ खड़े रहें और शिशु का जन्म होते समय वहीं से खड़े रह कर मदद करें । कुछ माता पिता तो दोनों ही एक साथ बच्चे को जन्म लेते हुए देखना चाहते हैं । इसके लिए मैं एक आइने का प्रयोग करके उन्हें बच्चे का जन्म होते देखने में मदद करती हूं । ”
डा. गंधाली का यह मानना है कि सामान्य रूप से पिता यदि लेबर रूम में आना चाहते हों और इसके लिए वे पूरी तरह से तैयार हों तो उन्हें आने की अनुमति देने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए । आपात स्थिति में तथा माता के लिए जीवन घातक जटिलता होने पर इससे तत्काल चिकित्सा निर्णय लेने में निश्चित तौर पर सहायता मिलती है । फिर भी अपनी पत्नी को बच्चे का जन्म देते हुए देखने तथा अपने बच्चे कोजने के समय बाहर आते हुए देखने से किन्हीं व्यक्तियों की संभोग इच्छा प्रभावित हो सकती है ! परन्तु यह कोई ऐसी गम्भीर समस्या नहीं है जिसका कर पाना संभव न हो सके ।
गर्भधारण से जन्म तक की प्रक्रिया में बच्चे का जन्म संयुक्त प्रयासों से ही हो पाता है । आधुनिक के इस माहौल में पिता भी आगे बढ़कर इस सारी प्रक्रिया से गुजरना चाहते हैं । यदि आप भी तैयार हैं तो डटकर अपनी पत्नी के साथ खड़े होइए क्योंकि पापा को लबर रूम में जाने से रोकने का कोई एक भी कारण नहीं है !
इस लेख को बॉर एंड बैंच के साथ किए गए करार के अनुसार NewsPie.in में प्रकाशित किया गया है ।
कृप्या फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक और शेयर करें, क्योंकि इससे औरों को भी सूचित करने में मदद मिलेगी ।






