जब अच्छी खबर बुरी खबर बन जाए |
शालिनी चिप्पालकाट्टी अंतत: गर्भवती हो गईं । आठ साल की शादीशुदा जिंदगी और पिछले चार वर्षों से बच्चे की चाहना रखने के बाद वह अपनी गर्भावस्था को ले कर बहुत ही रोमांचित थीं । उसके पति भी उसी की भांति बहुत उत्तेजित थे । " हम बहुत समय से परिवार की योजना बना रहे थे । और जब हमारी उम्मीद पूरी तरह टूट चुकी थी तो यह सब अब हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नही है "।
तीन माह पहले तक तो ऐसा लगता था कि शालिनी जैसे एकदम अस्तव्यस्त सी है । " बच्चे की धडकन सुनने के बाद डॉ ने भ्रूण की इको कार्डियोग्राफी करवाने की सिफारिश की । ईसीजी से उसी बात की पुष्टि हो गई जिस के बारे में उसे संदेह था । हमारे अनमोल अजन्में बच्चे के दिल में जन्मजात दोष था ।
आज उनका बच्चा 5 वर्ष का हो गया है और पूरी तरह से सेहतमद भी है । उसके बाद उसने कभी दूसरे बच्चे के बारे में सोचा तक नही । उसने बताया कि " मैं इतनी खुश हूं कि भगवान ने हमें उस अंधेरे से बाहर निकाल लिया है । अपना बेटा लगभग खो देने के बाद मैं दूसरे बच्चे को लेकर इस सब से जूझना चाहती थी, उससे ज्यादा तो यह है कि शायद मैं भी ऐसे हालातों से दुबारा गुजरना नही चाहती " ।
शालिनी भाग्यशाली लोगों में से एक है । भारत में प्रत्येक 100 जीवित जन्में बच्चों में से सात बच्चों में इस प्रकार का जन्मजात दोष पाया जाता है अथवा गुणसूत्र-संबंधी अनियमितता पाई जाती है । सभी को न तो उपयुक्त उपचार मिल पाता है और न ही उपचार सही ढंग हो पाता है ।
सभी जोड़े जिन्हें बच्चे पाने की उम्मीद होती हो हमेशा एक छोटे से सेहतमंद मुलायम बच्चे की कल्पना करते हैं जिसके सभी हाथ और पेरों की अंगुलियां सही सलामत हों । ऐसे मैं फिर आप किस प्रकार दिल में छेद अथवा अतिरिक्त क्रोमोसाम जैसे घातक रोग के बारे में सोच सकते हैं ? आप ऐसी स्थिति से कैसे निपट पाते हैं जब आपको यह पता चलता है कि आपके पेट में पलने वाला बच्चा उतना सेहतमंद नही है जितना कि आप सोचते हैं ।
विनाश की उस घड़ी से जूझना
आपकी दुनिया आपकी आंखों के सामने मानो तहस नहस सी हो जाती है जब आप अजन्मे बच्चे के जन्म की योजना बनाते हो और ख़्वाबों में उसकी एक तस्वीर बना लेते हो, और उसे कोई ऐसा रोग हो जाए जो आपके नियंत्रण के बाहर है । इससे पूर्व कि आप अपने अजन्मे बच्चे की जन्मजात चिकित्सीय जटिलताओं को धर-दबोचें, आपको अपनी भावनात्मक सम्स्याओं से जूझना पड़ता है । अपने अजन्मे बच्चे के बारे में कोई भी निर्णय लेने से पूर्व आपको सबसे पहले शांत चित्त हो कर सोच विचार करना पड़ता है ।
" ऐसे मामलों में एक मां को कितनी प्रकार के एहसासों का गला घोटना पड़ता है । फोर्टिस अस्पताल, गुड़गांव के मानसिक स्वास्थ की विभागध्यक्ष डॉ कामना छिब्बर बताती हैं कि " एक प्रकार से यह भावनात्मक रोलर-कॉस्टर के समान होता है " । आपके भीतर आत्मदया, बेताबी, दु:ख, दोषी होने और एक तरह का भयावह खौफ पलने लगता है । आप सोचते रह जाते हो कि अपने अजन्मे बच्चे की ऐसी हालत के लिए कहीं आप तो जिम्मेदार नही हो । हो सकता है मैं ही इस सब के लिए जिम्मेदार हूं और ऐसा मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ जैसे झूलों में झूलते हुए अपने विचारों का मंथन करने लगते हैं । शालिनी उस समय के बारे में याद करते हुए बताती हैं कि किस प्रकार वह इस आत्मग्लानी के बोझ तले दब कर रह गईं थीं कि " शायद वे दो गिलास वाइन के जो उन्होंने अपने गर्भ के बारे में न जानते हुए लिए थे कहीं उसी के कारण तो उनके अपने अजन्मे बच्चे की हालत ऐसी हो गई है । पहले पहल तो मुझे महसूस होता था कि सभी मुझे धोखा दे रहे हैं । परंतु जब एक दिन मैं अपनी स्त्रीरोग विशेषज्ञ चिकित्सक के समक्ष फूट फूट कर रो पड़ी तो उन्होंने मुझे सांत्वना देते हुए शांत करवाया और अपनी इस आत्मग्लानी से छुटकारा पाने में मेरी मदद की ।
आप इस हद तक परेशान और दुखी हो जाते हैं कि आपको यह लगने लगता है कि जैसे आपके सपनों का संसार पूरी तरह से तहस नहस हो गया हो । पूरी तरह से शांत होने के बाद आपको यह एहसास होता है कि आपका सपना ज्यों का त्यों बरकरार है अगरचे अब जरा हट के अलग ढंग से होगा । अपनी भावनाओं को समझें और अपने प्रियजनों के सामने उन्हें व्यक्त करने में न हिचकें ।
परस्पर बातचीत करने के विभिन्न माध्यम
हम में से कुछ लोगों कि यह प्रवृति होती है कि वह स्वंय को ओरों से अलग करके अपने आप में सिमट जाते हैं खास कर तब जब उन्हें ऐसी किसी समस्या का सामना करना पड़ता है जो उन्हें पहाड़ जैसी लगती है । परंतु ऐसी परिस्थिति में आपके अजन्मे बच्चे को कोई लाभ नही मिल पाता ।
सदैव याद रखें कि केवल अकेले आप ही ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो इस खबर से आहत हुए हैं अपितु आपके पार्टनर, आपके अभिभावक, आपका पूरा परिवार आपके पेट में पलने वाले इस अजन्मे बच्चे से बेहद प्यार करता है और आपको लेकर बेहद चिंतित है ।
डॉ छिब्बर बताती हैं कि " इस प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए परस्पर बातचीत करना अत्यंत आवश्यक है " । " निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी, डॉ से सलाह मशवरा करना और चिक्तिसीय जटिलताओं को समझना, अपने पार्टनर के साथ परस्पर बातचीत के सभी रास्ते खुले रखना - यह कुछ ऐसे तरीके हैं जिससे इस परिस्थिति से निपटने में एक मां को निश्चय ही मदद मिलती है । इससे यह भी सुनिश्चित किया जा सकता है कि मां को अपने निर्णय पर पूरा भरोसा है कि वह जो भी करने जा रही है वह एकदम सही है और इससे एक दूसरे पर लांछंन लगाने का खेल भी खत्म हो जाएगा जो कि बाद में शुरू होने लगता है " ।
आपके पति भी आप ही के समान बुरी तरह टूट चुके होते हैं । उनसे बात चीत करें अपनी चिंताओं को आपस में शेयर करें । मिल जुल कर परस्पर विचार-विमर्श करके आप सही निर्णय ले सकते हैं और अपने अजन्मे बच्चे के भविष्य के बारे में योजना बना सकते हैं ।
एक बार अपनी भावनाओं पर काबू पाने के बाद अपने अजन्मे बच्चे को लेकर होने वाली जटिलताओं के बारे में डॉ से परामर्श करें । उन सभी संभव उपचारों एवं थरेपियों के बारे में खोजबीन करें जिनकी जरूरत बच्चे के जन्म के बाद होगी, डॉ के उन सभी पहलुओं पर डॉ के साथ चर्चा करें । शिशु रोग विशेषज्ञ से सलाह लें और उन अभिभावकों के समर्थक ग्रुप के बारे में पता लगाएं जो अपने असामान्य बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं । यदि जरूरत हो तो दूसरे अथवा तीसरे डॉ की राय लें । जहां तक हो सके इस संबंध में अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करें । " यदि होने वाली मां को इस पूरी प्रक्रिया में शामिल किया जाए तो इस स्थिति से बेहतर ढंग से निपटने में उसे मदद मिलेगी । उसे सुरक्षा की भावना महसूस होगी । डॉ छिब्बर बताती हैं कि " अपनी चिंता जताने अथवा प्रश्न पूछने से बाद में कभी कोई पछतावा नहीं रहता ।
इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी सलाह दी कि " आपके दिल और दिमाग में क्या चल रहा है इस बारे में बातचीत करें । यदि आपको अपने पारर्टनर अथवा परिवार से किसी प्रकार की बात करने में कोई परेशानी महसूस हो अथवा आपको लगे कि आपके दृष्टिकोण को वे लोग नही समझ पा रहे हैं तो परोफैशनल मदद लें " । काउंसलिंग से मानसिक कशमकश के सहज होने में बहुत मदद मिलती है और निर्णय लेना आसान हो जाता है ।
गर्भपात करवाना
यदि गर्भ धारण करने के 20 सप्ताह के भीतर आपको यह पता चले की आपके अजन्मे बच्चे में कोई जन्मजात दोष अथवा असामान्यता है तो भारत में बच्चा गिराने के सभी विकल्प मौजूद हैं । गर्भपात की नैतिकता पर विचार करने की अपेक्षा जरूरी है कि इस बारे में आप सोच समझ कर आवश्यक निर्णय लें । डॉ छिब्बर ने यह भी सलाह दी है कि " निर्णय लेते समय अपनी स्थिति की सभी व्यावहारिकताओं पर विचार करें । ऐसे बच्चे के साथ निभाना आसान नही होता जिसकी विशेष प्रकार की अपेक्षाएं होती हैं ऐसा हर कोई नही कर सकता । चिकित्सा संबंधी सभी जटिलताओं को समझ कर विवेकपूर्ण निर्णय लें ।
इसके लिए यह अत्यंत आवश्यक हो जाता है कि आप यह भली-भांति जान लें कि आपके अजन्मे बच्चे के जन्म के बाद उसकी हालत स्थिर बनी रहेगी और आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी । पुन: दोहरारी हूं कि रिसर्च एवं डॉ के साथ विस्तार से की गई बातचीत आपको निर्णय लेने में निश्चय ही मदद करेगी । आप असामान्य प्रकार के विशेष जरूरत वाले बच्चों के अभिभावकों से भी बात कर सकते हैं । यदि आप गर्भावस्था को जारी रखने के इच्छुक हों तो पता लगाएं कि वास्तव में आगे भविष्य में क्या हो सकता है ।
यदि आप गर्भपात कराने का निर्णय लें तो याद रहे कि आपने ऐसे बच्चे के जन्म से पहले ही हार मान ली है । ऐसा निर्णय लेते समय यह सोचें कि आपने एक नवजात शिशु को उस यंत्रणा और स्वंय को उस मनोव्यथा से बचा लिया है जो उसे वर्षों तक सहन करनी पड़ती । डॉ छिब्बर ने यह भी बताया कि " गर्भपात कराने का निर्णय लेने के बाद एक आपको एक अन्य प्रकार की मनोवैज्ञानिक व्यथा घेरने लगती है । सुनिश्चित करें कि गर्भपात के तुरंत बाद आप अपने आप को इस सबसे विचलित कर लेंगे अन्यथा अवसादग्रस्त हो जाएंगे ।
BDRI
भारत में जन्मजात दोष से जुडे मामलों को प्रामाणित एवं पंजीयन करने के लिए वर्ष 2001 में BDRI अथवा भारत में जन्मजात दोषों के पंजीयन की स्थापना की गई थी । अब यह उन सभी अभिभावकों के लिए अमूल्य स्त्रोत हो गया है जिनके बच्चे पैदाइशी रोगी होते हैं । यदि आपको पता चले कि आपका होने वाला बच्चा पैदाइशी रोगी हो सकता है तो अपने चिकित्सक से BDRI के बारे में पता लगाएं । उनके संपर्क में रहें और उनके द्वारा स्थापित स्थानीय समर्थन ग्रुपों से मदद लें । हमेशा याद रखें कि ऐसी समस्या अकेले आप की ही नही है ।
कमर कस लें
यदि आपने ब्च्चे को जन्म देने का मन बना लिया हो और उसे सहज जीवन प्रदान करने के लिए सभी कुछ करने के लिए मन से तैयार हों तो सबसे पहले आपको अपने आस पास प्रियजनों और दोस्तों को एकत्रित करें । उन्हें इस खबर की जानकारी दे पाना इतना आसान तो नही होगा परंतु उन्हें बच्चे की हालत के बारे में जानकारी दें और समझाएं कि ऐसे बच्चे के जन्म के बाद उसकी और आपकी हालत कैसी हो जाएगी । सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनके संशय को दूर करें परंतु याद रखें कि बच्चे की भलाई के बारे में आखिर निर्णय आपको ही लेना होगा ।
किसी भी प्रकार से की गई सहायता को स्वीकार करें यदि आपकी मां आपको डॉ के क्लिनिक ले जाना चाहें तो जरूर जाएं । यदि आपके दोस्त किसी ऐसे अभिभावक को जानते हैं जो निशक्त बच्चे के अभिभावक हैं तो उनकी आपबीती अवश्य सुनें । आप नही जानते कि किससे और कब आपको ऐसा निर्णय लेने में प्रेरणा और हिम्म्त मिल जाए !
हमेशा तैयार, तैयार, तैयार रहें । खोजबीन करने के बाद सभी चीजों को तरतीब से जमाना शुरू कर दें । उस विशेषज्ञ व थरेपिस्ट से बात करें जिसके साथ आपको बाद में अपने अजन्मे बच्चे क्ए बारे में परामर्श करना होगा । यदि आप कामकाजी महिला हैं तो अपने बॉस अथवा सहयोगी से बात करके और अपेक्षित एडजस्टमैंट करने की कौशिश करें जिससे कि आप आगे आने वाली कठिनाई का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें । अपने पार्टनर को साउंडिंग बोर्ड की तरह मह्सूस करें और अपनी सभी योजनाओं और विचारों के बारे में उससे चर्चा करें । बाद में वही एक ऐसा व्यक्ति होगा जो आपकी सभी समस्याओं में आपका साथ देगा ।
व्यवहारिक तैयारी के अलावा आपको अपने आप को मानसिक तौर पर भी तैयार करना होगा । आप एक ऐसे बच्चे के बाप बनने जा रहे हैं जो औरों से अलग होगा । आप जिज्ञासु आंटी, भांजीमार पडोसी और अहितकारी दोस्तों से कैसे निपटेंगे ? आप उन दूसरे बच्चों से किस प्रकार से निपटेंगे जो आपके ब्च्चे का मजाक बनाएंगे ? जब तक कि आप विशेष ढंग से अपने रवैये को दुरस्त नही करेंगे इस प्रकार के कई प्रश्न आपको परेशान करते रहेंगे । डॉ छिब्बर का कहना है कि " निशक्त बच्चों के स्कूल जाने का प्रायस करें । वहां पर उनके अभिभावकों एवं अध्यापकों से मिलें और समझें कि सभी प्रकार की अडजस्टमेंट के लिए आपको अपनी मानसिकता में किस प्रकार के बदलाव लाने की आवश्यकता होगी ।
अंत में याद रखें कि यह आपका अपना बच्चा है और आप उसके जन्मजात दोष अथवा असामान्यता के इस सच को झुठला नही सकते । वास्तव में आपका अजन्मा बच्चा ओरों के मुकाबले अधिक स्पैशल है और उसकी कुछ विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी योग्य व्यक्ति की जरूरत होगी और वह योग्य एवं सक्षम व्यक्ति आप के सिवाय और कोई नही है ।
इस लेख को NextGen Publishing के साथ किए गए करार के अनुसार NewsPie.in में प्रकाशित किया गया है ।
कृप्या फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक और शेयर करें, क्योंकि इससे औरों को भी सूचित करने में मदद मिलेगी ।






