tihg_sept16_ideal_living_im6घर एक ऐसी जगह है, जहां व्यक्ति के मन-मस्तिष्क को आलौकिक आनंद की अनुभूति  होती है - ये शब्द शुभ्रा और नीलेश के लिए सटीक बैठते हैं। उनके घर में प्रवेश करते ही, प्रवेश मार्ग आपका मन मोह लेगा। शुभ्रा कहती है, "हम इस बात को लेकर पहले से ही पूरा मन बना चुके थे कि हमें किसी शो-रूम की भांति इस घर को तैयार नहीं करना है, हमें एक ऐसा घर चाहिए था जो हमारी भावनाओं को सच्चे अर्थों में प्रतिबिंबित कर सके ।" बेहतर ढंग से रहने के लिए इस दम्पत्ति को एक जगह चाहिए थी । शुभ्रा को एक ऐसा आरामदेह स्थान चाहिए था जिसका वह पति और बच्चों सहित आनंद उठा सके और अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त कर सके । शुभ्रा कहती है नीलेश और मैं सरल, सहज, सामान्य और जमीन से जुड़े हुए लोग हैं । हमारा घर हमारे वास्तविक व्यक्तित्वों को प्रतिबिंबित करता है तथा हमारे घर के भीतर और इर्द-गिर्द विद्यमान सजावटी वस्तुएं उनकी 14 वर्षों की लंबी वैवाहिक यात्रा के दौरान संग्रहित की गई उनकी स्मृतियों का  आइना हैं ।

 

गौरवान्वित गृह-स्वामी

tihg_sept16_ideal_living_im15गृह स्वामी का नाम : शुभ्रा और नीलेश
उनका घर : 3 बीएचके| स्थान : परेल मुंबई
कमरे : बैठक, बच्चों का शयनकक्ष, मुख्य शयनकक्ष, अतिथि कक्ष और रसोई घर
मुख्य विशेषता : आनंददायक और गर्मजोशी से भरपूर
आंतरिक साज-सज्जाकार : शबनम गुप्ता (दि ऑरेंज लेन)

tihg_sept16_ideal_living_im14बैठक

tihg_sept16_ideal_living_im13बैठक को तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है - औपचारिक, अनौपचारिक और विश्राम करने की जगह । शुभ्रा बताती हैं कि " हमारा विचार बैठक को तीन अलग - अलग  स्थानों में बांटना था । ऐसा इसलिए करना चाहते थे क्योंकि यदि कभी मेहमान आ भी जाएं और बच्चे टेलीविजन देखना चाहते हों तो हम केवल उस दरवाजे को बंद कर दें जहां पर बिना किसी विघ्न बाधा के वह आराम से टेलीविजन देख सकें । हमारा भोजन कक्ष   एक कैफे की भांति प्रतीत होता है जिसमें एक लंबी लकड़ी की मेज है और 'एल' के आकार का बैंच है। वहां ईंट की दीवार पर सुंदर सजीव प्रवासीय शैली की खिड़की भी बनी हुई है ।" शुभ्रा अत्यंत प्रसन्नता के साथ बताती है कि तीसरे हिस्से को एक छोटे से बगीचे के रूप में तैयार किया गया है जिसमें बैठ कर पत्र-पत्रिकाएं पढ़ने का आनंद ऊठाया जा सकता है ।"

tihg_sept16_ideal_living_im16बच्चों की दुनिया

बच्चों का कमरा बेहद अनूठा है क्योंकि शुभ्रा उन्हें अलग-अलग कमरे नहीं देना चाहती थी । वे बताती हैं " मेरे पुत्र को क्रिकेट का बहुत शौक है । उसकी बातों और सांसों में भी क्रिकेट समाया हुआ है । इसलिए, हमने उसकी किताबों वाली जगह पर क्रिकेट के विषय पर ही कलाकृतियां बनाने का विचार किया क्योंकि उसे पढ़ने का भी बहुत शौक है । साथ ही वह हैरी पौटर का भी प्रशंसक है अत: हमने इसे स्नानगृह में शामिल करने की बात  सोची । मेरी पुत्री को गुलाबी रंग बहुत पसंद है। उसका बिस्तर, तकिए के कवर और उसकी चादर, सभी गुलाबी रंग के हैं । हैडबोर्ड भी गुलाबी रंग का ही बनाया गया है ।" कुल मिलाकर, बच्चों का यह कमरा अत्याधिक उत्साहवर्धक, विशिष्ट और आनंददायक बनाया गया है।

tihg_sept16_ideal_living_im17मुख्य शयनकक्ष

tihg_sept16_ideal_living_im18मुख्य शयनकक्ष शुभ्रा का एकदम पंसदीदा स्थान है । वे बताती हैं कि "हमने इसकी योजना अपनी सुविधानुसार बनाई थी जिसमें हम एक सुलभ अलमारी चाहते थे । हमारा यह कमरावास्तव में एक अपारंपरिक कक्ष जैसा है । इसकी एक दीवार पर नींबू के पेड़ की तस्वीर बनाई गई है, जबकि अन्य दीवारों पर हल्के रंगों का प्रयोग किया गया है । इसकी मुख्य विशेषता इससे जुड़ा हरे रंग का स्नानगृह है जहां आपको ऐसा महसूस होता है कि आप प्रकृति की गोद में बैठे हुए हैं ।

tihg_sept16_ideal_living_im20औरों से अलग औरों से जुदा अंदाज

tihg_sept16_ideal_living_im23शुभ्रा खुले दिल से यह बताती हैं कि " मैं यह समझती हूं कि मेरा घर मुंबई की एक प्रकार कि विशिष्ट शैली में बने घरों की अपेक्षा एकदम अलग है । यह आपको एक प्रकार के 'कॉटेज हाउस' का अहसास कराता है । हमारे परिवार के सदस्य तथा मित्र हमें बताते हैं कि यहां पर उन्हें आलौकिक आनंद की अनुभूति होती है । यह जगह पूरी तरह से शांत है, यह एक ऐसा स्थान है जहां आप बिल्कुल भी थकान महसूस नहीं करते । घर में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे बहुत ज्यादा शोर होने का एह्सास हो । संक्षेप में यह एक सुखद स्थल है जहां बैठ कर आलौकिक आनंद कीअनुभूति होती है ।"

tihg_sept16_ideal_living_im22अंकन : बेनॉय सेबेस्टियन       चित्र : निकिता भसीन जगियासी

इस लेख को Next Gen Publishing के साथ किए गए करार के अनुसार NewsPie.in  में प्रकाशित किया गया है ।

कृपया फेसबुक पर न्‍यूजपाई के इस पृष्‍ठ को लाईक करें ताकि आपको ह्मारे सभी अर्टीकलस प्राप्त हो सकें और दूसरे भी हमारे बारे में जान सकें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here