sp_oct2016_nigam_102निमित निगम दिल्ली, भारत के 27 वर्षीय स्व-प्रशिक्षित फोटोग्राफर हैं। निमित सीखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं तथा रंगों और कैन्वस के प्रयोग से भी आगे कुछ करने की इच्छा रखते हैं और उनकी इसी इच्छा ने उन्हें फोटोग्राफी के मुकाम पर ला खड़ा किया है । इसीलिए उन्होंने चित्रों को कैन्वस पर उतारने की अपेक्षा उन्हें अपने कैमरे में कैद करना आरंभ कर दिया है ।

उन्हें विभिन्न विषयों में फोटोग्राफी करना पसंद है तथा वे फोटोग्राफी की विभिन्न विधाओं पर भी काम करते हैं । उन्होंने ललित कला में स्नातक की डिग्री हासिल की है तथा इस समय वे एक ऐसे कैरियर में हैं जहां वे अपनी सृजनात्मक शैली, बुद्धी कौशल और रुचि का प्रयोग मनचाहे ढंग से कर सकते हैं और अपने संगठन की सफलता के लिए इन्हें सकारात्मक दिशा भी प्रदान कर सकते हैं । अनेकों राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में उन्होंने निर्णायक की भूमिका निभाई है और बहुत से पुरस्कार भी जीते हैं । उनके इस सराहनीय कार्य को नेशनल जॉग्राफिक ट्रैवलर रोमानिया, एतिहाद एयरवेज़ और बहुत से अन्य पोर्टलस में प्रकाशित किया गया है ।

आपने कैन्वस से कैमरे तक का एक लम्बा सफर तय किया है । फोटोग्राफी के क्षेत्र में  आपकी यात्रा कैसे और कब आरंभ हुई ?

मुझे फोटोग्राफी अपने पिताजी और नानाजी से विरासत में प्राप्त हुई है । अपनी स्नातक शिक्षा के तीसरे वर्ष तक मैं फोटोग्राफी के प्रति अपने प्रेम से अंनजान था । उन दिनों मैंने कॉलेज की ओर से की गई अपनी केरल यात्रा के दौरान किसी मित्र से मांगे हुए डिजिकैम से बहुत सी तस्वीरें खींची थीं । बस, यहीं से मेरी फोटोग्राफी की यात्रा का शुभारंभ हुआ था ।

उसके बाद तो फोटोग्राफी मेरी रग-रग में समा गई । लगभग 6 वर्ष होने वाले हैं, तब से लेकर आज तक मेरे लिए फोटोग्राफी, भोजन और ऑक्सीजन की ही भांति मेरे दैनिक जीवन का सर्वाधिक अनिवार्य अंग बन चुकी है । फोटोग्राफी की कला में अब तक मैंने जो कुछ भी सीखा है अथवा जो कुछ भी हासिल किया है, उसका पूरा श्रेय मेरे परिवार के निस्वार्थ प्रेम,  सहयोग और प्रोत्साहन को जाता है।

ललित कला के विषय का छात्र होने के नाते क्या आपके लिए फोटोग्राफी के क्षेत्र में स्व-प्रशिक्षण की प्रक्रिया सरल थी ? एक स्व-प्रशिक्षित फोटोग्राफर के रूप में आपने सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियां का सामना किस प्रकार किया ?

यह बात सच है कि ललित कला विषय की मेरी पृष्ठभूमि ने फोटोग्राफी सीखने में मेरी बहुत मदद की है । ललित कला और फोटोग्राफी के कुछ नियम एक समान है और परस्पर आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं । पेंटिंग और स्केचिंग बेहतर जानकारी होने के कारण किसी भी वस्तु की फ्रेमिंग और उसमें रंग भरने की योजना बनाने की जानकारी मुझे पहले से ही ज्ञात रहती है । फोटोग्राफी मैंने अपनी स्नातक शिक्षा के तीसरे वर्ष में आरंभ की थी, लेकिन मेरा  प्रशिक्षण तो पहले दिन से ही शुरु हो चुका था । उन दिनों न तो मेरी पहुंच गुगल और यू-ट्यूब जैसे ऑनलाइन शिक्षण उपकरणों तक थी और न ही मेरे पास डी-एसएलआर ( और न ही डिजिकैम ) था । इसकी वजह से मुझे काफी परेशानी रही तथा मुझे अनेकों चुनौतियों का सामना करना पड़ा । कभी-कभी तो मैं अपने रिश्तेदारों से कैमरा मांगकर लाता था । चूंकि मैं किसी पेशेवर फोटोग्राफर से प्रशिक्षण नहीं ले रहा था, अत: मैने प्रत्येक क्षेत्र में स्वयं ही कार्य करने का प्रयास किया । मुझे खुशी है कि फोटोग्राफी से संबंधित लगभग प्रत्येक विषय पर मुझे अपने कौशल को समान रूप से निखारने का अवसर प्राप्त हुआ । शायद यही कारण है कि मेरे पोर्टफोलियो में आप को लगभग विभिन्न प्रकार के फोटोग्राफों की झलक मिल जाएगी; जिनमें पोर्ट्रेट से लेकर स्ट्रीट, लैंडस्केप से लेकर आर्किटेक्चर और एस्ट्रो से लेकर टाइम लैप्सेस तक शामिल हैं। जब मैंने फोटोग्राफी आरंभ की थी, तो मेरे पास केवल एक ही लेंस था और चूंकि मैं मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखता था,  इसलिए मेरे पास रोजमर्रा के लिए जेब खर्च भी बहुत ही कम हुआ करता था । मैं हमेशा इस बात पर विश्वास करता हूं कि "जो कुछ भी होता है, भले के लिए ही होता है ।" स्व-प्रशिक्षण इतना आसान काम नहीं है परंतु इसी ने मुझे इतना मजबूत बनाया और पूरी तरह आत्मविश्वास से भी भर दिया है  । अब मैं अपनी क्षमताओं से पूर्णत: वाकिफ हो चुका हूं और अपनी पसंद की सभी प्रकार  और सभी विषयों पर फोटोग्राफी करने में समर्थ हूं ।

धनकर गोंपा
धनकर गोंपा

आपके फोटोग्राफ विभिन्न विषयों को शामिल करते हैं जिनमें पोट्रेचर और कैंडिस से लेकर लैंडस्केप्स और एस्ट्रोफोटोग्राफी शामिल होती है । आपको इनमें से कौन सा विषय सर्वाधिक पसंद है और क्यों है ?

मैं स्वंय को एक टरैवलर फोटोग्राफर कहलाना पसंद करता हूं । इसकी वजह यह है कि मुझे यात्रा करना बहुत पसंद है और यात्रा के दौरान आपको विभिन्न विषयों पर अनेक प्रकार के फोटोग्राफ शूट करने अवसर मिलता है । लेकिन यात्रा फोटोग्राफी के दौरान मेरी पहली प्राथमिकता एस्ट्रोफोटोग्राफी होती है । यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने फोटोग्राफों के माध्यम से वास्तव में क्या कहना चाहते हैं और आप अपनी इस भावना को अपने फोटोग्राफों के माध्यम से किस प्रकार सही ढंग से व्यक्त कर पाते हैं ।

बचपन से ही मुझे यात्रा के प्रति अपने प्रगाढ लगाव से संबंधित अपने अनुभवों को व्यक्त करने का कभी अवसर ही नहीं मिल पाया । यही कारण है कि आज मैं अनेक स्थानों पर जा कर वहां की विशेषताओं को अपने कैमरे में कैद कर लेता हूं । ठीक वैसे ही, जैसे चित्रकार अपनी चित्रकला के माध्यम से अपनी भावनाओं को चित्रित कर सकते हैं, मैं भी समूचे विश्व और अपने परिवार को यह बताने का प्रयास करता हूं कि विभिन्न स्थान मेरे अपने परिप्रेक्ष्य से कैसे दिखाई देते हैं। मैं इस बात पर विश्वास करता हूं कि यदि आप वास्तव में किसी को मन से चाहते हैं, तो आपको उसे हासिल करने में अधिक प्रयत्न करने की आवश्यकता नहीं होती, वह स्वत: ही अपने आप आपकी ओर खिंची चली आती है । फोटोग्राफी के साथ मेरा संबंध और मेरा अटूट बंधन स्वत: ही मेरे फ्रेमों का मेरे दर्शकों के लिए खूबसूरत बना देता है । सीधे शब्दों में अगर कहूं तो  "यह बात मेरे भीतर से निकलकर आती है ।"

शहरों में सदैव ही पर्यावरण प्रदूषित रहता है जिससे एस्ट्रोफोटोग्राफरों को समस्याएं होती है। आप इस समस्या का समाधान किस प्रकार करते हैं?

जब मैं पीछे मुड़कर देखूं  तो याद आता है कि मुझे पहले-पहल ख्याति दिल्ली से मिली थी परंतु यह बहुत अधिक प्रभावित करने वाली तो नहीं थी । इसके बाद, मैंने फिर कभी किसी भी शहरी क्षेत्र से एस्ट्रोफोटोग्राफ्स शूट नहीं किए । रात्रि-फोटोग्राफी के लिए फोटोग्राफ को एक खुले और प्रदूषण-मुक्त स्थान की आवश्यकता होती है । मैंने शोरोगुल-रहित वातावरण की तलाश हिमालय की यात्रा के दौरान की । यदि आप सितारों और आकाश गंगा की जादुई छवि को तलाशना चाहते हैं, तो आपको इनके आकर्षण का अनुभव करने के लिए शहरी स्थानों से बाहर आना होगा । मेरे अधिकांश एस्ट्रो दौरे स्फिति घाटी और लद्दाख के इलाकों के रहे हैं, जहां आप अपनी आंखों से सहज ही आसमान में सितारों का पुंज को देख सकते हैं ।

स्ट्राई स्काई
स्ट्राई स्काई

एस्ट्रोफोटोग्राफी प्रोसेस करते समय फोटोग्राफरों को किन महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए?

एस्ट्रोफोग्राफी में 90 प्रतिशत कार्य फील्ड में ही करना होता है। इसलिए फील्ड में शूटिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना प्रोसेसिंग करने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होता है । फोटोग्राफरों से आमतौर पर ऐसी गलती हो जाती है जिससे आस्मान में टिमटिमाते हुए सितारे धुंधलए से दिखने लगते हैं । एस्ट्रोफोटोग्राफर शूटिंग करते समय मैनुअल फोकस का प्रयोग करते हैं, परंतु अनेक लेंसों में सही इनफिटी फोकस मार्कड नहीं होता है, जिसकी वजह से इस प्रकार के धुंधले परिणाम प्राप्त होते हैं।

सदैव लाइव व्यू मोड से फोकसिंग करने का ही सुझाव दिया जाता है । आमतौर पर की होने वाली एक अन्य गलती है 'हाई आईएसओ से भयभीत' हो जाना है। गैर-पेशेवर फोटोग्राफर सामान्यत: अपने आईएसओ को 1200 अथवा उससे अधिक बढाने से डरते हैं । अंधेरे के समय आवाज तो अवश्य कम होती है, लेकिन आवाज के साथ शूटिंग करने पर आपकी तस्वीर खराब नहीं होती है। इस प्रकार, कुछ ट्रिक्स के साथ एक्सपोजर का प्रयोग करते हुए आप सितारों के पुंज और आकाश गंगा को कम आईएसओ के साथ भी शूट कर सकते हैं। इसके बाद, प्रोसेसिंग के समय, बेहतर और सटीक एक्सपोजर एडिटिंग के लिए आपको  अपनी मॉनीटर स्क्रीन को अंशशोधित करना होगा । डिटेल्स निकालने और अपने फोटोग्राफों को कंट्रास्ट देने के लिए डॉज और बर्न टूल्स का प्रयोग करना बेहतर होगा ।

मूनस्केप
मूनस्केप

क्या आप अपने पाठकों को लैंड स्केप और एस्ट्रोफोटोग्राफी पर कुछ जरूरी बातें बताना चाहेंगे ?

लैंडस्केप के लिए, ,मेरा यही सुझाव है कि केवल एक ही सेटिंग का प्रयोग करने से बचें । आप शटर स्पीड को बढ़ाकर तथा न्यूनतम एपर्चर और उपलब्ध न्यूनतम आईएसओ के साथ लंबे एक्सपोजर का प्रयोग कर सकते हैं । सदैव किसी रुचिकर अग्र-भाग तलाशने का प्रयास करें जैसे कि कोई चट्टान अथवा वृक्ष । इसके साथ ही जल के प्रतिबिंबों  को भी शामिल करने का प्रयास करें । प्रतिबिंब सदैव ही आपके लैंडस्केप को अधिक आकर्षक बनाते हैं। जितना अधिक हो सके जलाशयों के समीप जाएं और यदि आवश्यकता महसूस हो तो उनके भीतर तक भी चले जाएं । इसके फलस्वरूप अवरोधक अवयवों तथा आभासी छवियों का सृजन न्यूनतम होगा । सूर्यास्त के बाद शूट करना बंद न करें, रात्रि के दृश्य भी समान रूप से मोहक और मंत्रमुग्ध करने वाले होते हैं ।

एस्ट्रोफोटोग्राफी के लिए सबसे पहले मेरा यही सुझाव है कि अपने कैमरे की मेन्यू सेटिंग्स की दो बार अवश्य जांच कर लें । ध्वनि कम करने वाले सभी प्रकार के विकल्पों के लिए मैनुअल फोकस पर शूट करें तथा शूटिंग से पूर्व एक टेस्ट शॉट अवश्य ले लें। फिर अपनी संरचना की दो बार जांच कर लें और जूमिंग इन की सहायता से सितारों पर फोकस करें, एक्पोजर ट्राएंगल के साथ प्रयोग करें, किसी बेहतर पुरोभाग की तलाश करें (दर्शक बार-बार पर्वतों को ही देखना पसंद नहीं करते हैं), अपने अग्र-भाग को आकर्षक बनाने के लिए लाइट पेंटिंग्स का प्रयोग कर सकते हैं, प्रेरणा प्राप्त करने और सीखने के उद्देश्य से अन्य एस्ट्रोफोटोग्राफरों के काम को भी अवश्य ध्यान से देखें।

किन फोटोग्राफरों ने आपको सबसे अधिक प्रभावित किया है तथा उन्होंने आपकी सोच, फोटोग्राफी और आपके कैरियर को किस प्रकार से प्रभावित किया हे ?

स्टीव मैकवरी ने मुझे सबसे अधिक प्रभावित किया है तथा मैं उनके कार्य का वास्तव में बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं । उनकी मानसून श्रृंखला ने मुझ पर गहरा प्रभाव डाला है । इसके बाद मैंने उनके कार्य को देखना और उसकी प्रशंसा करना आरंभ कर दिया था । उनके कार्य की शैली तथा पोट्रेटो ने मुझे सदैव ही आकर्षित किया है । जिस शैली के साथ उन्होंने भारतीय भूभाग को चित्रित किया है, वह सच में अत्यंत आकर्षक है । मैंने उनके द्वारा ली  गई लगभग हर फोटो को देखा है । मैंने हमेशा ही उनकी फोटोग्राफों को समझने और उनकी व्याख्या करने का प्रयास किया है तथा यह जानने की कोशिश की है कि उन्हें किस प्रकार कोई विशेष शॉट मिल जाता है और उनके फोटोग्राफों के पीछे ऐसी कौन सी अदभुत कहानी छिपी है जो आदमी को आश्चर्यचकित कर देती है । जब एस्ट्रोफोटोग्राफी की बात आती है, तो कोई भी मनीष ममतानी, मार्क गी, आरोन ग्रोएन और लिंकन हैरिसन का मुकाबला नहीं कर सकता है, जो मेरे ख़ास दोस्त हैं तथा जिनके कार्य और कार्यशैली ने मुझे एट्रोफोटोग्राफी के क्षेत्र में उतरने और बेहतर कार्य करने के लिए हमेशा से प्रेरित और प्रोत्साहित किया है।

विश्व में सबसे अधिक उंचाई पर स्थित  डाकखाना ,हिक्किम
विश्व में सबसे अधिक उंचाई पर स्थित  डाकखाना ,हिक्किम

इस लेख को NextGen Publishing के साथ किए गए करार के अनुसार NewsPie.in  में प्रकाशित किया गया है ।

कृपया फेसबुक पर न्‍यूजपाई के इस पृष्‍ठ को लाईक करें ताकि आपको ह्मारे सभी अर्टीकलस प्राप्त हो सकें और दूसरे भी हमारे बारे में जान सकें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here