इंडोनेशिया की हमारी दूसरी यात्रा में, हमने अपने भ्रमण कार्यक्रम में लोमबोक को शामिल कर दिया था । चूंकि हमें ओबराय होटल में कुछेक रात्रि-प्रवास नि:शुल्क प्रदान किए गए थे, और ओबराय संपत्ति की यहां मौजूदगी इस विकल्प को चुनने के पीछे महत्वपूर्ण कारण था ।

sp_oct2016_lombok_202
अजय सूद (ट्रेवेलूर) कैनन फोटो मेंटर

अजय सूद (ट्रेवेलूर) एक सुस्थापित यात्रा फोटोग्राफर और यात्रा-वृत्तांत लेखक हैं । उनका एकमात्र उद्देश्य उनके द्वारा भ्रमण किए गए पर्यटक स्थलों को अन्य लोगों के समक्ष  प्रस्तुत करना है । वे स्‍मार्ट फोटोग्राफी मे एक जानी-मानी हस्ती हैं (मई 2012)। वे   2012 में कैनन फोटोमैराथन के निर्णायक-मंडल के सदस्य थे तथा उन्हें 2015 में भी पुन: इसके लिए नामांकित किया गया था । वे नेशनल जॉग्रेफिक ट्रेवलर के एसाइनमेंट फोटोग्राफर भी हैं ।

वे कैनन फोटो मेंटर हैं। फोटोग्राफी कार्यशालाओं में परामर्श प्रदान करने के अलावा, वे फोटो-भ्रमणों का नेतृत्व करते हैं तथा विभिन्न प्रकाशनों में यात्रा-वृतांतों और लेखों का योगदान भी करते हैं। उन्हें अपने भ्रमण किए गए स्थानों के दृश्यों, ध्वनियों और उनसे जुड़ी कथाओं को अपने कैमरे में कैद करने का शौक है। उन्होंने भारत की यात्रा का पर्याप्त भ्रमण किया है तथा वे विश्व के 25 से भी अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं।

संचार उद्योग में बिताए गए अपने 27 वर्षों में उन्होंने भरपूर प्रशिक्षण प्राप्त किया है जिसके फलस्वरूप दृश्य-माध्यम के बारे में उनकी समझ अत्यंत गहन हुई है, जिसकी झलक उनके उत्कृष्ट कार्य से स्प्ष्ट परिलक्षित होती है। उनके अधिकांश कार्य को www.travelure.in. पर देखा जा सकता है। वे कॉक्स एंड किंग्स तथा ईजीगो द्वारा आयोजित फोटो प्रतियोगिता "ग्रैब यूअर ड्रीम सीजन 2" के विजेता रह चुके हैं।

सिंगापुर में कुछ समय बिताने के बाद हम बाली पहुंचे । हालांकि हमारी हवाई यात्रा केवल 8 घंटे की थी और बाद में लगभग 2.5 घंटे का समय और लगा था, हमने उस रात बाली में ठहरने का निर्णय लिया क्योंकि हमने पूरी रात हवाई यात्रा की थी और ठीक से सो न पाने के कारण हम काफी थके हुए भी थे।

sp_oct2016_lombok_301
निर्धारित स्थानों पर छोड़ने वाली उच्च गति की नौका में बैठे पर्यटक

अगली सुबह लोमबोक जाने के लिए हमारे लिए ब्लू वाटर्स नामक तेज नौका बुक की गई । घाट तक पहुंचने में केवल 45 मिनट लगे । चेक-इन प्रक्रिया अत्यंत सरल थी तथा हमारे बैग नौका के मालघर में रख दिए गए । बाली से निकलने पर, मैंने ऊपरी डेक पर जाने का फैसला किया क्योंकि वहां फोटोग्राफी के लिए बेहतर परिस्थितियां थी । नौका के चालक दल के सदस्यों ने भी यही बताया कि चूंकि आज समुद्र शांत है, लहरों के थपेड़े वहां नहीं आएंगे और मैं अपना कैमरा ऊपर ले जा सकता हूं।

sp_oct2016_lombok_802
बाली में ब्लू वाटर जेटी

हम बाली के पूर्व की ओर यात्रा कर रहे थे और शीघ्र ही उत्तर-पूर्व बाली के पर्वतों पर विद्यमान धुंध हमारी नौका के बाईं ओर छाने लगी। जब हम उस दृश्य का आनंद ले रहे थे, अचानक नौका में तेज शोर सुनाई दिया। यात्रा में हमारे साथ अन्य अतिथि भी जुड़ गए थे। डॉल्फिन का एक बड़ा परिवार हमारी नौका के साथ-साथ चलने लगा था।

हमारी नौका पहली बार जिले त्रावंगन पर रुकी। इसके नाम की उत्पत्ति दो इंडोनेशियाई शब्दों से मिलकर हुई है - जिले अर्थात् छोटा द्वीप और त्रावंगन अर्थात् टेरोवोंगन से लिया गया  जिसका अर्थ है सुरंग। इस द्वीप में द्वितीय विश्व युग के काल से ही एक सुरंग विद्यमान है जब इस पर जापानियों का कब्जा था।

sp_oct2016_lombok_503

जिले त्रावंगन आपका स्वागत करता है

जिले के अन्य द्वीपों की भांति, यहां भी, किसी आटोमोबाइल और मोटरीकृत वाहन के चलाने की अनुमति नहीं है। अत: यहाँ इधर से उधर जाने के लिए पैदल चलना पड़ता है अथवा साइकिल का प्रयोग किया जाता है। जब हम जिले त्रावंगन पर उतरे, हमने देखा कि वैसी ही अनेक नौकाएं वहां पहुंच रही हैं और उनसे बड़ी संख्या में पर्यटक उतर रहे हैं। इससे यह बात स्पष्ट हो गई है कि यह सैलानियों का पसंदीदा स्थान है क्योंकि यहां अनेक ऐसे होटल हैं जो कॉटेज की भांति हैं जहां पर्यटक सुकून महसूस करते हैं और पर्यटकों के लिए यहाँ    तरण-ताल, सस्ती शराब और तेज संगीत की सुविधा वाले अनेक रेस्तरां हैं।

अभी लोमबोक पहुंचने के लिए लगभग 10 मिनट बाकी थे। लोमबोक पर पहली नज़र डालते ही, मैं उस स्थान का मुरीद हो गया। इस द्वीप में गहन वनस्पति है तथा इसके आस-पास का जल गहरे नीले रंग का है।

मेरी प्रथम कल्पना गलत नहीं थी। जब हम अपनी नौका में उतरे और जेटी से विदा ली, तो हमने पाया कि हमारे अगले पूरे मार्ग में चारों ओर घने हरे-भरे वृक्ष और वनस्पति मौजूद थी। यह सुंदर और मनोहारी दृश्य तथा लोमबोक जलडमरूमध्य का नीला पानी हमारे मन-मस्तिष्क पर छा गया।

sp_oct2016_lombok_402
संध्या के समय ओबराय जेटी का दृश्य

ओबराय, लोमबोक द्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित है तथा यह तेलुक कोड जेटी से केवल 20 मिनट की दूरी पर है। यहां की सुविधाओं और मनोहर प्राकृतिक छटा ने हमारा मन मोह लिया। हमेशा की भांति उनका आतिथ्य सत्कार अत्यंत कुशलतापूर्वक संचालित किया गया था।

हमने लोकबोम के अन्य दृश्यों पर नज़र दौड़ाई। जिस दृश्य ने हमारा ध्यान सर्वाधिक आकर्षित किया, उसमें प्रकृति की गोद में दो भरने गिर रहे थे। सेनडांग जिले जल-प्रपात और टु-केलेप जल-प्रपात रिंजानी पर्वत के समीप स्थित है, जो ऐसा ज्वालामुखी है जिसके शिखर पर चढ़ने के लिए तीन-दिन का कठिन सफर तय करना पड़ता है।

sp_oct2016_lombok_703
तियू केलेप के मार्ग में स्थित धाराओं को पार करना

90 मिनट की यात्रा के बाद, हमने उस ज्वालामुखी के तल से जल-प्रपातों की ओर से अपनी चढ़ाई आरंभ की। इसका मार्ग मध्य प्रदेश में पंचमढ़ी में स्थित बी जल-प्रपात के मार्ग के समान था, जिस पर मैं पहले जा चुका था। हम नहरों की प्रणाली की ओर से लगभग 400 कदम नीचे की ओर गए जो ताजे जल की कमी वाले इस द्वीप की जल संबंधी जीवन-रेखा है।

तियू केलेप में आनंद लेते पर्यटक
तियू केलेप में आनंद लेते पर्यटक

लगभग 20-25 मिनट नीचे उतरने के बाद, अचानक यह इस शानदान जल-प्रपात हमें तेजी से नीचे गिरता हुआ दिखाई दिया। सेंडांग जिले जल-प्रपात से जल 30 मीटर की ऊंचाई से गिराता है। वहां पर्यटक जल-प्रपात के नीचे पानी की बौछारों का आनंद ले रहे थे तथा हमने भी वहां बहुत अच्छा समय बिताया।

इस स्थान से हम कुछ पीछे की ओर गए तथा तियू केलेप जल-प्रपात की ओर हमारी यात्रा कुछ अधिक कठिन थी। इस मार्ग पर हमने लगभग आधे घंटे का समय लिया। इस यात्रा के दौरान, हम जल-प्रपात द्वारा बनाई गई धारा के किनारे-किनारे चले। चूंकि वहां का मौसम तुलनात्मक रूप से सुवाहना था, जंगल से होकर गुजरने का अनुभव अत्यंत आनंददायक था।

सेडांग जिले में सेल्फी लेने का समय
सेडांग जिले में सेल्फी लेने का समय

जबकि सेंडांग जिले तेज धारा वाला जल-प्रपात है, तियू केलेप विभिन्न धाराओं का पुंज है। यदि आप यहां कभी दोपहर में आएंगे जब सूर्य चमक रहा होगा, तो आप झरने के तले के किनारे चमकता हुआ एक इन्द्रधनुष पाएंगे।

इसके शीर्ष तक पहुंचना काफी श्रमसाध्य कार्य था परंतु इसमें मजा बहुत आया चूंकि प्रकृति की समस्त मनोहर छटाएं हमारे सम्मुख थीं। इसकी छोटी नहर के किनारे चलते हुए हमें वहां गांव के कुछ बच्चे मिले जो बहते हुए पानी पर मौज-मस्ती कर रहे थे। वहां एक अन्य रुचिकर परंतु आम दृश्य यह था कि वहां के स्थानीय लोग लोमबोक के तट पर बैठे हुए धैर्य के साथ मछलियां पकड़ रहे थे तथा कुछ ग्रामवासी चावल के खेतों में काम कर रहे थे।

जिली की मीठी हवा
जिली की मीठी हवा

पर्यटन से मिलने वाले कुछ योगदान के अलावा, द्वीप के निवासियों का प्रधान व्यवसाय कृषि और मछली पकड़ने के इर्द-गिर्द ही घूमता है। स्थानीय गाइड से बात करते हुए, हमने यह पाया कि लोमबोक की स्थिति वह है जो कभी सत्तर के दशक में बाली की हुआ करती थी - प्रकृति की गोद में स्थित तथा सरलता और साधारणता का स्वर्ग। यहां के निवासी अपनी समस्त कठिनाइयों को हंसते-हंसते झेलते हैं और उनकी मुस्कुराहट वास्तविक है। जो भी व्यक्ति इंडोनेशिया जाने का इच्छुक है, उसे परामर्श दिया जाता है कि वे अपनी यात्रा के कार्यक्रम में लोमबोक को अवश्य शामिल कर लें। यह प्रकृति के इतने निकट है, जिसकी कभी आपने कल्पना की होगी और आप इससे निराश नहीं होंगे।

sp_oct2016_lombok_403

इस लेख को NextGen Publishing के साथ किए गए करार के अनुसार NewsPie.in  में प्रकाशित किया गया है ।

 

कृप्या फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक और शेयर करें, क्योंकि इससे औरों को भी सूचित करने में मदद मिलेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here