सुपर बाईक्स का स्ट्राइप्ड डाउन फार्मेट जरूरी नहीं कि हर बार आशाओं पर खरा ही उतरे । किसी अच्छे दर्जे की स्पोर्ट मशीन का ताम झाम अगर उतार दिया जाए और उसके इंजन की डि-टयूनिंग करके उस पर अगर ऊचें हैंडलबार लगा दिए जाएं तो इसकी कोई गारंटी नहीं है कि ऐसा करने से वो वेगवान हो जाएगी, उसकी हैंडलिंग मजेदार हो जाएगी या फिर बेलगाम मिसाईल बन जाएगी और सड़क पर उसकी चाल लाजवाब और उत्तेजना का कारण बन जाएगी ।
परन्तु यह एमटी -10 तो अल्मेरिया की पहाडि़यों के निकट एक तंग मोड़ पर बड़े आराम से झटका देकर निकल गई और फिर इससे पहले कि इसके ऊचें हत्थे वाले हैंडलों को आगे बढ़ने के लिए थोड़ा सटीक करने की हम कोशिश करते इसके चार सिलेंडर वाले इंजन की गुरगुराहट और इसकी क्रॉसप्लेन –क्रैंकशाफ्ट की गरज के साथ यह यकायक हिलोरे लेती हुई फर्राटे से रफ्तार पकड़ने लग गई । इससे यह तो साफ होता है कि यामाहा की डार्क साईड सीरिज की यह नवीनतम ईजाद यकीनन सुपर नैक्ड का दर्जा दिए जाने के लायक है ।

अत्यंत शक्तिशाली वाईजैडएफ –आर 1 से इसकी निकटता होने के कारण इससे ऐसी कोई आशा नहीं करनी चाहिए यह किसी हालत में इससे थोड़ी भी कम होगी । विशेषकर तब जब यह 998 सीसी की है और स्वतंत्र आंकड़ों से यह ज्ञात हुआ है कि यह 160.4 पीएस उत्पन्न करती है और ईंधन सहित इसका वजन केवल 210 किलोग्राम है – ये दोनों आंकड़े तो एकदम उस बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर के समान ही हैं जो अपनी लॉंच के शुरूआती दो वर्षों में ही शानदार अप्रतिभूत श्रेणी में ढेरों झटके खा चुकी है ।
इसी बाईक और कावासाकी की जैड1000 और सुजूकी की जीएसएक्स-एस 1000 सहित जापान की चारों बाईकों के मुकाबले यामाहा की एमटी -10 लाई गई है और इसकी प्रस्तुति से नैक्ड सुपर बाईक श्रेणी में यह अत्याधिक शक्तिमान है । यह यामाहा की एमटी फैमिली की लाईट और एकदम अप्रतिभूत मॉडलों की फ्लैगशिप बाईक है और यदि आप पुराने जमाने के एक्सएसआर स्वरूप को इसमें शामिल करने की कोशिश न करें तो इसमें पांच क्षमताओं के आठ मॉडल शामिल किए गए हैं ।
एमटी – 10 में डार्क साईड का डीएनए अगर हम करने बैठें तो निश्चित ही इसमें काफी कुछ है , इसका परतदार बॉडी पैनल और दोनों छोटे नोकदार एलईडी हैडलैम्प एकदम नए युग के और जापानी अंदाज में तैयार की गई प्रतीत होते हैं । किसी विचार से यह नोकदार स्टाईल में बनाए गए हैं जो शायद इसकी कठोरता अथवा किसी दूसरे कारण से है परन्तु इसके पिछले भाग के आसपास प्लास्टिक के छोटे विंग्स की और अगर ध्यान न दिया जाए तो इसकी संरचना काफी मजबूत प्रतीत होती है । एमटी फैमिली की परम्पराओं के अनुसार ही टैन निश्चित ही देखने में काफी बेजोड़ है ।

इसकी सीट से उतरने के बाद भी इसकी सवारी की खुमारी नहीं उतरती । इसकी सीट 825 मिलीमीटर पर है जो कि आर1 से 33 मिलीमीटर नीचे है और ऐसा होने से इसके हल्के वजन के कारण इसकी पकड़ मजबूत हो जाती है, और इसकी एक पीस हैंडलबॉर तक की पहुंच से चालक पॉजिशन एमटी-09 के मुकाबले थोड़े से अधिक झुकाव में आ जाती है । इसके आगे आर1 यूनिट के एलईडी डिजायन की तरह ही डैशबोर्ड दिया गया है (बड़े डिजिटल स्पीडो फिगर तथा इसके ऊपर टैको बॉर रनिंग के साथ) जो काफी सरल है और इसमें तीन इंजन मॉड्स के लिए तथा तीन ट्रैक्शन कंट्रोल सेटिंग के लिए दिए गए राईट और लैफ्ट बॉर के बटनों के प्रयोग से आसानी से चयन कर सकने वाला मैन्यू दिया गया है ।
क्रॉसप्लेन क्रैंक को चालू करने तथा आर1 प्रकार के स्लिपर क्लच को हल्का सा छोड़ने से ही यह ज्ञात हो गया कि यामाहा ने एमटी-10 को शानदार बनाने (इसके प्रारम्भ में एमटी-09 की शुरूआत के मुकाबले) में किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ी है । इसमें किया गया एक छोटा सा बदलाव काफी उपयोगी है और वह यह है कि इसे चलाने के लिए पहले दिए जाने वाले ‘मिडल’ मॉड की बजाए इसमें ‘स्टैंडर्ड’ को सबसे धीमा मॉड बनाया गया है और साथ ही इसमें ‘ए’ और ‘बी’ के तीव्र विकल्प भी दिए गए हैं ।
स्टैंडर्ड मॉड में एमटी थोड़े कुरकरे अंदाज में चलती है परन्तु बिलकुल भी कंपकपाती नहीं है, और जब मुझे थोड़ा जोश आया तो मैंने इसके ‘ए’ मॉड को चालू किया जिससे इसकी चाल मैंने थोड़ी तेज महसूस की । मुझे इसमें आनन्द आ रहा था और मैंने लगभग पूरा दिन ‘ए’ मॉड में ही इसे चलाया और जब यकायक मुझे बड़ी होशियारी से थोड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत पड़ी तो हैंडल को हल्का सा दबाव देते ही यह तो भाग पड़ी । सीधी सड़क पर इसे चलाने में थोड़ी सी कठिनाइयों के अलावा मुझे ’बी’ मॉड में यह थोड़ी अधिक उत्साहपूर्ण लगी । कुछ चालकों को ‘ए’ मॉड में ऐसा प्रतीत होता है परन्तु एमटी में कम से कम चयन की कोई गुजांइश तो दी गई है – और याद रखें इस चयन का प्रयोग आपको तभी करना है जब इग्नीशॅन ऑफ हो ।
ऐसे मॉड की ओर हम ध्यान नहीं दे रहे हैं जो यामाहा द्वारा घुमावदार रास्तों से सफाई से गुजर जाने और 6,000 आरपीएम की शानदार चाल पर पूरे जोश से चलाने पर हैंडल बार काफी हल्की प्रतीत करवाने वाले हैं । आर 1 की तुलना में इसकी कम रेव वाली मध्यम रेंज ने अधिक गरगराहट पैदा की है और कभी कभी तो मैं इसके 5000 आरपीएम की तकनीक के साथ धीमे रास्तो पर चलते हुए उत्तेजित हो जाया करता था और बड़ी सुविधा से इसे आगे बढ़ाते हुए 9000 आरपीएम की गति प्राप्त करने में सक्षम यामाहा को थोड़ा और कसकर पकड़ लिया करता था ।
यह 11500 आरपीएम के उस मार्क से 2500 मार्क कम है जिसका विकास आर1 में लगभग ऐसी ही अधिकतम टार्क फिगर पर एमटी की कम ट्यून स्थिति के कारण किया गया था । इसके सिलेंडर हैड मखमली सरीखे कैम युक्त हैं, कॉम्बस्शन चैम्बर को नया आकार दिया गया है, कम (13 से 12.1) कम्प्रेशन अनुपात तथा छोटा (33 से 31 एमएम डायमीटर) इनटेक वॉल्व है । क्रेकशॉफ्ट भारी है; कॉन-रॉड टाइटेनियम की न होकर स्टील की बनी हैं; फिक्सड (न कि परिवर्तनीय आकार का) इनटेक पाइप के कारण एयरबॉक्स बड़ा है; फ्यूल सिस्टम में बदलाव करके इसमें प्रति सिलेंडर दो इंजेक्टरों के स्थान पर एक इंजेक्टर लगाया गया है; तथा इसका नया एक्जॉस्ट स्टील का बना है न कि टाइटेनियम डाउनपाइपों का ।
एमटी की की गुरगुराहट और तन कर बैठकर इसे चलाने की पॉजिशन के कारण एक दूसरे से अलग इसकी दो ट्रैक्शन सैटिंग्स में से किसी में भी इसे चलाना बहुत ही आसान है । इनमें दोनों में से कोई भी एक सड़क पर बेबाक काम करती है और अपेक्षाकृत सिस्टम आसान होने के बावजूद भी व्हील स्पीड के अनुसार कार्य करता है न कि आर 1 की पेचिदा लगाम वाली पैमाइशी यूनिट की तरह ।
एम टी अपनी बिरादरी की सुपर-स्पोर्ट की लाजवाब हाई स्पीड का मुकाबला बिलकुल नहीं कर सकती है परन्तु सड़क पर गति के अलावा भी इसमें काफी कुछ है । यहां तक कि थोड़ी सी सीधी सड़क पर भी यह यकायक लगभग 150 किलोमीटर / प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है तथा इस गति अथवा अधिक गति पर चालक बड़ी आसानी से बिना किसी प्रकार के किसी खिचांव के चला सकता है । निचले कोण का इसका प्लास्टिक नोज सेक्शन फ्लाई स्क्रीन होकर एक उपकरण का काम करता है और यह बड़े लाजवाब ढंग से ज्यादा परेशानी किए बिना मेरे सिर का तो नहीं परन्तु मेरी छाती का बचाव हवा के दबाव से करता है ।
यदि यामाहा के इंजन को हम स्पोर्टी खूबियों वाला और नियंत्रित इंजन कहते हैं तो यही बात इसकी चेसिस के बारे में भी कही जा सकती है । आर1 से लिया गया अल्मूनियम डेल्टाबॉक्स मेन फ्रेम में अल्मोनियम के स्थान पर स्टील का प्रयोग किया गया है, पिछले सबफ्रेम में बॉक्स के वजन के लिए थोड़ी गुंजाइश छोड़ी गई है । अलॉय स्विंगआर्म भी लगभग आर1 के कम्पोनेंट की तरह ही है और इसकी स्टीयरिंग ज्योमेट्री में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है ।

एमटी के पहिए अल्मोनियम के हैं न कि मैग्नेशियम के हैं , परन्तु इस नैक्ड बाईक के लिए 43-एमएम कायबा यूएसडी फॉर्क्स तथा पिछले शॉक जैसे आर1 के संस्पेंशन पार्ट प्रयोग में लाए गए हैं । दोनों यूनिटें को अनेक प्रकार से व्यवस्थित किया जा सकता है (अधिक अथवा कम गति में दबाव के लिए शॉक और इसके अलावा पहले से ही डाले गए दबाव अथवा यकायक आने वाले दबाव के लिए) और इसमें फर्क सिर्फ इतना है कि इसकी स्प्रींग तथा दबाव दर अपेक्षाकृत थोड़ी लचीली है ।
नैक्ड बाईक की श्रेणियों में वास्तव में यह बहुत अधिक खूबियों वाली बाईक हैं और इन्हीं खूबियों के कारण एमटी-10 बेबाक होकर चलती है । हालांकि इसमें रिमोट से बटन दबाकर चलाए जाने की सुविधा नहीं है तो भी घूमावदार रास्तों पर यामाहा हल्की, पूरी तरह से नियंत्रित और आसानी से सम्हाली जाने वाली महसूस होती है । निचली यॉक के नीचे एडजस्ट न की जाने वाले स्टीयरिंग डैम्पर की मदद से यह कठिन, क्रैंक पर अधिक दबाव डाले जाने पर भी नियंत्रित रही है ।
और इसकी सस्पेंशन तो वास्तव में बेमिसाल है; जिसे बिना किसी शक के इसकी बिरादरी की एमटी-09 में सबसे अधिक नापसंद किए गए फीचर के लिए प्रयोग में लाए गए सस्ते कम्पोनेंट में महत्वपूर्ण सुधार लाकर तैयार किया गया है । यामाहा की शिल्पकारी में इसके दोनों सिरे यदा कदा उबड़ खाबड़ स्पेनिश सड़कों के लिए तैयार किए गए हैं जिससे इस स्पोर्ट बाईक से सवारी काफी लाजवाब हो जाती है । दोनों सिरों पर यात्रा के दौरान 120 एमएम में किसी प्रकार का बदलाव किए बिना बाईक इतनी बढि़या चली कि इससे उत्साह का पारा सराबोर हो गया और एक बार भी थोड़ी लचक के अलावा उत्साहहीनता जैसा कुछ अनुभव नहीं हुआ ।
वास्तव में भिन्न भिन्न प्रकार की सड़कों पर दिन भर में 350 किलोमीटर इसे चलाने के पश्चात मुझे इसकी संस्पेंशन के साथ किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई और तब भी नहीं हुई जबकि इसके तीनों फॉर्क एडजस्टर सुविधाजनक रूप में प्रत्येक लैग के ऊपर स्थापित किए गए हैं । (कोई बुराई नहीं परन्तु इसके शॉक स्क्रू तक पहुंच पाना वाकई कठिन है) । एस 1000 आर तथा यामाहा की अपनी वाईजैडएफ – आर1एम में भी प्रयोग की गई इसकी सैमी-एक्टिव संस्पेशन काफी उपयोगी विकल्प हो सकती थी विशेषकर दोहरी सवारी के लिए , परन्तु जब इसकी कंवेंशनल किट काफी अच्छा काम कर रही है तो यह कोई बड़ी खराबी नहीं है ।
एमटी बाईक का ब्रेक सेटअप भी काफी बेहतरीन पाया गया है : चार पॉट रेडियल फ्रंट क्लीपर्स से 320 एमएम डिस्क कसी गई है जिससे इसकी अपार शक्ति का एहसास होता है, जबकि फियेरसेस्ट सिस्टम की तुलना में इस पर थोड़ा अधिक लीवर प्रेशर करना होता है । बिना किसी शक के एक स्ट्रीट बाईक के तौर पर यह नायाब है । बॉश्च के एबीएस सिस्टम से यह बाईक डनलप एस20 के अपने पिछले टॉयर के सहारे विश्वसनीय पकड़ और भरपूर ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ काफी मजबूती से रूक जाती है ।
यह बहुत ही शानदार ढंग तैयार की गई सुहानी बाईक है और टुओनो अथवा एस1000 आर को किन्हीं भी घुमावदार सड़कों पर आसानी से पछाड़ सकती है । नैक्ड बाईक मानकों के हिसाब से इसमें आवश्यक विविधताओं की भरमार होते हुए भी तेज गति के स्वरूप के कारण इसकी ईंधन क्षमता कम होकर 8.0 लीटर / 100 किलोमीटर हुई तथा इसके 17 लीटर के टैंक से लगभग 200 किलोमीटर का सफर किया जा सकता है । मुझे चालक की इसकी सीट काफी चौड़ी तथा काफी आरामदायक लगी परन्तु दूसरी सवारी के लिए जगह कम है और पकड़ने के लिए वहां कुछ भी मजबूत होल्ड नहीं है ।
इसकी एस्सेसिरिज की सूची में से इसकी कुछ खामियां दूर की जा सकती हैं जैसे एक बढि़या आकार की स्क्रीन और साथ ही एक क्विक शिफ्टर (केवल अप चेंज के लिए) और हीटिड ग्रिप्स जो शायद काफी लोकप्रिय जुड़ाव हो सकेगा । स्लिम हैंड गार्ड, रियर सेट्स और एक्रापोविक पाईप भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं । इस चीज इसमें ऐसी है, जिसके बारे में इसे खरीदने वालों को यहां बताने की जरूरत नहीं है, वह है इसका क्रूज कंट्रोल जो इसके साथ स्टैंडर्ड रूप में दिया गया है और बहुत बढि़या काम करता है । एमटी के डिजायन में पैनियर्स जोड़ने की गुंजाइश भी है ,हालांकि ये काफी छोटे और थोड़े सख्त हैं और पर्यटन के उद्देश्य के लिए नहीं हैं।
यामाहा ने इसे एमटी की स्पोर्टी इमेज के अनुरूप ही इसलिए तैयार किया है कि इसकी स्पोर्ट्स टूरिंग ट्रेसर 1000 आने वाली है । ऐसी किसी चूक की ओर ध्यान न देना तो नादानी होगी । आजकल के इंजीनियरिंग प्लेटफार्म में यह मॉडल ऐसी बाईकों के लिए नए द्वार खोलने के लिए आया है जिसमें स्ट्रीट रैली तथा स्पोर्ट ट्रैकर स्टाईल पिन ऑफ्स की एस्सेसरिज से युक्त रेट्रो स्टाईल की एक्सएसआर1000 तथा एस 1000 जैसी भविष्य में आने वाली साहसी बाइकें भी प्रवेश पा सकेगीं ।
इसी बीच चार सिलेंडर वाली इस पहली एमटी को फ्लाईंग स्टार्ट के लिए नया फेमिली ऑफ मिल गया है । कुछ मायनों में यह अपनी पूववर्ती शानदार एमटी09 तथा 07 के अनुरूप नहीं है । यह दो वर्ष पुरानी एस 1000 आर की खुबियों से भी कहीं ज्यादा खुबियों से सराबोर है तथा इसमें कुछ हाई टैक फीचर्स भी दिए गए हैं । इसका मूल्य तथापि काफी प्रतिस्पर्द्धी है जो अधिकांश बाजारों में उपलब्ध जैड1000 तथा जीएसएक्स –एस 1000 की लागत के समान ही है परन्तु अपनी ट्रिपल एवं दोहरे सिलेंडर के कारण इसके मुकाबले के अनुरूप यह कोई मंहगा नहीं है ।
ऐसा सब इसलिए हुआ है कि यामाहा ने अपने डिजायन और विर्निदेशों में थोड़े बदलाव किए हैं । उन्होंने वाईजैडएफ – आर 1 का बढि़या बेस, उसकी संस्पेंशन सहित, लेकर उसकी विशेषताओं को बरकरार रखकर आवश्यक बदलाव किए हैं और इस प्रकार इस जापानी सुपर नैक्ड का निर्माण किया गया है ।
यह अब तक की निर्वस्त्र सुपरबाईक फार्मेट में अपनी आशाओं पर खरी उतरी है और अब यह आपके सम्मुख प्रस्तुत है तथा अब एमटी – 10 : एक तेज रफ्तार, बड़े आराम से चलाई जा सकने वाली एक ऐसी बेलगाम मिसाईल बन गई है कि सड़क पर इसकी चाल और इसकी पकड़ उत्तेजना जागृत करती है ।
लेख : रोनाल्ड ब्रॉउन
फोटोग्राफी : एलेजियो बाराबंती, जोनाथन गोडिन, फ्रेंसेको मोंतेरियो
इस लेख को NextGen Publishing के साथ किए गए करार के अनुसार NewsPie.in में प्रकाशित किया गया है ।
कृपया फेसबुक पर न्यूजपाई के इस पृष्ठ को लाईक करें ताकि आपको ह्मारे सभी अर्टीकलस प्राप्त हो सकें और दूसरे भी हमारे बारे में जान सकें ।








