होम रहन-सहन एवं ज्ञान निद्रा की कमी के कारण अधिक उर्जा खर्च होती है !

निद्रा की कमी के कारण अधिक उर्जा खर्च होती है !

1237
0

बात यह नहीं है कि जब आप अभिवावक बनते हैं तब आपकी नींद काफी कम हो जाती हैं अपितु आप इसके बारे में अत्याधिक सोचने के साथ-साथ इस बारे में बहुत अधिक बात भी करते हैं । चूंकि आपकी पूरी नींद नही हो पाती, इसलिए यह सहजता से आपकी सनक बन जाता है ।

मैं इस समय कईं तरह की अन्य मांगों सहित बच्चों के लम्बी देर तक सोते रहने वाले दौर से गुजर रही हूं । इसके अलावा कईं बार ऐसा होता है कि मेरी दो साल की बेटी रात में तीन बजे उठ जाती है, उसके साथ ही मेरा एक साल का बेटा भी उठ जाता है, ऐसा लगता है जैसे कि दोनों मिलकर मेरी आठ घंटे की गहरी नींद लेने की आशा को बरबाद करने के लिए कोई षड्यंत्र रच रहे हैं।

शोध से यह पता चला है कि जब तक बच्चा दो साल का होता है तब तक अभिवावक अपनी आधे साल की नींद गंवा चुके होते हैं । लगभग सभी अभिवावक यह जानना चाहते हैं कि कहीं से उन्हेंं कोई ऐसा सुझाव मिले जिससे उनकी अधिक से अधिक नींद पूरी हो सके ताकि उनका मानसिक संतुलन बना रह सके । संभवत: विशेषज्ञों के आधुनिकतम सुझाव उनकी कुछ सहायता कर सकते हैं ।

नींद करने का प्रयास करना

mb_july16_energy-im1यह क्या है ? हो सकता है कि यह आपको थोड़ा सा कटु भी लगे परंतु इसमें परेशानी की कोई बात नहीं है । पूरे अटलांटिक में आज के दौर के इस नए चलन से यही पता चलता है कि अगर हम कुछ निश्चित दाव-पेंच सीख लें तो हम बहुत कम सोने के बाद भी तरोताजा अनुभव कर सकते हैं, जैसे कि एकदम अंधेरा करके सोना, अपनी नींद चक्र पर नज़र रखना और केवल एक झपकी लेने के बाद उठ जाना ।

ग्रेट ब्रिटेन के निवासी स्लीप हैकिंग के प्रवर्तक श्री डैव एस्प्रे का मानना हैं कि “स्लीप हैंकिंग आपके माहौल  को बदलने की एक कला है ताकि आप भरपूर नींद का आनंद उठा सकें । ”

निंद्रा स्कूल के क्लीनिक्ल निदेशक यू.के. निंद्रा विशेषज्ञ डॉ गुई मिडोस बताते हैं कि  हमें सावधानीपूर्वक आगे बढना चाहिए क्योंकि निद्रा हैकिंग को मन में पूरी तरह से बिठा लेना एक तरह से " खतरनाक हो सकता है " क्योंकि नींद हमारी सेहत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है अत: हमें अपेक्षा से कम नींद लेने का प्रयास नहीं होना चाहिए । परंतु सच्चाई यही है कि नव अभिभावकों को कम नींद से ही गुजारा करना पड़ता है ।

मेरे लिए यह किस प्रकार काम कर सकता है  ?  मिस्टर दवे के अनुसार नव अभिभावक की सबसे  बडी गलती यह होती हैं कि वे अपने शयन कक्ष में प्रकाश बना रहने देते हैं । उनका मानना है कि " यहां तक कि खिड़की के रास्ते आने वाली मामूली सी लाईट अथवा एक एलईडी लाईट के भी अत्यंत गम्भीर परिणाम हो सकते हैं जो कि  इस बात पर निर्भर करता है कि आपका शरीर किस प्रकार से मेलाटोनीन पैदा करता है । समझदारी इसी में है कि " ब्लैकाउट पर्दों में थोड़-बहुत निवेश करके भरपूर नींद का आनंद उठाएं । मिस्टर दवे रात को आसामन्य हल्का भोजन करने का सुझाव भी देते हैं, उनका मानना है कि रात को सोने से पहले प्राकृतिक शहद का एक चम्मच लेने से बल्ड शुगर का स्तर भी स्थिर हो जाएगा और इससे रात भर सुखद नींद का भी आनंद उठाया जा सकेगा ।

उनका यह भी सुझाव है कि जल्दी से नींद पूरी करने के लिए हमे धीरे-धीरे लम्बी, गहरी सांसे लेनी चाहिए । यही नहीं अपनी बेडसाईड लाईट के रूप में कहरवा अथवा लाल रंग का बल्ब लगाएं ताकि अगर आपके बच्चे आप को जगाने का प्रयास करें तो भी इससे आप निंद्रा अवस्था में ही जगे रहेंग़े ।  मिस्टर दवे का यह कहना है कि " जैसे ही आप सफेद अथवा नीले रंग की लाइट में अपनी आंखें खोलेते हैं आपका शरीर मेलाटोनीन बनाना बंद कर देता है जिससे शेष रात की आपकी नींद गड़बड़ हो जाती है ।

अंत में उन्होंने एक ऐप की सिफारिश की जिसे निंद्रा क्रम के नाम से जाना जाता है जो आपके फोन पर माईक्रोफोन का प्रयोग करके यह निर्धारित कर देता हे कि आप बिस्तर में कब अल्टी पल्टी मार रहे थे । आप अपने अलार्म को सामान्य ढंग से सैट करें परंतु 30 मिन्ट का अंतर रखें क्योंकि उठने के लिए कम से कम 30 मिन्ट का समय लगता है और तत्पश्चात यह स्वत: ही बंद हो जाता है । " इससे यह आंकड़े भी प्राप्त किए जा सकते हैं कि आप कितनी अच्छी और गहरी नींद ले पाए हैं ।

मैंने ऐसा करने का प्रयास किया है । अपने किसी दोस्त से पुरानी ब्लैकआउट बलांइड मांग लें तथा प्राकृतिक शहद का जार खरीद लें और ऐप को डाउंलोड कर लें इसके साथ साथ इंटरनैट से अम्बर नाईटलाईट स्कोर कर लें । इमानदारी से यह एक रहस्योद्घाटन समान ही है ।

mb_july16_energy-im3कुछ दिनों के बाद निंद्रा ऐप से पता चलेगा कि आपको रात 10.30 बजते ही नींद आने लगती है । ओरेंज रंग के अन्य प्रकरण का इस्तेमाल करने की बजाए यह एक तरह का न्यू बलैक है, इस प्रकार मैं  बेहतर नींद व नियमित निद्रा साइकिल के साथ गहरी और बिना निद्रा भंग हुए देर तक सो सकती हूं । शहद यद्यपि आदर्श रात्रि पेय नही है परंतु इससे बिना कारण जगने वाली रातों की गिनती अवश्य कम हो जाती है । यही नही जिन रातों को मेरे बच्चे उठ कर रोने लगते हैं उन रातों को कमरे में होने वाले लाल प्रकाश के कारण मैं जल्दी से दुबारा सो भी जाती हूं ।

इस प्रकार ऐसा लगता है कि निद्रा हैकिंग उतनी अटपटी नही है जितनी कि यह लगती है  । यद्यपि मैं ऐसा कभी न करती यदि मुझे पता होता कि मैं पूरे आठ घंटों की भरपूर नींद का आनंद उठा सकती हूं , इस संबंध में यहां दिए गए कुछ दाव पेंच उन अभिभावकों के लिए अधिक उपयोगी हो सकते हैं जो निद्रा की कमी का शिकार हैं  ।

डी.आई.वाई निद्रा थरेपी करें

यह क्या  है ? डॉ मिडोस बताते हैं कि माताओं को रात देर तक जगाए रखने में सबसे बडा अपराधी उनका अपना मन होता है । हम नींद के बारे में अधिक सोचते हैं - अक्सर दूसरी माताओं से तुलना करते रहते हैं - जिसे लेकर हम चिंतित हो जाते हैं जो ह्में "ममसोमनिआ' कि ओर ले जाने लगता है, आपके बच्चे तो सो रहे होते हें परंतु आप जागते रह जाते हैं ।

डॉ मिडोस कहते हैं कि " यदि आपको कुछ रातों को लगातार जगना पड़े तो आपको अत्याधिक थकान हो जाती है तब स्वत: ही आसानी से आपका दिमाग नींद लेने लगता है । " निद्रा के संबंध में एक संदेह आपको घेर लेता है और दिमाग में बेकार से विचार आने लगते जैसे कि " यदि मैं जल्दी से न सो पाई तो मैं कल सब काम कैसे कर पाउंगी ।" उनकी स्वीकार्य एवं प्रतिबद्धता थरेपी ( एसीटी ) के नाम से जानी जाने वाली पथप्रदर्शक व्यवहार थरेपी से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है ।

मेरे लिए यह किस प्रकार काम कर सकता है ?   इस प्रकार के उपाए आपको अनिद्रा से जूझना सिखाते हैं और आपकी उर्जा को सही दिशा कि ओर ले जाते हैं, उदाहरण के लिए आप सोचने लगते हैं कि आपके जीवन में अधिक आवश्यक क्या है, जैसे कि आपके बच्चे आदि । डॉ मिडोस बताते हैं कि  " ऐसी सोच के लिए दिमाग का सचेत होना आवश्यक है, जो लोगों को अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण रखना सिखाता है । उदाहरण के तौर पर बिस्तर पर लेटते समय आप अपने चेहरे के साथ अपने तकिए के स्पर्श और रजाई का आपके पंजों से स्पर्श अथवा आपकी सांसों के आवागमन के बारे में बताने का प्रयास करें ।" " जैसे ही आप ऐसा करने लगते हैं आपका मन निसंस्देह इधर-उधर बहकने लगता है और जब सच में ऐसा होने लगे तो आप अपने " इन विचारों का शुकराना करते हुए' वापस वहीं आ जाते हैं जहां से आप का मन भटकने लगा था ।"  
जब तक कि आप अपने मन को इधर उधर भटकने दें और फिर सही दिशा में वापस लाने में सफल हो जाएं तब तक इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका दिमाग कितनी बार इधर उधर भटका था । " आशय यह है कि आपका चित्त शांत हो जाना चाहिए और आपको नींद आनी चाहिए और आप अपने मन को यह समझा सकें कि अब और अधिक जगने की जरूरत नही पड़ेगी ।"

मैंने ऐसा करने का प्रयास किया है !  यह वैसा ही है जैसा कि मैंने सोचा था, इसलिए कुछ रात मैंने डॉ मिडोस की एकट थरेपी का अभ्यास किया । जब मेरे बेटे ने मुझे रात 3 बजे जगाया तो मैंने इस बात की चिंता किए बिना की अगली सुबह मुझे कितनी थकान हो जाएगी मैं अपने आस-पास के माहौल और अपनी सांसों की आवाजाही पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया । जब मुझे थकान होने संबंधी विचारों ने घेरना आरभ्भ किया तब मैंने पूरी कौशिश के साथ उन्हें अपने दिमाग से झटका दिया ।

जैसे ही मैंने इस तकनीक का पूरे मन से अभ्यास किया तो कुछ ही दिनों में मैंने देखा कि मेरा चित्त पहले से कहीं अधिक शांत हो गया है और अब जगने के बाद आमतौर पर मैं कम तनाव महसूस करती हूं । यह एक और ऐसी तकनीक है जिसे मैं सहेज कर रखना चाहूंगी ।

तेजी से झपकी लेना

यह क्या है ?  माताओं को ऊर्जा देने वाली निद्रा का यह ऐसा नया रूपांतर है जिसमें आप वास्तविक नींद लिए बिना भी आराम कर सकती हैं और अपनी बैटरी रिचार्ज कर सकती हैं । ' जब आपका बच्चा सोए तभी आप सोएं ' इसमें समस्या यह है कि माताओं को और भी बहुत से काम निपटाने होते हैं । इसके अतिरिक्त मैंने वास्तव में आज तक जल्दी से झपकी लेने में कभी महारथ हासिल नही की ।

मेरे लिए यह कैसे काम कर सकता है ?  निद्रा विशेषज्ञ डॉ नील सस्टेनले का कहना है कि यदि नींद नही आ रही है तो सोने की कैशिश करना जरूरी नही होता । उनका कहना है कि " एक हल्की सी झपकी सच में आपकी निद्रा में इजाफा कर सकती है, यदि आपका बच्चा न सो रहा हो तब भी यदि आप थकान महसूस कर रही हों तो मात्र 20 मिन्ट की झपकी भी इस थकान को दूर करने के लिए काफी है ।

परंतु यदि आप झपकी भी नही ले पाएंं तो आप फिर भी कुछ देर के लिए लेट जाएं और धीरे-धीरे सांस छोड़ें । उनका कहना है कि  " शोध से पता चला है कि थोड़ी देर के लिए अपनी आंखे बंद करने से भी आपकी मानसिक क्षमता बेहतर हो जाती है फिर भले ही आप सो ना पाए हों, "

मैंने ऐसा करने का प्रयास किया है ! डॉ सस्टेनले ने यह सुझाव दिया है कि जब मेरे पति घर पर होते हैं तब मैं सप्ताहंत पर भी ऐसा करती हूं । यह एकदम अजीब लगता है कि मैं अपने पति से बच्चों को कहीं पार्क में ले जाने पर जोर दूं ताकि मैं दो घड़ी चैन से सो सकूं लेकिन जब भी मैं ऐसा करती हूं तब यद्यपि मैं वास्तव में सो तो नही पाती परंतु फिर भी ऐसा लगता है कि मैंने थोड़ी नींद ले ली है । इसका परिणाम यह होता है कि मै शेष दिनभर तरोताजा एवं आनंदित महसूस करती हूं ।

इस लेख को NextGen Publishing के साथ किए गए करार के अनुसार NewsPie.in  में प्रकाशित किया गया है ।

कृप्या फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक और शेयर करें, क्योंकि इससे औरों को भी सूचित करने में मदद मिलेगी ।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें