होम इंटरव्यू वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता दारियस खम्‍बाटा : हमें एक ऐसे वातावरण का निर्माण करना...

वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता दारियस खम्‍बाटा : हमें एक ऐसे वातावरण का निर्माण करना होगा जहां लोग स्वच्छन्द होकर अपनी बात कह सकें

1292
0

बेहद अनूठे ढंग से दिए साक्षात्‍कार के अंत में जाकर कहीं यह आभास हो पाता है कि पूर्व महाअधिवक्‍ता समस्‍याओं से खुद को अछूता रखकर बात कर रहे  हैं । न....न... ऐसा सोचना हरगिज गलत होगा; पूरे साक्षात्‍कार के दौरान दारियस खम्‍बाटा ने बड़े ही खूबसूरत ढंग से कही हुई अपनी हर बात सपाट लहजे में जाहिर की है । गोया कि साक्षात्‍कार के अंत में खम्‍बाटा जी की छवि एक वकील के रूप में दिखाई न देकर एक व्‍यक्ति के रूप में उभरती हुई स्पष्ट रूप से दिखाई देती है ।

ऐसा तो हरगिज नहीं हो सकता कि किसी वकील के पास सुनाने के लिए मनोरंजक किस्‍सों का ढेर न हो । इससे हटकर अपने शुरूआती दिनों की यादों में खोए खम्‍बाटा जी ने अपने श्रोताओं को बम्‍बई बॉर के कानूनी दांव पेंच वाले गलियारे की सैर अलग ही ढंग से करवाने का प्रयास किया है ।

वकीलों तथा जजों के परिवार से आए खम्‍बाटा जी का यह कहना है कि सही मायनों में देखा जाए तो उन पर  कानून को थोपा गया था । सरकारी लॉ कालेज के एक उत्‍कृष्‍ट विद्यार्थी के रूप में खम्‍बाटा जी ने न्‍यायालय की वाद विवाद प्रतियोगिताओं में ढेरों पुरस्‍कार प्राप्‍त किए हैं । हावर्ड लॉ स्‍कूल में उनका कोई एक साल ऐसा ऐसा भी रहा जब उन्‍हें कानून को ही अपनी वास्‍तविक मंजिल बनाने की प्रेरणा प्राप्‍त हुई थी ।

पहली बार मुझे यह एहसास हुआ कि कानून आखिर कहते किसे हैं । इसकी किसी धारा या फिर सैंकड़ों मामलों की जानकारी होने से कोई फर्क नहीं पड़ता जब तक कि इसे बनाने के लिए प्रयोग किए गए सिद्धांतों की पूरी जानकारी हासिल न हो ।

और इससे भी ज्‍यादा जरूरी है आपको दी गई वह शिक्षा [हार्वर्ड] जिसमें यह समझाया जाता है कि अलग अलग कानूनी समस्‍याओं के समाधान के लिए कोई एक सही कानून नहीं हो सकता । किसी भी समस्‍या के तीन समाधान हो सकते हैं और वे सभी सही होते हैं ।

भारत में आ कर उन्‍होंने बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय के अत्‍याधिक विख्‍यात चैम्‍बर्स – सर जमशेदजी कांगा के चैम्‍बर्स – से अपनी शुरूआत की थी और खम्‍बाटा जी का यह कहना है कि “कदाचित सर जमशेदजी कांगा भारत के महानतम अधिवक्‍ता हैं ।”

हरिलाल कांगा (भारत के प्रथम मुख्‍य न्‍यायाधीन), नानी पालखीवाल, रूस्‍तम कोल्‍हा, जिन्‍हें वर्ष 1950 में तात्‍कालिक मुख्‍य न्‍यायाधीश (एम.सी.) महाजन द्वारा सर्वोच्‍च न्‍यायालय में उत्‍कृष्‍ट पद का डायरेक्‍ट प्रस्‍ताव दिया गया था, कांगा के जूनियरों में एक थे ।  इसके अतिरिक्त और भी ऐसे बहुत से नाम उनसे जुड़े हुए हैं ।

इस महान ग्रुप में काम करते हुए खम्‍बाटा जी बम्‍बई बॉर की एक और महान हस्‍ती इकबाल चागला के जूनियर भी रहे चुके हैं ।

वे हमारे सीनियर थे और उन्होंने जो उदाहरण प्रस्तुत किए हैं वे वास्तव में अनुकरणीय हैं । उन्होंने कभी ऊंची आवाज में बात नहीं की । ऐसा एक अवसर तो मैं चाह कर भी नही भूला सकता जब उन्‍होंने मेरे किसी काम से नाखुश होकर बस इतना भर ही कहा था कि कोई जब काम ढंग से कर पाने में असमर्थ होता है तो उसे स्वंय इसका आभास हो जाता है । वे हम्रेशा हमारे साथ एक व्‍यवसायी के तरह व्‍यवहार करते थे, उन्होंने कभी हमारे साथ अपने किसी जूनियर या कर्मचारी की तरह व्यवहार नही किया । 

अपने शुरूआती दौर में खम्‍बाटा जी मुख्‍यत: वाणिज्यिक मामलों की देखरेख किया करते थे; कानून के सांविधिक प्रश्‍नों से जुड़े मामलों पर कभी कभार उन्‍हें जूनियर स्‍तर पर विचार प्रस्‍तुत करने के अवसर दिए जाते थे । ऐसा ही एक मामला था जब सांविधिक कानून के क्षेत्र में अत्‍यंत विख्‍यात – एच.एम. सिरवई – के साथ एक मामले पर उन्हें काम करने का अवसर प्राप्‍त हुआ था ।

उनके साथ काम करने का अनुभव एक प्रकार से परिवर्तनकारी अनुभव था और यह कुछ ऐसा था मानो वे शिक्षक वकील हैं और हमें पुराने रटे पाठ याद करवा रहे हैं । वे कभी भी हमें अपने अधीन अथवा अपना जूनियर नहीं माना करते थे । हमें जो भी कहना होता था वे उसे बड़े ध्‍यान से सुना करते थे । वे उतने ही विनीत भी थे कि न्‍यायालय में बहस के दौरान कभी भी मेरे किसी विचार के बारे में बात करते हुए मेरा जिक्र भी कर दिया करते थे । उनके साथ काम करना बहुत ही मजेदार रहा ।

एक नजरिए से देखा जाए तो खम्‍बाटा जि स्वंय भी एक “शिक्षक” वकील ही हैं; क्‍योंकि वे अवैनिक जूनियरों की व्‍यवस्‍था के पक्षधर रह चुके हैं ।

जब आप अपने जूनियरों को भुगतान करना प्रारम्‍भ करते हैं तो उसके तत्‍काल पश्‍चात से ही अनेकों समस्‍याएं सामने आ खड़ी होती हैं । किसी भी मामले में आपका जूनियर आपके खिलाफ प्रतिवाद के लिए खड़ा नहीं हो सकता और न ही वह किसी दूसरे सीनियर की ओर से काम कर सकता है । मुझे अच्‍छा लगता है जब मेरे जूनियर किसी मामले में मेरे खिलाफ पेश होते हैं । उन्‍हें विचारों की स्‍वतंत्रता पूरी होनी ही चाहिए ।

खम्‍बाटा जी को यह स्‍वीकार करते हुए किसी प्रकार की हिचक नहीं होती कि इस व्‍यवस्‍था में भी थोड़ी बहुत कमियां अवश्य हैं । अधिकांश प्रश्‍नों का जवाब देने का उनका अंदाज एकदम अनूठा है, प्रारम्‍भ में वे आलोचना के प्रति सहमत होते प्रतीत होते हैं और फिर बाद में अपना एक अलग सा नजरिया दिखा कर धीरे धीरे स्वंय ही उसका सामना भी करते हैं ।

ऐसी आलोचना न्‍यायसंगत है और धीरे धीरे यह समाप्‍त भी होती जा रही है परन्‍तु जब आप किसी मामले पर काम करते हैं तो आपका ध्‍येय परिणामोन्‍मुख होना चाहिए और आपको मामले की स्‍वतंत्र जानकारी की भी आवश्‍यकता पड़ती है । हम जैसे कई लोगों ने अपनी शुरूआत इसी प्रकार से की है । यह व्‍यवसाय उत्‍कृष्‍टतान्मुख है, और कभी कभी हमें कठोरता से भी सिखाता है । 

पुरानी व्‍यवस्‍थाओं के प्रति उनका विश्‍वास भले ही कायम है परन्‍तु कुछ मामलों में उनका विश्‍वास डगमगाया हुआ है । उदाहरण के तौर पर वे बार बार अदालती याचनाओं के संक्षेपण के लिए सीमा निर्धारण की बात करते हैं ।

अदालतों में दाखिल किए जाने वाली याचिकाओं के स्‍वरूप को देखकर मैं सच में चकित हूं । अस्‍सी पृष्‍ठ, एक सौ पचास पृष्‍ठ – और उनमें भी अधिकांश तो फिजूल बकवास  ! इन शब्‍दों का प्रयोग मैं पूरी जिम्‍मेदारी के साथ कर रहा हूं । आज के वक्त में किसी वकील के लिए 100 पृष्‍ठ तैयार करना ज्‍यादा आसान हो गया है जबकि 10 पृष्‍ठ का दस्‍तावेज तैयार करने में उन्हें कठिनाई मह्सूस होती है । 

आखिर इस परिवर्तन से क्‍या हासिल हो सकता है ?  क्‍या इसके लिए वह नए नियम अथवा नए कानून तैयार करने के बारे में प्रचार करना चाहते हैं ? उनका जवाब तथ्यात्मकता से कहीं दूर  था ।

मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि अब समय आ गया है, कि वास्‍तव में यदि हम विकसित कानून व्‍यवस्‍था को अपनाना चाहते हैं तो बॉर एसोसिएशनों और न्‍यायालयों को एक साथ मिलकर विचार करना होगा । ऐसा होने से हमारे मामलों की सुचारू एवं समयबद्ध पद्धति से व्यवस्था भी की जा सकेगी । लम्बित मामलों से निज़ात पाने का यही एक मात्र रास्‍ता है ।

खम्‍बाटा जी अक्‍सर न्‍यायिक कार्यवाहियों के प्रतिलेखन के लिए अन्य आटोमैटिक तकनीक अपनाने की बात  भी कहते हैं ।

गवाह ने वास्‍तव में जो ब्यान दिया होता है उसमें किसी प्रकार का भी फेर बदल नहीं किया जा सकता । इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे सभी को अत्याधिक सचेत  बने रहना पडता है । प्रश्‍न पूछते समय वकील सचेत रहेगें क्‍योंकि बाद में उन्हें किसी प्रकार का बदलाव का अवसर नहीं मिलेगा । गवाह भी पूरी सतर्कता के साथ  अपने बयान दर्ज करवाएंगे । जज भी अपनी मत प्रकट करते समय अधिक सावधान रहेंगे ।

फिर से उनके कैरियर की बात करते हैं, खम्‍बाटा जी  वर्ष 2012 में महाराष्‍ट्र के म‍हाअधिवक्‍ता नियुक्‍त किए गए थे । उनका कहना है कि उनके लिए यह पद काफी रोचक था और इससे जुड़ी हुई चुनौतियों का अपना ही ढांचा था । इस पद के लिए वे तीन कारणों से राजी हुए थे ।

एक तो यह कि आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आना होता है और सभी प्रकार के मामलों से निपट्ना होता है । दूसरे, कुछ बेहतर कर पाने के लिए आपको पास अवसर भी उपलब्‍ध होते हैं । ऐसे कई मामले होते हैं जब आप सरकार पर सही ढंग से काम करने के लिए दबाव भी डाल सकते हैं । और तीसरे, सरकार को अपनी राय  देने का आपको अवसर भी मिलता है । मैं यह नहीं कहना चाहता कि मुझे सरकार द्वारा किए गए कामकाज में किसी प्रकार का बदलाव करने का कोई अवसर मिला था – ऐसा कहना किसी के लिए भी गलत और अति महत्त्वाकांक्षी होगा - परन्‍तु छोटा सा प्रयास कर के थोड़ा बहुत बदलाव तो लाया ही जा सकता है ।

महाअधिवक्‍ता के पद के लिए तो मंजूरी दी थी परन्‍तु इसके विपरीत बेंच में काम करने के लिए मिले दो बार प्रस्‍ताव को खम्‍बाटा जी ने विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया था ।

प्रत्‍येक मामले में आपको निर्णय और सुनवाई करने का अवसर मिलता है, आपको रोजमर्रा के 5-10 मामलों की सुनवाई तो पूरी तरह से करनी ही पड़ती है और उनमें से अधिकांश मामले आपके धैर्य और आपके ब्‍लड प्रेशर की परीक्षा लेते ही है । मुझे नहीं लगता कि मैं यह सब झेल सकता था ।

वार्तालाप का विषय अब कानून से हट गया था और धीरे धीरे आपको खम्‍बाटा जी की छवि एक वकील रूप में कम और एक व्‍यक्ति के रूप में अधिक दिखाई देने लगती है । वार्तालाप का विषय उनके दो पालतू जानवरों  की ओर मुड़ गया था । पहला मुद्दा इतिहास के अध्‍ययन का था ।

इतिहास आपको मूल्‍यों की शिक्षा देता है । आप जानते हैं कि प्रत्‍येक पीढ़ी अपने आप को पिछली पीढि़यों से ज्यादा महान मानती आई है । इतिहास आपको विनम्रता का पाठ पढाता है । आपको अपने आप में यह अंहकार नहीं होना चाहिए कि किसी काम को अंजाम देने वाले आप सबसे पहले व्‍यक्ति हैं ।

इस सब के अतिरिक्त इतिहास का ज्ञान हासिल करना अपने आप में बहुत ही रोचक है । मुझे एक ही समय में एक से अधिक पुस्‍तकें पढ़ने की बुरी आदत है । परन्‍तु यह कोई ऐसी बुरी आदत भी नहीं है (हंसते हुए) जिसका मैं जिक्र तक न कर सकूं ।

और दूसरी बात है ? शास्‍त्रीय संगीत ।

कानून के व्‍यवसाय के प्रति मेरी जो विचारधारा है वह निश्चित रूप से उसी संगीत से प्रेरित हुई है जिसे मैं सुना करता हूं । इसे समझा पाना खुद मेरे लिए ही बड़ा कठिन है परन्‍तु जो संगीत के प्रति रूचि रखते हैं वे निश्चित तौर पर मुझसे सहमत होगें । मेरा विचार है कि संगीत का ज्‍यादातर स्‍वरूप बौद्धिक है और ऐसा मैं केवल दिखावे के लिए नहीं कह रहा हूं ।

साक्षात्‍कार अब समाप्ति की ओर था और अंतिम औपचारिकताओं का आदान प्रदान प्रारम्‍भ हो चुका था कि तभी उन्‍होंने कहा कि वे अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता के बारे में अपने कुछ विचार प्रस्‍तुत करना चाहते हैं । क्‍या उनके ऐसे विचारों में मेरी कोई रूचि हो सकती है ?

और फिर उन्‍होंने अपनी बात कहनी प्रारम्‍भ कर दी ।

हमारे देश में बढ़ती हुई असहिष्‍णुता बहुत भारी चिंता का विषय है । स्वछंद अभिव्‍यक्ति, स्वछंद विचार, स्वछंद लेखन, धार्मिक व्‍यवहार की स्‍वतंत्रता के प्रति असहिष्‍णुता है ।  हमारा देश एक महान देश है और हमारे पास अपनी एक महान संविधान व्‍यवस्‍था भी है । 

उनके विचारों से उनके आवेग का आभास हो रहा था ।

हमारे राष्‍ट्र निर्माताओं का नजरिया बेहद विशाल था ( परन्‍तु ) जिसे कि हम सभी अब बिसार चुके हैं । हमें तो बस हर काम अपने मन मुताबिक ही चाहिए । यदि मैं किसी कार्य को सही मानता हूं तो मैं यह पसंद नहीं करता कि दूसरे उसे गलत कहें या फिर कोई दूसरी तरह का नजरिया पेश करें ।

यह विचारणीय मुद्दा है । यह सही नहीं भी हो सकता परन्‍तु हमें एक ऐसे माहौल का निर्माण करना चाहिए जिसमें प्रत्‍येक व्यक्ति को अभिव्‍यक्ति की पूरी स्‍वतंत्रता होनी चाहिए ।

हमारे देश में केवल एक संस्‍कृति नहीं है और न ही किसी एक धर्म के धर्मावलम्‍बी यहां रहते है और न ही कभी हम पहले ऐसे रह रहे थे । विविधता को दरकिनार करके; एक ही संस्‍कृति अथवा एक ही भाषा अथवा एक ही धर्म को थोपकर हम अपने महान राष्‍ट्र के मूल्‍यों का स्वंय ही हनन कर रहे हैं । और फिर इस संबंध में ऐसा कोई भी सुझाव दे कर यह नही कहा जा सकता कि पहले के मुकाबले में दूसरा अधिक बेहतर है ।

उनके विचारानुसार बहुसंख्‍यकवाद के प्रति बढ़ते हुए रूझान से और ज्‍यादा परे‍शानियां बढ़ने4 के आसार हैं  ।

इसके लिए आवश्यक है कि किसी न किसी को अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता पर थोड़ी लगाम कसनी पड़ेगी अथवा कुछ मामलों में इसे कुछ तो कम करना होगा परन्‍तु पूरी तरह से किसी का गला भी नहीं घोंटा जाना चाहिए क्‍योंकि यदि ऐसा किया गया तो कोई भी इससे सहमत नहीं होगा । यह स्थिति अत्‍यंत ही नुकसानदायकहो सकती है क्‍योंकि इससे बहुसंख्‍यकवाद की उत्‍पति होती है ।  बहुसंख्‍यक के किसी दृष्टिकोण को अंगीकार करने के प्रति अल्‍पसंख्‍यक पूरी तरह से असहमत हो सकते हैं परन्‍तु ऐसा करने के लिए उनके पास कोई अधिकार नहीं है । अब इसे पलट पाना केवल इसलिए संभव नहीं है क्‍योंकि सारे अधिकार तो बहुसंख्‍यकों के पास ही होते हैं ।

क्‍या उन्हें बदलती हुई परिस्थितियों से किसी प्रकार का भय है ?

मुझे कोई भय नहीं है परन्‍तु इस तथ्‍य को ध्‍यान में रखकर यह निराशा अवश्य है कि अधिकांश व्‍यक्ति अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता के मूल्‍यों का सम्‍मान नहीं करते । उन्‍हें ऐसा लगता है कि यह भी एक ऐसी घटना है जो हमेशा की तरह ऐसे ही गुजर जाएगी ।

 इस वक्त मैं ऐसा कुछ भी नही कह रहा हूं जिसका यह मतलब निकाला जाए कि किसी व्‍यक्ति की भावनाओं को आहत करने का मेरा कोई इरादा है । परन्‍तु यदि कोई किसी की बात से सहमत नहीं है तो इसका अर्थ यह कतई नही है कि किसी की अभिव्‍यक्ति की स्वतंत्रता पर लगाम कसी जाए ।  बहुत से लोग बहुत सी बातों से आहत हो जाते हैं परन्‍तु इसका यह अर्थ नहीं है कि लोगों को अपने विचार प्रस्‍तुत करने की इजाजत ही न दी जाए ।  लोगों को सहष्णिुता के प्रति अधिक जागरूक किया जाना चाहिए ।  

इस लेख को बॉर एंड बैंच के साथ न्‍यूजपाई द्वारा किए गए करार के अंतर्गत प्रकाशित किया गया है ।

यदि आप इस लेख में दी गई सूचना की सराहना करते हैं तो कृप्या फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक और शेयर करें, क्योंकि इससे औरों को भी सूचित करने में मदद मिलेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here