होम इंटरव्यू साक्षात्‍कार : हंदवाड़ा की नाबालिग लडकी के वकील परवेज इमरोज के साथ...

साक्षात्‍कार : हंदवाड़ा की नाबालिग लडकी के वकील परवेज इमरोज के साथ साक्षात्‍कार भाग-2

1787
0

हंदवाड़ा, कश्‍मीर में 16 वर्ष की एक लड़की बैचेनी और हिंसा के झंझावात से गुजर रही है और उसके कारण 5 लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं । हालांकि अब तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि उसे हुआ क्‍या है परन्‍तु ऐसा बताया जाता है कि उसके साथ भारतीय सशत्र बल के एक जवान ने बलात्‍कार किया था जिससे स्‍थानीय लोगों में आक्रोश उत्‍पन्‍न हो गया और शायद यही कारण है कि स्‍थानीय पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में रखा है । उसकी मां के अनुरोध पर श्रीनगर के एक वकील परवेज इमरोज 14 अप्रैल से इस मामले की पैरवी रहे हैं । परवेज इमरोज मानवाधिकार के मामलों के दस्‍तावेज तैयार करने, मुकदमेबाजी करने तथा मुहिम चलाने से संबंधित एक संगठन जम्‍मू कश्‍मीर कॉयलिशन ऑफ सिविल सोसायटी (JKCCS) के अध्‍यक्ष भी है ।

इस साक्षात्‍कार के भाग 1 में इमरोज ने हंदवाड़ा की इस नाबालिग लडकी से संबंधित मामले की वर्तमान स्थिति (घटनाक्रम की जानकारी यहां प्राप्‍त करें) तथा उनके विचारानुसार इसके परिणाम से संबंधित प्रश्‍नों के जवाब दिए हैं  । भाग 2 में उनसे कश्‍मीर सरकार द्वारा की गई कार्रवाईयों के संदर्भ में विस्‍तृत चर्चा की गई है ।

सुशील कम्‍बामपति : इस मामले में कैसे आपका दख़ल हुआ ?

परवेज इमरोज:  हंदवाड़ा की इस लडकी के साथ घटित घटना के दो दिन पश्‍चात 14 अप्रैल को हंदवाड़ा के एक जर्नलिस्‍ट से यह जानकारी मिली कि उसकी मां हमसे कानूनी सलाह और इस मामले में हमारी नुमाइंदगी प्राप्‍त करना चाहती है । मैं अपनी टीम के सदस्‍यों के साथ अगली शाम उसकी मां से मिला और बातचीत के पश्‍चात उसने मुझसे अपने और अपने परिवार के लिए इस मामले में नुमाइंदगी करने का अनुरोध किया ।

उस नाबालिग लडकी से हम 17 अप्रैल को मिले । परन्‍तु उस नाबालिग लडकी के साथ हमारी मुलाकात में पुलिस के हस्तक्षेप के कारण 17 तारीख को खलल पड़ गया और फिर हम इस घटना के नौ दिन बाद अर्थात 21 अप्रैल को हम उससे मिल पाए और उस नाबालिग लडकी के साथ बिना किसी खलल के बातचीत कर पाना (उसके माता पिता की उपस्थिति में) संभव हो पाया । इस बैठक में भी पुलिस की दखलंदाजी थी और मेरी पूरी टीम को इसमें हाजिर होने की इजाजत भी नहीं थी ।

सुशील कम्‍बामपति :  इस परिवार से आपका संबंध क्‍या है ? 

परवेज इमरोज :  इस घटना से पहले इस परिवार से हमारा कोई संबंध नहीं था ।

सुशील कम्‍बामपति :  वह नाबालिग लडकी आखिर किस प्रकार पुलिस हिरासत में पहुंच गई ?

परवेज इमरोज : घटनास्‍थल पर घटित घटना से संबंधित ब्‍यौरा प्राप्‍त करने के पश्‍चात एक सिपाही उसे घसीटकर थाने ले गया था । थाने में उसे तत्कालीन स्थिति अर्थात उनके अनुसार हालात पर तत्‍काल काबू पाने के लिए ले जाया गया था । उसने पुलिस के सामने यह साफ कर दिया था कि वह पहले अपने घर (जो थोड़ी ही दूरी पर स्थित है)  जाना चाहती है जबकि उसे जबरन थाने ले जाया जा रहा था । तब से वह पुलिस कस्‍टडी और उन्‍हीं के नियंत्रण में है ।

सुशील कम्‍बामपति :  पुलिस ऐसा क्‍यों कह रही है कि वे केवल उसे एहतियातन अपने पास रखे हुए हैं?

परवेज इमरोज :  जबकि उस नाबालिग लडकी ने खुद अपनी रिहाई के लिए याचिका दायर की है तब भी पुलिस ने उच्‍च न्‍यायालय के सामने यह कहा है कि उन्‍होंने  नाबालिग लडकी को उसके अनुरोध पर अपनी हिफाजत में रखा हुआ है ।

सुशील कम्‍बामपति :  आपको ऐसा क्यों लगता है कि सरकार ने उसे जबरन हिरासत में रखा हुआ है ? 

परवेज इमरोज :   पुलिस और सेना पहले से इस मामले में यानि कि उस नाबालिग लडकी के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाए हुए है । उन्‍होंने कानून का उल्‍लंघन किया है और अपनी सहूलियत के हिसाब से उसके बयान लिए हैं । अब वे बैचेन हैं कि यदि उसे छोड़ दिया गया तो बाहर आकर वह उनके नियंत्रण में नहीं होगी और ऐसे बयान देना शुरू कर सकती जो उनके हित में नहीं होगें ।

परवेज इमरोज :  उस नाबालिग लडकी ने हमें बताया है कि हिरासत में रखने के लिए उससे और उसके पिता से जबरन हस्‍ताक्षर करवाए गए हैं ।  पुलिस द्वारा उस लड़की और उसके परिवार के साथ किए गए बर्ताव के कारण उच्‍च न्‍यायालय के सम्‍मुख की गई पुलिस की पेशकश टिक नहीं पाई है ।  उन्‍हें उच्‍च न्‍यायालय में  सुनवाई की इजाजत भी नहीं मिली है । पुलिस की ऐसी “हिफ़ाजत” तो पहले कभी नहीं सुनी गई ।

 

हंदवाड़ा श्रीनगर से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक कस्‍बा है और पिछली जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्‍या लगभग 14,000 है ।

सुशील कम्‍बामपति :   क्‍या उसने आपको उस घटना क्रम की जानकारी दी जिससे हंदवाड़ा में ऐसे हालात पैदा हुए ? 

परवेज इमरोज :   हमें उस लडकी से मिलने का बहुत कम अवसर मिला है । हमारा पूरा ध्‍यान अब उसे पुलिस हिरासत से रिहाई दिलवाने की ओर है और यही अब हमारे लिए विशेष मुद्दा है । वास्‍तविक घटना की जानकारी प्राप्‍त करने का अवसर  तो लड़की की रिहाई और उसके सेहतमंद होने के पश्‍चात ही प्राप्‍त हो सकेगा ।

सुशील कम्‍बामपति :  उसकी कस्टडी के बाद से क्‍या उस लड़की की अपने वकील के अलावा किसी अन्‍य से भी कोई बातचीत हुई है ?

परवेज इमरोज :  उस नाबालिग लडकी राज्‍य के महिला आयोग की अध्‍यक्षा सुश्री नईमा महजूर के समक्ष 22 अप्रैल, 2016 को पेश किया गया था । इसके अलावा एकाध बार अध्‍यक्षा से उसकी टेलीफोन पर बात हुई है । उस नाबालिग लडकी की एक लिखित अर्जी उसके हस्‍ताक्षर से 26 अप्रैल, 2016 को अध्‍यक्षा को दी गई थी । इस सभी प्रकार की बातचीत और आवेदनों में जो भी मुद्दा था वह यह था कि उसे उसकी मर्जी के खिलाफ पुलिस कस्‍टडी में रखा गया है ।

सुशील कम्‍बामपति :   अब आप किस प्रकार के परिणाम हासिल करना चाहते हैं ?

परवेज इमरोज : हमारी तत्‍काल मांग यह है कि उसे पुलिस कस्‍टडी से आजाद किया जाए ।  हमारा ऐसा मानना है कि सशस्‍त्र बलों और पुलिस से उसकी जान को खतरा है । उसकी रिहाई बेहद जरूरी है ।

सुशील कम्‍बामपति :  आपने इस संबंध में क्‍या कानूनी कार्रवाई की है ?

परवेज इमरोज : हमने उच्‍च न्‍यायालय से उसकी तत्‍काल रिहाई की गुहार लगाई है । उस नाबालिग लडकी ने जम्‍मू कश्‍मीर के राज्‍य महिला आयोग से सम्‍पर्क साधा है और आयोग ने पुलिस कस्‍टडी या फिर “हिफाजत”, जो भी आप कहें, को खत्‍म करने के लिए इस मामले में ह्स्तक्षेप किया है ।

सुशील कम्‍बामपति :  अब आगे क्‍या होने जा रहा है ?

परवेज इमरोज : इस मामले की अगली सुनवाई  उच्‍च न्‍यायालय में दिनांक 2 मई, 2016 को होगी । हम राज्‍य महिला आयोग की अध्‍यक्षा से भी यह जानने के लिए सम्‍पर्क साधे हुए हैं कि वे इस मामले में क्‍या कार्रवाई कर रहीं हैं ।

सुशील कम्‍बामपति :  उसके परिवार के सदस्‍यों की रिहाई के पश्‍चात क्‍या उसके परिवार ने ऐसी कोई मंशा जाहिर की है कि वे हकूमत से इस मामले में कोई आगे की कार्रवाई करवाना चाहते हैं ?

परवेज इमरोज : उसका परिवार उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई चाहता है जो उसकी गैरकानूनी ढंग से की गई गिरफ्तारी के लिए जिम्‍मेदार है तथा जिन्‍होंने उस नाबालिग लडकी का वीडियो तैयार करके उसका प्रचार किया है । अन्‍य कानूनी कार्रवाईयों पर उस बच्‍ची की रिहाई के बाद विचार किया जाएगा ।  इस कानूनी लड़ाई का एक महत्‍वपूर्ण अंग पुलिस और सेना द्वारा की गई उसकी बदनामी का मुंहतोड़ जबाव देने के लिए उस नाबालिग लडकी का स्वंय पूरी तरह से तैयार होना है  । यह लडाई आत्‍म सम्‍मान और न्‍याय की लड़ाई है ।

सुशील कम्‍बामपति :  इस मामले में हकूमत की और से आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है ?

परवेज इमरोज : उस नाबालिग लडकी तक पहुंच पाने – जो कि उसका मूलाधिकार है - की इजाजत नहीं दी गई / अथवा उसे प्रतिबंधित किया गया । अब भी आजादी से उसे कहीं जाने की इजाजत नहीं है । हमारे लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है कि हम केवल 16 साल की एक सताई हुई और भयभीत लडकी से रोज मिल नहीं पा रहे हैं और हमें उसके अधिकारों के लिए न्‍यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है ।

अनेकों बार तो जब हमने उस नाबालिग लडकी की मां और उस लडकी से मिलना चाहा तो हकूमत ने हमें मिलने नहीं दिया और अक्‍सर हमें घंटों बिठाए रखा । दिनांक 16 अप्रैल, 2016 को जब उच्‍च न्‍यायालय में उसकी मां की याचिका पर सुनवाई चल रही थी तो उस लडकी की मां श्रीनगर में हमारे कार्यालय में प्रैस के सामने अपना बयान देने के लिए आई । पुलिस तुरंत हमारे कार्यालय में आ धमकी और हमारे साथियों तथा जबरन उसकी मां को रोकते हुए प्रैस को वहां से खदेड़ दिया ।

सुशील कम्‍बामपति :  इस मामले में आपके हस्ताक्षेप को स्‍थानीय लोग किस प्रकार से देखते हैं ? 

परवेज इमरोज : हम हंदवाड़ा में लोगों के सम्‍पर्क में हैं और हमें उनसे सहायता एवं समर्थन प्राप्‍त हो रहा है । प्रमुख बात यह है कि इस मामले में हमारी दखलंदाजी के परिणामस्‍वरूप उस नाबालिग लडकी और इस मामले पर हंदवाड़ा में जो अवधारणा पहले बनी हुई थी वह अब नहीं है । परन्‍तु अभी भी कुछ वर्गों के लोग इस मामले के प्रति शंकित हैं ।

सुशील कम्‍बामपति : मानवाधिकार समुदाय का बड़े पैमाने पर इस मामले में क्या रूख   है ? 

परवेज इमरोज : इस नाबालिग लडकी के साथ जो रवैया अपनाया गया है उससे उसके प्रति भारत में अंतर्राष्‍ट्रीय रूप से चिंता व्‍यक्‍त की गई है । अम्‍नेस्‍टी इंटरनेशनल हमसे सम्‍पर्क बनाए हुए है और वे काफी हद तक हमारे समर्थनकारी हैं उन्होंने लोक सूचनाएं भी जारी की हैं । कॉआर्डिनेशन ऑफ  डैमोक्रेटिक अधिकार संगठनों जैसे अन्‍य  ग्रुपों और कुछ वैयक्तिक मानवाधिकार कार्यकर्ता भी इस नाबालिग लडकी के समर्थन में अपना सक्रिय सहयोग देने के लिए आगे बढ़ रहे हैं और उन्‍होनें अपने बयान इत्‍यादि जारी कर चिंता व्‍यक्‍त की है । वे इस मामले पर बराबर अपनी नजर बनाए हुए हैं ।

कृपया फेसबुक पर न्‍यूज पाई को लाईक करें ताकि आपको हमारे सभी लेख प्राप्‍त होते रहें और हम अन्य लोगों तक भी पहुंच सकें ।

प्रकटीकरण : इस छोटी बच्‍ची का कानूनी प्रतिनिधित्‍व करने वाली टीम का एक सदस्‍य इस लेख के लेखक का संबंधी है ।

 

Disclosure: A relative of the author is a member of the legal team representing the minor girl.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here