सुनयना बासु मलिक कोमन लॉ चेम्बर की संस्थापक पाटर्नर है। इस साक्षात्कार में बार एवं बैंच के श्री आदित्य ऐ.क. के साथ नालासार विश्वविद्यालय की स्नातक ने बंगलौर में अपने कानूनी व्यवसाय, प्रचलन और कानूनी मार्किट तथा अन्य विषयों पर बातचीत की ।
आदित्य ऐ क: आपने शुरू में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ इन हाउस काउंसल के रूप में काम किया था।
सुनयना बासु मलिक : स्नातक करने के बाद मैं कंपनी में काम करना चाहती थी क्योंकि मैं बिजनैस और कानून के बीच के पारस्परिक प्रभाव को ठीक से समझना चाहती थी। रिलायंस में मैंने अनेकों करार किए और पैट्रोलियम,पोलिमार्स से लेकर खुदरा क्षेत्र के लम्बे चौडे कार्यक्षेत्र से जुडे मामलों पर काम किया । चुंकि वहां वास्तव में कोइ भी वर्गीकरण नहीं था इसलिए मुझे विभिन्न प्रकार के काम करने काअवसर प्राप्त हुआ ।
ऐ क: कोमन लॉ चेम्बर की स्थापना किस समय हुई ?
एसबीएम : रिलायंस के बाद मैंने एक लॉ फर्म के लिए काम किया जो कि मुख्य: रूप से जनरल कोरपरेट के काम करती थी । उसके बाद मैंने कर्नाटक उच्च न्यायालय में फणिंदर राव और वैशाली हेगडे के चेम्बर में मुकदमे बाजी का काम करना आरम्भ किया । मुझे हर रोज नयायालय जाना और मुकदमे बाजी करना बहुत अच्छा लगता था। मुझे निचली अदालतों में वाद का काम मिलना आरम्भ हो गया थ, और जब मुझे यह लगने लगा कि मेरे मुवक्किल मुझे पसंद करने लगे हैं तब मैंने स्वतंत्र रूप से अपना काम करना आरम्भ कर दिया ।
मैंने बॉलकनी में अपना ऑफिस खोला क्योंकि मेरे पास किराए पर ऑफिस लेने के पैसे नही थे । यह सच में बहुत ही रोमांचक था ।
मैंने बॉलकनी में अपना ऑफिस खोला क्योंकि मेरे पास किराए पर ऑफिस लेने के पूरे पैसे नही थे । यह सच में बहुत ही रोमांचक था । मुझे जब भी मेरे मुवक्किलों से फीस मिलती तभी मैं उस पैसे से किताबें खरीद लेती या फिर किताबों के लिए अंंशदान दे देती या अपने ऑफिस पर लगा देती । परंतु बाद में उस हाऊस को गिरा दिया गया और मुझे वहां से हटना पडा । मुझे दूसरी जगह जाने के लिए विवश होना पडा और तब मैं ब्रिगड टॉवर में शिफ्ट हो गई ।
उस छोटी सी बॉलकनी में मैं अत्याधिक तन्मयता के साथ काम करती थी । सच में मैं दैनिक आधार पर विविध प्रकार के सभी कार्य करती थी तभी मैंने यह महसूस किया कि मुझे " अधिकारों के सशक्तिकरण, बाधाओं को दूर करके हितों की सुरक्षा करने " के उद्देश्य के साथ कोमन लॉ चेम्बर की स्थापना करनी चाहिए । बताए गए यह तीनों उद्देश्य मुकदमे बाजी, मध्यस्थता/नियामक क्षेत्र में प्रैक्टिस करने और कॉरपोरेट कार्य तथा व्यवसायिक संपर्क बनाने में हमारे लिए निदेशक ताकत के रूप में बने रहेंगे ।
एके : बंगलौर में इसे स्थापित करने के कोई अन्य विशेष कारण ?

एसबीएम : इस मामले में मेरे पास ज्यादा विकल्प नही थे क्योंकि मेरे पति मन्नु कुलकरणी बंगलौर में ही प्रैक्टिस करना चाहते थे । और मैं भी यहां के लोगों के साथ काफी आश्वस्त महसूस करती हूं । यद्यपि मैं बंगाली हूं परंतु कर्नाटक मुझे मेरे घर की तरह ही लगता है ।
एके : अपनी प्रैक्टिस आरम्भ करते समय आपको किस प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पडा?
एसबीएम : यह बहुत मुश्किल था । कभी कभी तो ऐसा भी होता था कि मेरे पास दोपहर का भोजन खरीदने तक के भी पैसे नही हुआ करते थे और मुझे भूखे रहना पडता था । मैं यह सोचा करती थी कि यदि मेंने कुछ पैसे बचा लिए तो कम से कम एक और किताब खरीद सकूंगी ।
यह एक ऐसा सफर था जिसे मैंने अकेले ही तय किया है और यह इतना मुश्किल था कि आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ अदालत में अपने विपक्षी वकील के साथ हुई बहस के बारे में चाह कर कुछ भी शेयर नही कर सकते थे । जब आप बंगलौर जैसे शहर में कुछ नया शुरू करने के लिए कमर कसना चाहें तो एक बार मुझसे इस बारे में बात करें ।
यह इतना मुश्किल था कि आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ अदालत में अपने विपक्षी वकील के साथ हुई बहस के बारे में चाह कर भी कुछ भी शेयर नही कर सकते ।
बंगाली होने के नाते कन्नड भाषा न बोल पाना अपने आप में एक और चुनौती था । परंतु अब मैंने भाषा बोलना सीख लिया है ।
ऐक : आपको किस प्रकार का काम मिलता है ?
एसबीएम : कॉमन लॉ चेम्बर (CLC) में हम मुख्य रूप से विभिन्न न्यायालयों एवं निचली अदालतों में अनेक प्रकार के मुकदमें लडते हैं । हमारे पास बहुत अधिक मात्रा में दूसरे शहरों के मामले आते हैं और हम मंगलूरू, धारवाड, कलाबुर्गी, आरसीकेर, कोलार आदि जैसे दूसरे शहरों में जाते हैं । ह्म लिटीगेशन पर ही ध्यान देना चाहते हैं ।
परंतु मैंने शुरू से ही जनरल कारपोरेट और कमर्शियल लेन देन से संबंधित मामलों को कभी न नही कहा, इसके लिए मैं रिलायंस मेंं मिले अपने अनुभव के लिए बहुत आभारी हूं ।
ऐक : फर्म में इक्विटी शेयर का कया तरीका है ?
एसबीएम : आरंभ में यह एकल स्वामित्व था । परंतु कुछ वर्ष पूर्व मेरे पति ने कॉमन लॉ चेम्बर ज्वाईन करा लिया था, अब हमारी 50 : 50 की भागीदारी है ।
ऐक : पिछ्ले कुछ वर्षों में आपने बंगलौर की लीगल मार्किट में किस प्रकार का रूझान देखा है ?
एसबीएम : आरम्भ में जब हम 2010-11 में बंगलौर आए थे तब हमें यह बाजार आज के मुकाबले बहुत ही सुस्त लगा करता था । अब बहुत सी और कंपनियों ने यहां कार्यालय खोलने शुरू कर दिए हैं । आंध्रप्रदेश से तलेगाना का विभाजन हो जाने के कारण बहुत सी कंपनियों ने हैदराबाद में जाने की अपेक्षा बंगलौर में ही रहने का फैसला कर लिया था । इसलिए यहां बहुत अधिक कॉमर्शियल काम आने लगा है ।
कुछ वकीलों और गैर-वकीलों के बीच अपने विवादों को निपटाने में अनुभव संबंधी उल्लेखनीय मतभेद है, वह इसके लिए बंगलौर को एक पारदर्शी और सक्षम स्थान के रूप में नही देख पाते । पहले दिल्ली और मुम्बई कॉमर्शियल लिटीगेशन का केंद्र माना जाता था परंतु अब बंगलौर भी बडी तेजी के साथ उसी और अग्रसर हो रहा है ।
" चूंकि हमारा माननीय उच्च न्यायालय मौलिक अधिकार क्षेत्र से लैस नही है इसलिए सभी मामले मजबूरन सिटी सिविल न्यायालयों में दायर किए जाते हैं । "
शायद बंगलौर में कॉमर्शियल लिटीगेशन बढने का सबसे बडा कारण यहां की निर्धारित समय सीमा है ।
चूंकि हमारा माननीय उच्च न्यायालय मौलिक अधिकार क्षेत्र से लैस नही है इसलिए सभी मामले मजबूरन सिटी सिविल न्यायालयों में दायर किए जाते हैं और सामान्य नियम के मुताबिक किसी को भी 2-3 वर्षों में निर्णय या डिक्री की उम्मीद नही होती ।
इसके अतिरिक्त नई तकनीक का उपयोग करने पर बहुत अधिक जोर रहा है जिस के कारण लिटीगेटिंग वकीलों की जिंदगी पहले के मुकाबले बहुत अधिक आसान हो गई है । अधिकांश मुकदमें बाज वकील समार्ट उपकरणों और एपलीकेशंस (फोन, टेबलेट्स, वट्सअप, सकाइपी) का प्रयोग करते हैं जिससे कि मुवक्किलों के साथ मूल रूप से निर्देश प्राप्त करने, चर्चा करने या स्पष्टीकरण लेने में अत्याधिक मदद मिलती है ।
ऐक : क्या आप यह सोचते हैं कि बंगलौर में नए सिरे से प्रैक्टिस शुरू करने के लिए यह सही समय है ?
एसबीएम : बंगलौर में फर्म शुरू करने और विभिन्न प्रकार के कार्यों की प्रैक्टिस करने वाले लोगों के लिए सक्रिय स्त्रोत है । हमारे यहां बहुत अधिक अति विशिष्ट मार्किट नहींं है । ऐसा नही है कि जो व्यक्ति मध्यस्थता करता है वह सिर्फ मध्यस्थता ही कर सकता है । यदि कोई किसी अनुभाग को प्रमुख रूप से आगे बढाना चाहता है तो उसके पास भली-भांति सोची समझी नीति होनी आवश्यक है ।
प्रैक्टिस के बहुत से क्षेत्रों में पहले से ही काम हो रहा है; बहुत से मुवक्किल पहले से ही अपने मौजुदा वकीलों/लॉ फर्मों से जुडे हुए हैं । यदि कोई प्रैक्टिशनर/फर्म मार्किट को भुनाना चाहते हों तो उन्हें उस स्थान या मार्किट में कोई जगह तालाश करनी होगी जहां वह अपने आप को स्थापित करना चाहते हों ।
ऐक : क्या आप यह मानते हैं कि राष्ट्रीय लॉ फर्म अपनी प्रैक्टिस यहां पर जमाने के बारे में सोच सकते हैं ?
एसबीएम : राष्ट्रीय लॉ फर्म के पास अपनी सुव्यवस्थित टीम, स्त्रोत, उच्च गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं अनुभव जैसे बहुत से लाभ हैं । परंतु यदि बंगलौर में विकास के लिए जांचे परखे और प्रमाणित प्रतिमानों को लागू करना हो तो उन्हें अच्छी टीम सहित करिश्माई पार्टनर की जरूरत होगी क्योंकि उनके मुवक्किल उनके बंगलौर ऑफिस में आएंगे न कि मुम्बई या दिल्ली ऑफिस में आएंगे ।
अन्यथा समाकलन पर विचार करना उपयुक्त होगा, यद्यपि इस प्रकार के समाकलन अक्सर हुआ नहीं करते या बहुत सफल नही होते ।
बंगलौर में राष्ट्रीय लॉ फर्म को सुदृढ बनाना सभी खिलाडियों के लिए निश्चय ही प्ररेक कारण होगा जिससे कि वह अपने ढंग और तरीके से अपने मुवक्किलों का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके साथ जिरह करके अपनी वकालत को बढा सकते हैं ।
ऐक : हाल ही में आपने कोई रोचक मामला हाथ में लिया हो ?
एसबीएम : हमने एक आइएएस अधिकारी डॉ. रवि की मौत से संबंधित मामला हाथ में लिया था जो कि कुछ माह पूर्व कर्नाटक में विवाद का केंद्र बना हुआ था । हम मंगलूरू के न्यायलय में मंगलूरू एयर क्रेश के पीडितों का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । मन्नु भी कर्नाटक राज्य बार काउंसिल और भारतीय बार काउंसिल का मुकदमा लड रहा है ।
जहां तक दिलचस्प मामलों की बात है तो 2013 में कर्नाटक प्लास्टिक एसोसिएशन हमारे पास आई जब पैट बोतलें बनाने के सॅंबंध में उनके खिलाफ एक पी आई एल फाइल की गई थी । उस मामले में याचिकाकर्ता ने हमें अपना पक्षकार बनाया था और ऐसी कई याचिकाएं चार अन्य न्यायालयों में लम्बित थीं । पी आई एल को खारिज कर दिया गया था जो कि यकीकन एक वर्धक के रूप में था क्योंकि इसी तरह की याचिकाएं अन्य उच्च न्यायालयों में लम्बित थीं ।
हम हर माह नि:स्वार्थ भाव से दो मुकदमें करने का प्रयास करते हैं जिनकी हम कोई फीस नहीं लेते । हमने पिछ्ले दो सालों में घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं और अपंग लोगों के मामलों का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया है ।
ऐक : बंगलौर में मुकदमा लडने वाले नवोदित वकीलों को आप क्या सलाह देना चाहेंगी ?
एसबीएम : मुकदमे बाजी के जोखिम को ले कर सुनी सुनाई प्रचलित कहांनियों और बातों को अनदेखा करें । विलम्बी प्रक्रिया, यथाक्रम विलम्ब और वित्तीय अनिश्चितता के बारे में भ्रम की स्थिति पर काबू पाएं । विश्वास करें कि आप अपनी अदालती प्रैक्टिस में जैसा चाहें बदलाव ला सकते हैं | आपके मुवक्किल आप पर जो विश्वास रखते हैं उसी से ही आपको प्रति वर्ष, प्रति माह, प्रति दिन न्यायालय में जाकर अपने मुवक्किलों के अधिकारों के लिए लडने का हौसला मिलता है ।
मुकदमे बाजी के जोखिम को ले कर सुनी सुनाई प्रचलित कहांनियों और बातों को अनदेखा करें । विलम्बी प्रक्रिया, यथाक्रम विलम्ब और वित्तीय अनिश्चितता के बारे में भ्रम की स्थिति पर काबू पाएं । विश्वास करें कि आप अपनी अदालती प्रैक्टिस में जैसा चाहें बदलाव ला सकते हैं |
इस आर्टीकल को बार एवं बैंच के साथ किए गए करार से NewsPie.in में प्रकाशित किया गया है।
कृपया फेसबुक में NewsPie के इस पेज को लाइक करें ताकि आपको हमारे सभी आर्टीकलस मेल सकें और दुसरे लोग भी हमें ढूंढ सकें ।






