आपको चाहिए :

  • 1 कप मसालेदार चाय पत्ती ।
  • 1 कप पालक ।
  • 2 छोटे चम्मच कटी हुई पत्ता गोभी ।
  • 1 कटा हुआ टमाटर ।
  • 1 हरा कटा हुआ टमाटर ।
  • 1 बारीक कटी हुई हरि मिर्च ।
  • 1/4 छोटा चम्मच कटा हुआ लहसुन ।
  • 1/2 नींबू ।
  • 1 छोटा चम्मच तली हुई चौड़ी फली ।
  • 1 छोटा चम्मच तली हुई चना दाल ।
  • 1 छोटा चम्मच भुनी मूंगफली ।
  • 1/2 छोटा चम्मच सूरजमुखी के बीज ।
  • 1/2 छोटा चम्मच कद्दू के बीज ।
  • 2 छोटे चम्मच सलाद तेल ।
  • 1 छोटा चम्मच सफेद तिल ।

आपको करना होगा :

  1. मसालेदार चाय पत्ती को अच्छी तरह से साफ करके उन्हें  पीस कर तेल के साथ मिला कर  पेस्ट बनाएं ।
  2. सलाद मिलाने के कटोरे में सभी सब्जियों को एक साथ मिलाएं और उसमें 2 छोटे चम्मच चाय पत्ती का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच सलाद तेल,नमक स्वादानुसार, हरि मिर्च, लहसुन और नींबू मिला कर अच्छी तरह मिलाएं ।
  3. सभी सूखे मेवों को मिला कर हल्के हाथों से मिलाएं परंतु ध्यान रखें कि कहीं सब्जियां मुरझाने ना पाएं ।
  4. भुने हुए तिलों के साथ सजाते हुए गरमा गरम परोसें ।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें