होम रहन-सहन एवं ज्ञान कोई भी दवा लेने से पूर्व पर उस पर कृपा ध्यान दें

कोई भी दवा लेने से पूर्व पर उस पर कृपा ध्यान दें

You are willing to do everything it takes to cure her of her ailments, make her as healthy and strong as possible. But that path is riddled with confusion and questions. M&B gives you an easy guide to safe medication for your precious one...

2284
0

अपने बच्‍चे को स्‍वस्‍थ बनाने के लिए की जाने वाली परिचर्या एक बहुत ही जोखिम भरा काम  है । कुछ डाक्‍टर सैंकड़ो ब्‍लड टैस्‍ट करवाने, मेडिकल रिपोर्टों और बच्‍चों को एंटीबॉयटिक दवाएं देने के लिए कहते हैं जबकि दूसरे डाक्‍टर किसी प्रकार की दवा लिखने से पूर्व प्रतीक्षा करके पता लगाने का सुझाव देते हैं । अधिक दवाएं दिए जाने के भयंकर परिणाम अपने बच्‍चे के प्रति बरती गई लापरवाही की तरह ही घातक हो सकते हैं । यदि आप ऐसा करते हैं तो आप दोषी हैं और यदि नहीं करते हैं तो भी आप दोषी हैं । यहां हम आपको बताएंगे कि आप इन दोनों विकल्‍पों में से कौन से विकल्‍प का चयन कर सकते हैं .........

गांठ बांध लें !

किसी भी औसत मॉं की दवाईयों का केबिनेट किसी पंडोरा बॉक्‍स से कम नहीं होता है । इसमें एक चीज आपको जरूर मिलेगी और वह है कफ सिरप । हालांकि प्रत्‍येक मॉं ऐसे सिरपों के प्रभावों के बारे में अधिक नहीं जानती हैं ; विशेषत: जीरो से पांच वर्ष की  आयुवर्ग के बच्चों के बारे में यह जानना आवश्‍यक है कि उसमें हानिकारक अल्‍कोहल तत्‍व होते हैं ।  एक विशेषज्ञ एवं बालरोग विशेषज्ञ डा. गीतांजली शाह के अनुसार “अल्‍कोहल पर आधारित कोई भी पेय कभी भी शिशुओं को नहीं दिया जाना चाहिए । यदि आपको तीन माह से बड़े बच्‍चे के कफ के उपचार के लिए कुछ करना है तो डेक्‍सट्रोमैर्टोचन का प्रयोग करें जिससे गले की सफाई होती है और इसमें खास बात यह है कि यह सुरक्षित है ।  सूखे कफ के लिए आपको ऐसे सिरप सूथर्स की आवश्‍यकता होगी जिसमें डेक्‍सट्रोमैर्टोचन के साथ साथ मेंथोल भी हो । ये दो वर्ष से अधिक आयु के बच्‍चों के लिए सुरक्षित हैं । इस आयु से कम आयु वाले बच्‍चों को डिकंजस्‍ट ((गले की सफाई) किया जाना होता है जिसके लिए उन्‍हें एन्‍टी-कंजेस्टिव क्‍लोरोफेनिरामाईन दवा दी जानी चाहिए । सात से आठ माह के बच्‍चों के लिए यह सुरक्षित है । हम एम्‍ब्रोक्‍सोल हाइड्रोक्‍लोराइड का प्रयोग भी कर सकते हैं जो मुकोलाइटिक एजेंट है  अर्थात यह कफ को तोड़ देता है । मजेदार बात यह भी है कि कभी कभार छींक होने के कारण एलर्जी अथवा चिड़चिड़ाहट हो जाती  है तथा ऐसे मामले में छ: माह से अधिक आयु के बच्‍चों को सेट्राजिन ग्रुप की दवा दी जानी चाहिए । चार वर्ष की आयु के आसपास के ऐसे बच्‍चों को, जिन्‍हें बार बार कफ हो रहा हो, फ्लोकोडाइन दी जा सकती है जिससे उन्‍हें नींद आ जाएगी । "

हमारा सामान्‍य ज्ञान यह कहता है कि हमें वो करना चाहिए जो डाक्‍टर कहते हैं । शिशुओं और दो वर्ष की आयु से छोटे बच्‍चों के लिए कफ और कोल्‍ड के लिए धड़ल्‍ले से बिकने वाली दवाओं का प्रयोग यूं ही नहीं करना चाहिए क्‍योंकि इनसे गंभीर साईड इफेक्‍ट हो सकते हैं । विख्‍यात बाल रोग विशेषज्ञ डा. इन्‍दु खोसला का यह कहना है कि " कफ सिरपों का प्रयोग डाक्‍टर के  बताने पर ही किया जाना चाहिए और उनमें से सही चयन किया जाना चाहिए । अधिकांश कफ सिरप वैज्ञनिक पद्धति से तैयार किए जाते हैं । अधिकांश कफ सिरपों में अल्‍कोहल के तत्‍व, यदि प्रयोग किए गए हों, सामान्‍यत: कम होते हैं तथा इनका प्रयोग अनुमत्‍त सीमा में करने पर कोई हानि नही हो सकती  ।"  कफ सिरपों के अम्‍बार के बारे में डा. रमेश अय्यर ने यह बताया कि "कफ दवाईयों में कफ निवारक तथा ओरल एक्‍सपैक्‍टोरेंट्स शामिल होते हैं । सूखी कफ के लिए कफ निवारकों (एन्‍टी ‘टूस्सिव्स) का प्रयोग कफ को दबाने के लिए किया जा सकता है जबकि प्रोडक्टिव कफ (ऐसा कफ जिससे बलगम उत्‍पन्‍न हो) का उपचार एक्‍सपैक्‍टोरेंट्स (अधिकांश वाणिज्यिक दवाओं में गुआईफिनेसिन) का प्रयोग शरीर से बलगम हल्‍की करने के लिए किया जा सकता है ।" कफ निवारकों में अल्‍कोहल के तत्‍व का प्रतिशत एक्‍सपैक्‍टोरेंट्स के मुकाबले काफी अधिक होता है परन्‍तु यह टॉक्सिक स्‍तर पर नहीं होता ।

एक और पैरा  !

कोल्‍ड और कफ के पश्‍चात सामान्‍यत: छोटे बच्‍चों को बुखार चढ़ जाता है । ऐसा होने पर अधिकांश माताएं इससे बचाव के लिए पैरासिटामोल का प्रयोग करती हैं । प्रश्‍न यह उत्‍पन्‍न होता है कि क्‍या शून्‍य से पांच वर्ष के आयुवर्ग के बच्‍चों के लिए पैरासिटामोल का प्रयोग सुरक्षित है ? "   डा. खोसला ने यह बताया कि "पैरासिटामोल समय की कसौटी पर सबसे परखी हुई दवा है तथा इसका प्रयोग प्रति किलोग्राम के लिए प्रति डोज 10 से 15 मि.ग्रा.किया जाना चाहिए ।" पैरासिटामोल सुरक्षित है तथा लेबल पर दिए निदेशों के अनुसार इसका प्रयोग किया जा सकता है । डा. गीतांजली ने यह चेतावनी दी है कि "अधिक बुखार में तीन माह से अधिक आयु वाले बच्‍चों को प्रति किलोग्राम प्रति डोज 15 मिलीग्राम दिया जा सकता है ।  यह बेहतर होगा कि इसे दिन में तीन बार दिया जाए । परंतु यह ध्‍यान में रखते हुए इस्तेमाल  किया जाना चाहिए कि यह एक प्रकार की एस.ओ.एस. दवा (अर्थात कोई और विकल्‍प न होने पर दी जाने वाली दवा) है अत: इसका प्रयोग केवल बुखार होने पर ही किया जाना चाहिए । "  बच्‍चों के लिए अनेकों शक्तियों के द्रव्‍य पैरासिटामोल विभिन्‍न उत्‍पाद स्‍वरूपों अर्थात विभिन्‍न आयु तथा वजन वाले शिशुओं के लिए बेबी ड्रॉप तथा संस्‍पेंशन के रूप में उपलब्‍ध हैं । सामान्‍यत: अस्‍पतालों  में ऐसे चार्ट होते हैं जिनमें शिशु की आयु और वजन के अनुसार अनुशंसित डोज दिए होते हैं । डाक्‍टरों की चेतावनी के अनुसार डोज को मापने से पहले उसके लेबल को अवश्‍य पढ़ लिया जाना चाहिए । सावधानी बरतें और इसकी शक्ति का मिश्रण न करें क्‍योंकि यह विभिन्‍न आयु एवं वजनों के लिए तैयार की जाती है । सदैव मीट्रिक दवा मापन का प्रयोग करें और कभी अनुमान से दवा न नापें । डाक्‍टर से परामर्श किए बिना शिशुओं , बच्‍चों अथवा किशोरों को 48 घंटे से अधिक अवधि तक पैरासिटामोल न दें

डा. अय्यर का यह कहना है कि "द्रव्‍य रूप में पैरासिटामोल विशेषत: बच्‍चों के लिए उचित होती है तथा इसे बच्‍चों को आपात स्थिति में दिया जा सकता है । उदाहरण के तौर पर यदि आपके बच्‍चे को रात के समय 102 डिग्री से अधिक बुखार हुआ है तो स्थिति संभालने के लिए आपको उसे पैरासिटामोल देनी ही होगी । न दिए जाने से बच्‍चा बुखार में कंपकपाने लग सकता है ।”


शिशुओं तथा बच्‍चों को पैरासिटामोल दिए जाने के लिए सुरक्षित टिप्‍स

  • यह सुनिश्चित करें कि आपने बच्‍चे की आयु तथा वजन के अनुसार सही शक्ति के उत्‍पाद का चयन किया है ।
  • प्रत्‍येक बार दवा का प्रयोग करते समय लेबल पर डोज की जांच कर लें ।
  • यदि डाक्‍टर ने परामर्श न दिया हो तो 48 घंटे से अधिक समय तक पैरासिटामोल का प्रयोग कदापि न करें ।
  • डोज को मापने के लिए सदैव मीट्रिक दवा मापन का प्रयोग करें ।
  • प्रयोग के पश्‍चात् दवा का ढक्‍कन सही ढंग से बन्‍द करने का सुनिश्‍चय करें ।

क्‍या करें और क्‍या न करें !

अब जबकि पैरासिटामोल से प्राप्‍त होने वाले लाभ अनेकों हैं परन्‍तु कोई वस्‍तु ज्‍यादा अच्‍छी हो तो वह पूरी तरह से अच्‍छी नहीं मानी जा सकती है । यदि इसका डोज अधिक मात्रा में लिया जाए अथवा अपेक्षित डोज कुछ दिनों से अधिक अवधि तक लिया जाए तो इसके बारे में डा. शाह का यह कहना है कि इससे लीवर नष्‍ट हो सकता है । उन्‍होंने यह भी बताया है कि आप पैरासिटामोल का अपेक्षित डोज दिन में तीन बार दे सकते हैं । बुखार को तेजी से कम करने के लिए अक्‍सर माताएं पैरासिटामोल तथा ईबुप्रोफेन एक साथ देने का प्रयोग करती पाई गई हैं । डा. खोसला का यह कहना है कि "हालांकि ऐसा किया जाना सुरक्षित है कि दोनों दवाएं एक साथ दी जाएं परन्‍तु इनमें से केवल पैरासिटामोल दी जानी ही पर्याप्‍त है । मुख्‍य चिन्‍ता सुरक्षा की है और इब्‍यूजेस्टिक के विपरीत प्रभाव दीर्घकाल के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं । अत: बच्‍चों को ये दवाएं एक साथ नहीं दी जानी चाहिए ।" डा. अय्यर ने भी पैरासिटामोल और ईबुप्रोफेन को एक साथ दिए जाने की हिमायत नहीं की है । उनका कहना है कि "पैरासिटामोल प्रत्‍येक चार से छ: घंटों में दी जा सकती है । ईबुप्रोफेन के दो डोज के बीच ज्‍यादा बड़े अंतराल अर्थात छ: से आठ घंटे के अंतराल की जरूरत है तथा यह रात के समय बुखार को नियंत्रित करने के लिए उपयोगी हो सकती है । दवा को अपना प्रभाव दिखाने में समय (लगभग 30 से 45 मिनट) लगता है । अपने बच्‍चे को 24 घंटे के दौरान दिए जाने वाले डोज की संख्‍या अवश्‍य याद रखें । "  अपनी बात को दोहराते हुए डा. खोसला ने यह बताया कि "प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए सभी दवाएं सही मात्रा में प्रयोग में लाई जानी चाहिए । बुखार के लिए पैरासिटामोल एक बेहतरीन दवा है और इसे मुख से तथा गुदा (रैक्टिली) (स्‍पोस्जिटरी के स्‍वरूप में) के माध्‍यम से दिया जा सकता है । यदि पैरासिटामोल के प्रयोग से बुखार कुछ घंटों के बाद भी नियंत्रित नहीं होता है तो गुनगुने हल्‍के गर्म पानी से स्‍पंज किया जाना चाहिए । "

फाईन प्रिंट !

दवाओं की खरीद के लिए विशेषज्ञों के परामर्श:

  • शुरूआत नाम से ही करें । आजकल दवाओं का नाम दो भाषाओं में लिखा जाना अनिवार्य हो गया है । कभी कभी दवाओं के नाम एक जैसे होते हैं । डाक्‍टर की पर्ची के अनुसार खरीदी जा रही दवा की स्‍पैलिंग्‍स दो बार जांच लें । स्‍पैलिंग्‍स सही होने का सुनिश्‍चय करें ।
  • दवा के प्रयोग की अंतिम तिथि की जांच कर लें ।
  • दवा के प्रयोग से पहले उत्‍पाद के बारे में पढ़ लें । दवा के प्रयोग के संबंध में सभी निदेशों का पालन ध्‍यान से पढ़कर किया जाना चाहिए । यह जांच लें कि आवश्‍यकतानुसार इसमें पानी का कितना मिश्रण किया जाना है । जांच लें कि इसका वॉल्‍यूम सही है ।
  • द्रव्‍य दवा के मामले में बोतल को प्रयोग से पहले अच्‍छी तरह से हिला लें ।
  • यह जांच लें कि दवा का प्रयोग कितने समय काल में किया जाना है ; क्‍या इसे घुलाना अथवा मिलाना अपेक्षित है ।
  • दवा का भंडारण ठंडे, शुष्‍क स्‍थान अथवा उत्‍पाद गाईडलाइनों के अनुसार किया जाना चाहिए ।
  • दवा मिश्रण की जांच कर यह देखें कि क्‍या इसका प्रयोग ड्रॉप, सस्‍पेंशन अथवा डिस्‍पोजेबल गोलियों के रूप में किया जाना है । डिस्‍पोजेबल दवाएं पानी में घुल जाती हैं । इसके लिए यह जांच लें कि डिस्‍पोजेबल गोली का अपेक्षित डोज सिरप के अनुरूप ही हो ।

 

दवाओं के प्रयोग के लिए सभी विशेषज्ञों ने इसके डोज के महत्‍व पर बल दिया है । डा. शाह ने दवा के लिए निर्धारित डोज की आवश्‍यकता पर ज्‍यादा महत्‍व नहीं दिया है । उनका कहना है कि " डोज की महत्‍ता उनके प्रभाव के समान ही महत्‍वपूर्ण है । यदि माता पिता स्‍वयं दवा देते हैं तो वे ज्‍यादा दवा भी दे सकते हैं । दवाओं की पर्याप्‍त मात्रा का सुनिश्‍चय, विशेषकर पैरासिटामोल तथा इसके विभिन्‍न स्‍वरूपों के लिए,  करने के लिए अस्‍पताल में चार्टों का प्रयोग करना सबसे उत्‍तम उपाय है । हम दवा देने के लिए सिरिंज  प्रणाली प्रोत्‍साहित करते हैं । सामान्‍यत: डोज को ढक्‍कन के प्रयोग से मापा जाता है जो कि गलत है । हमने माता पिता को यह सुझाव दिया है कि वे पांच मि.ली. की सिरिंज  खरीद लें जिससे माप करना सरल हो जाएगा । विशेषत: मलेरिया निरोधक दवाओं के लिए मापन की यह पद्धति काफी अच्‍छी है और सिरिंज  प्रणाली का कोई और दूसरा विकल्‍प उपलब्‍ध नहीं है । "

माता पिता में पाई जाने वाली एक अन्‍य सामान्‍य प्रवृत्ति यह है कि जब बच्‍चा थोड़ा सही होने लगता है तो वे एंटी बॉयोटिक्‍स का प्रयोग बीच में छोड़ देते हैं । ऐसा किया जाना बिलकुल भी सही नहीं है जबकि ऐसा अक्‍सर किया जाता है । डा. शाह ने यह बताया कि " विशेषत: भारत में दवाओं के लिए निर्धारित पूरे कोर्स का प्रयोग न किए जाने की आदत बहुत ही खतरनाक है । अनेक बार माता पिता अपने पारिवारिक डाक्‍टर से सम्‍पर्क करते हैं और वह उनके लिए एक अथवा दो दिनों के लिए दवाएं लिखता है और उसके पश्‍चात उनसे फिर आने के लिए कहता   है । जब बीमारी के लक्षण ठीक हो जाते हैं तो माता पिता डाक्‍टर के पास वापस जाने के बारे में तब तक विचार नहीं करते जब तक बीमारी वापस नहीं लौट आती । एंटीबॉटिक के पिछले डोज से लक्षण समाप्‍त हो जाते हैं परन्‍तु बैक्‍टेरिया की अगली नस्‍ल अभी भी सक्रिय होती है । बीमारी फिर से अपनी नई सतह जमाना शुरू कर देती है । दवा के सही डोज के संबंध में डाक्‍टर से पूछा जाना बहुत ही ज्‍यादा जरूरी है । सही डोज के लिए डाक्‍टरों का यह सुझाव है कि :

  • कभी भी घर में प्रयोग में लाए जाने बर्तन जैसे चम्‍मच अथवा अन्‍य बर्तन प्रयोग में लाकर दवाईयों का मापन न करें ।
  • बच्‍चे को कभी बोतल से सीधे दवा न पिलाएं ।
  • मापन उपकरणों के लिए कृपया दिए गए विवरण की ओर ध्‍यान दें । मापन के लिए लगाए गए निशान को गलत समझना संभव हो सकता है । आप अपने बच्‍चे को चाय चम्‍मच से मापकर  दी जाने वाली दवा टेबल चम्‍मच  से मापकर कभी भी देना नहीं चाहेगें अथवा उसे 0.5 मि.ली. दवा के स्‍थान पर गलती से पांच मि.ली. दवा नहीं देना चाहेगें । गलतियां काफी खतरनाक हो सकती हैं  ।

आवश्‍यकता से अधिक दवा !

डा. शाह ने खुलासा करते हुए आगे बताया कि आवश्‍यकता से अधिक दवा का प्रयोग अक्‍सर देखने में आता है लोग लम्‍बे समय तक दवा लेते रहते हैं । उदाहरण के तौर पर तपेदिक का उपचार छ: माह तक चलता है तथा इन दवाओं में से कुछ दवाओं के प्रयोग की आवश्‍यकता केवल दो – तीन माह के लिए ही होती है । एक से अधिक दवा लिए जाने से संकट उत्‍पन्‍न हो सकते हैं । दो माह के प्रयोग के पश्‍चात बन्‍द की जाने वाली दवाओं के प्रयोग करते रहने से वे अधिक दवा सेवन के शिकार हो सकते हैं । मिर्गी रोग के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली दवाएं छ: माह से एक वर्ष तक प्रयोग में लाई जाती हैं । जब बच्‍चा थोड़ा बेहतर महसूस करता है तो दवा की मात्रा कम की जानी होती है परन्‍तु इसके लिए  माता पिता डाक्‍टर से सम्‍पर्क नहीं करते हैं । डाक्‍टरों को प्रयोग में लाई जाने वाली बोतलों की संख्‍या का उल्‍लेख करना चाहिए ताकि उसके प्रयोग को मॉनीटर किया जा सके । सामान्‍यत: दवाएं नौकरों अथवा बच्‍चों के दादा दादी देते हैं जो इनके प्रयोग के प्रति ज्‍यादा सावधानी नहीं बरत पाते । दवा के सही डोज का सुनिश्‍चय सही समय काल में करके अधिक दवा सेवन से बचाव किया जा सकता है ।

 

हवा के बुलबुले !

अनेक माता पिता टोपिकल ऑयंटमेंट पर कोल्‍ड के उपचार के लिए लगे दवा के वाष्‍प के प्रयोग के प्रति बरती जाने वाली सावधानी को ताक पर रख देते हैं । विशेषत: वर्षा काल के दौरान कोल्‍ड कफ तथा नाक बहने की समस्‍या बच्‍चों में आम हो जाती है तथा ऐसे ऑयंटमेंट के प्रयोग से इन समस्‍या से निजात पाई जा सकती है । सामान्‍य कोल्‍ड तथा कफ एक प्रकार का वायरल है जो प्रकृति की निर्धारित सीमा में ठीक हो जाता है । डा. खोसला का यह कहना है कि इसके बारे में अक्‍सर ऐसा कहा जाता है कि यदि आप कोल्‍ड का उपचार करते हैं तो आप एक सप्‍ताह में ठीक हो सकते हैं और यदि आप इसका उपचार नहीं करते तो भी यह सात दिनों में अपने आप यह ठीक हो जाता है ! यदि कोल्‍ड और कफ एक सप्‍ताह के बाद भी बना रहता है तथा बच्‍चे में बुखार, श्‍वास लेने में परेशानी, कान में दर्द, भोजन के प्रति अनिच्‍छा होती है तो डाक्‍टर से परामर्श लिया जाना चाहिए । डाक्‍टरों द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार दो वर्ष से कम आयु के बच्‍चों के लिए माता पिता को कफ अथवा संकुलन होने पर किसी प्रकार के लेप का प्रयोग नहीं करना चाहिए ।  डा. खोसला ने अपनी बात फिर से कहते हुए यह बताया है कि " बोतल पर दिए गए विवरण को पढ़ लें । इस पर साफ शब्‍दों में लिखा गया है कि इसका प्रयोग दो वर्ष से कम आयु के शिशुओं के लिए नहीं किया जाना चाहिए । "  लेप का प्रयोग स्‍कैनर के दायरे में तब आया जब 18 माह की एक बच्‍ची को नाक में लेप का प्रयोग किए जाने के कारण घातक श्‍वास रोग हो गया था । ऐसे लेपों में प्रयोग में लाई जाने वाली सामग्री उत्‍तेजना उत्‍पन्‍न कर सकती है जिसके परिणामस्‍वरूप शरीर से एयरवे की रक्षा के लिए अधिक मात्रा में बलगम उत्‍पन्‍न होती है । यद्यपि बड़े बच्‍चों तथा वयस्‍कों में इसके थोड़े कम फिजियोलॉजिक परिणाम उत्‍पन्‍न होते हैं परन्‍तु शिशुओं और छोटे बच्‍चों के मामले में इससे घातक श्‍वास रोग उत्‍पन्‍न होने की संभावना होती है । आयंटमेंट में प्रयोग में लाई जाने वाली मॉर्फिन से इसके प्रति लत लग सकती है जिसके परिणाम काफी हानिकर होते हैं । यह ध्‍यान में रखें कि बड़ों की तुलना में बच्‍चों पर होने वाले इस दवा के परिणाम भिन्‍न प्रकार के हो सकते हैं । अत: ऐसा कोई उत्‍पाद, जिसके संबंध में बच्‍चों के लिए प्रयोग में लाए जाने के अध्‍ययन नहीं किए गए हैं, से ऐसे विपरीत प्रभाव उत्‍पन्‍न होने की संभावना रहती है जिनका उल्‍लेख दवा के लेबल पर नहीं किया होता ।   अनेक दवाओं के प्रति वयस्‍कों की तुलना में बच्‍चे अधिक संवेदनशील होते हैं । उदाहरण के तौर पर एन्‍टी – हिस्‍टामाइन्‍स एवं अल्‍कोहल-कॉमन सामग्री युक्‍त कोल्‍ड की दवाओं का कम मात्रा में छोटे बच्‍चों पर प्रयोग किए जाने से उत्‍तेजना अथवा अत्‍यधिक  सुस्‍ती आ सकती है ।  यह भी ध्‍यान में रखें कि कुछ बीमारियों के  लक्षण वयस्‍कों की तुलना में बच्‍चों पर अलग होते हैं तथा कुछ दवाएं छोटे बच्‍चों के लिए कारगर नहीं होती जबकि वयस्‍कों पर उनका उपयोग सफल होता है । इन्‍हीं सभी कारणों से आपको अपने बाल रोग विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्‍त करना चाहिए तथा धड़ल्‍ले से बिकने वाली दवाओं अथवा आपके बच्‍चे के लिए निर्धारित दवाओं के बारे में प्रश्‍न पूछे जाने चाहिए ।

हर मर्ज की दवा ? संभव ही नहीं !

सेप्टिलिन एक दूसरा अत्‍यधिक धड़ल्‍ले से बिकने वाला टॉनिक है । सेप्टिलिन जैसे टॉनिक का प्रयोग माता पिता अपने शून्‍य से पांच वर्ष की आयु वर्ग के बच्‍चों की रोगों से लड़ सकने की शक्ति को बढ़ाने  के लिए करते हैं । क्‍या इसका प्रयोग किया जाना चाहिए ? डा. अय्यर ने इसके बारे में कहा है कि "एलोपैथिक डाक्‍टर को आयुर्वेदिक टॉनिक सेप्टिलिन के प्रयोग की सलाह नहीं देनी चाहिए । तथापि, कर भी सकते हैं । रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाने के लिए यह एक अच्‍छा टॉनिक हो भी सकता है परन्‍तु आपको बाजारी तिकड़मों से खुद को बचा कर रखते हुए यह जानना चाहिए कि कौन सा टॉनिक सभी बीमारियों से लड़ने की शक्ति आपके बच्‍चे को दे सकता है, ऐसा टॉनिक तो कोई लाजवाब ही होगा । "

ग्राईप वॉटर का मोह !

सेप्‍टालिन की तरह ही एक जादूई टॉनिक बरसों से प्रयोग में लाया जा रहा ग्राईप वॉटर  टॉनिक है । कई  पीढि़यां  ग्राईप वॉटर  पीकर बढ़ी हुई हैं । सालों से इसका प्रयोग छोटे बच्‍चों के पेट में होने वाले दर्द के लिए किया जा रहा है । कुछ पुरानी यादों को याद करते हुए डा. अय्यर ने बताया कि  "पुराने समय में बच्‍चों के रोने का हर दूसरा कारण उसके पेट में जकड़न अर्थात ग्राईप होना माना जाता था , पहला कारण उसे लगने वाली भूख मानी जाती थी । ब्रिेटेन के वूडवडर्स ने इसके लिए ग्राईप वॉटर  का निर्माण शुरू किया जिसमें मॉर्फिन होती थी । तब इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था । "  डा. खोसला ने इसके बारे में बताया कि "आजकल जो ग्राईप वॉटर  आ  रहा है उसमें अल्‍कोहल नहीं होता परन्‍तु इसका प्रयोग सावधानी से किया जाना चाहिए । "

           

दवाओं के प्रयोग के बाद का प्रभाव

जिस प्रकार माताओं को पहले यह ज्ञात नहीं होता था कि ग्राईप वॉटर में मार्फिन का प्रयोग किया जाता है जिसके कारण वे सुस्‍ता जाते है वैसे ही  आजकल अधिकांश माताओं को दवाओं के प्रयोग के बाद के प्रभाव का ज्ञान नहीं है । उदाहरण के तौर पर अधिकांश माताओं को गम्‍भीर बीमारियां पैदा करने की कारक और यहां तक कि छोटी चेचक अथवा फ्लू के लक्षणों के साथ मृत्‍यु का कारण बन सकने वाली एस्‍पीरिन जैसी कुछ दवाओं के बारे में जानकारी नहीं होती है ।  एन्‍टीबॉयटिक्‍स के अधिक प्रयोग से लीवर  नष्‍ट हो सकता है । डा. शाह ने इसके बारे में बताया कि " एंटीबॉयटिक्‍स के कारण सामान्‍यत: होने वाला प्रतिकूल प्रभाव गैस्‍ट्रोइंटेस्टिनल (जठर की आंत्र) उत्‍तेजना, मतली अथवा उबकाई के रूप में सामने आता है । ऐसा प्रतिकूल प्रभाव एक अथवा दो डोज लेने के बाद आता है । एंटीबॉटिक्‍स के कारण बच्‍चो को दस्‍त भी लग सकते हैं जो कि सामान्‍य है । डाक्‍टरों को चाहिए कि वे माता पिता को पहले से ही इसकी जानकारी दे दें ताकि वे दवाएं ज्‍यादा होने पर इनके साथ साथ लैक्‍टोबाकिल्‍लस भी लेते रहें । यह अक्‍सर होने वाला प्रतिकूल प्रभाव है । डायरिया की बात करें तो यह कोई समस्‍या नहीं है; गुदा में पीड़ा हो सकती है जिसके लिए किसी आयंटमेंट का प्रयोग किया जा सकता है । कफ के लिए दवा लिए जाने पर बच्‍चे को सामान्‍य से अधिक नींद आएगी । प्रत्‍येक माता पिता के सम्‍मुख ऐसी स्थिति आती है । तथापि, ऐसी स्थितियों में बच्‍चे को जगा कर सब कुछ ठीक ठाक होने का इत्मिनान कर लेना चाहिए । "

तथापि, डा. खोसला का यह मानना है कि इलाज से एहतियात ज्‍यादा बेहतर होती है । उन्‍होंने इसे स्‍पष्‍ट करते हुए बताया कि "एंटीबॉटिक्‍स के प्रतिकूल प्रभावों से बचने का सबसे अच्‍छा उपाय यही है कि इनका प्रयोग तभी किया जाए जब कहा जाए । अधिकांश एंटीबॉटिक्‍स सामान्‍यत: सुरक्षित होते हैं तथा उनसे डायरिया, त्‍वचा पर होने वाली चकते जैसे सामान्‍य प्रतिकूल प्रभाव ही होते हैं । कुछ प्रतिकूल प्रभावों के कारण आपको एंटीबॉयटिक्‍स का प्रयोग बन्‍द करना पड़ सकता है और डायरिया जैसे कुछ लक्षणों के कारण आपको प्रिबैटिक की दवाओं को भी जोड़ना पड़ सकता है । "

आशा की किरण !

अधिक एहतियात बरते से कठिनाइयां भी हो सकती हैं । बच्‍चे यदि अंधाधुंध खेलते हुए किसी चीज को लपकने के प्रयास में धड़ाम से दीवार अथवा किसी जंग लगे कोने से न टकराएं तो फिर उन्‍हें बच्‍चा कौन कहेगा । ऐसी स्थितियों में डाक्‍टर एक्‍सरे करवाने के लिए ही कहते हैं । डा. अय्यर का कहना है कि  "किसी भी प्रकार का रेडिएशन सही नहीं होता परन्‍तु अब यह एक आवश्‍यकता बन चुकी है । यदि बच्‍चे का सिर टकरा जाता है तो डाक्‍टर को यह जांच लेना चाहिए कि कहीं हेयर लाईन फ्रेक्‍चर अथवा इंटरनल ब्‍लीडिंग (अंदरूनी रक्‍त प्रवाह) तो नहीं है । सोनोग्राफिक्‍स का प्रयोग एक्‍सरे के स्‍थान पर नहीं किया जा सकता और जब इसके लिए कहा जाए तो इसे करवाना सु‍रक्षित ही होता है ।"  डा. शाह ने इस बारे में आगे बताया कि "किसी एक समय पर एक या दो एक्‍सरे करवाने से कोई नुकसान नहीं होता है । इससे रेडियशन की मात्रा इतनी अधिक नहीं होती कि किसी प्रकार का दीर्घकालिक नुकसान हो सके । इसकी तुलना में सी.टी. स्‍कैन से अधिक रेडियशन हो सकता है....... "

जब कुछ अपने बस में नहीं होता है तो बच्‍चे की छोटी मोटी सर्जरी करवानी ही पड़ती है । ऐसे अवसरों पर माता पिता के मस्तिष्‍क में जो विचार आते हैं वे कुछ इस प्रकार के होते हैं : ‘एनेस्‍थेसिया दिया जाना कितना सुरक्षित है ? क्‍या सर्जरी के पश्‍चात सॉलिन के डोज दिए जाने जरूरी हैं और क्‍या ये बच्‍चों के लिए सुरक्षित होते हैं ? इत्‍यादि । डा. शाह ने इसके लिए आश्‍वस्‍त करते हुए यह बताया है कि "एनेस्‍थेसिया अर्ध विकसित बच्‍चों तक के लिए भी सुरक्षित होते हैं बशर्ते इसकी प्रक्रिया से पहले एनेस्‍थेसिया फिटनेस करवा ली जाए । जब रोगी एनेस्‍थेसिया के प्रभाव से बाहर आता है तो जब तक रोगी मुंह से कुछ खाना प्रारम्‍भ नहीं करता तब तक उसे सॉलिन दिए जाते हैं । शुक्र है कि कुछ डाक्‍टर इसके लिए बरती जाने वाली सावधानी के प्रति जागरूक हैं और सावधानी बरतते भी हैं ।"  डा. शाह ने बच्‍चों को दिए जाने वाले एनेस्‍थेसिया के लिए ए‍हतियात के तौर पर रक्‍त एवं मूत्र की जांच करवाने की हामी भरी है और यह कहा है कि  "आजकल प्रयोग में लाई जाने वाली दवाएं सुरक्षित हैं तथा बच्‍चे उनके प्रभाव से जल्‍दी बाहर आ जाते हैं । "

बाल रोग विशेषज्ञ का चयन करने के लिए डा. शाह के सुझाव :

सेटअप :  बाल रोग विशेषज्ञ के चयन के लिए यह ज्ञात करना अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है कि क्‍या उसके पास बैकअप की व्‍यवस्‍था है; यदि नहीं है तो बेहतर यही होगा कि टीका इत्‍यादि लगवाने तक के लिए भी आप अपने बच्‍चे को किसी अस्‍पताल में ही लेकर जाएं ताकि टीका लगवाने के पश्‍चात बच्‍चे को किसी  प्रकार का रिएक्‍शन होने पर उसका उपचार तत्‍काल किया जा सके ।  

लोचकता : अच्‍छे डाक्‍टर का व्‍यवहार अत्‍याधिक लोचक होता हैं । यदि बच्‍चा कोई डोज नहीं ले पाता है तो डाक्‍टर को उसे नेब्‍यूलाईजर, नैसल स्‍प्रे, गुदा क्षेत्र सपोजिटरी के माध्‍यम से दवा देनी चाहिए । यदि आपके बच्‍चे को अधिक दवाएं लेने में परेशानी हो रही है तो आपको अपने डाक्‍टर को इसके बारे में बताना चाहिए तथा डाक्‍टर तदनुसार ही अपने इलाज की प्रक्रिया करते हैं । यदि ऐसा नहीं है तो आपको अपना डाक्‍टर बदल देना चाहिए ।

मुक्‍त व्‍यवहार : डाक्‍टर और रोगी के लिए खुलकर बात करना अत्‍यंत आवश्‍यक है । किसी प्रकार का अहं इसमें आड़े नहीं आना चाहिए । डाक्‍टर के पास बैठकर रोगी आरामदायक स्थिति में होना चाहिए ।

 

इस लेख को NextGen Publishing के साथ किए गए करार के अनुसार NewsPie.in में प्रकाशित किया गया है ।

कृप्या फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक और शेयर करें, क्योंकि इससे औरों को भी सूचित करने में मदद मिलेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here