होम रहन-सहन एवं ज्ञान आस्था का पुनर्जन्म

आस्था का पुनर्जन्म

1455
0

एक हरा-भरा और फूलों से सजा-संवरा बगीचा उन सभी अधिकांश लोगों के लिए एक आदर्श परिदृय होता है जिनका जीवन अत्यंत व्यस्त रहता है । बागवानी के छोटे-मोटे काम , सप्ताहान्तों पर वहां आयोजित किया जाने वाला अल्पाहार तथा शाम को होने वाली दावतें हमें आने वाले एक नए व्यस्त सप्ताह के लिए पूरी तरह से तैयार करने में मददगार साबित होती हैं। घर के किसी दूसरे हिस्से की तरह ही आपका बगीचा भी आपका ध्यान अपनी ओर  आकर्षित करता है और उसे पर्याप्त महत्व अवश्य दिया जाना चाहिए।

tihg_sept16_vastugarden_im11ऐसा करने के लिए आपको निश्चित रूप से इस संबंध में कुछ रुचिकर और गंभीर सूत्रों की आवश्यकता होगी कि बहुत अधिक श्रम किए बिना आप अपने बगीचे को वास्तु के अनुसार किस प्रकार तैयार कर सकते हैं ।

यहां सबसे पहली बात आपके बगीचे की लोकेशन से संबंधित है और यदि यह उत्तर अथवा पश्चिम दिशा की ओर हो तो अधिक बेहतर होगा । दक्षिण-पूर्व अथवा दक्षिण-पश्चिम दिशाओं में तो बगीचे कदापि नहीं बनाए जाने चाहिए। बगीचे का प्रत्येक क्षेत्र पांच मूल तत्वों में से किसी एक के साथ जुड़ा होना चाहिए, मध्य क्षेत्र स्थान के साथ, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र वायु के साथ, दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र मिट्टी के साथ, उत्तर-पूर्व क्षेत्र जल के साथ तथा दक्षिण-पूर्व क्षेत्र अग्नि के साथ जुड़ा होना चाहिए । उत्तरी दिशा से सृजित हुई सकारात्मक ऊर्जा तथा पूर्व दिशा से आने वाली सौर ऊर्जा सौहार्द और स्थायित्व को प्रोत्साहित करती है।

अगला चरण आपके बगीचे के लिए सजावट की वस्तुओं का चयन करना है जिनमें विभिन्न प्रकार के जल-स्रोतों, तालाबों और तरण-तालों से लेकर उत्कीर्णित पाषाण संरचनाएं आदि शामिल होनी चाहिए तथा उन्हें विचारपूर्वक सही स्थान पर स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है । tihg_sept16_vastugarden_im17उदाहरण के लिए, तरण-ताल का निर्माण उत्तर-पूर्व दिशा में अथवा बगीचे की उत्तर दिशा के सामने किया जाना चाहिए, पाषाण मूर्तियों अथवा शिलाओं से सजे बगीचे की स्थापना दक्षिण-पश्चिम में अथवा दक्षिण या पश्चिम में की जानी चाहिए, बगीचे के बैंचों को खुले स्थान में रखें जो अधिमानतया पूर्व अथवा उत्तर दिशा में होना चाहिए, चिड़िया घोंसले अथवा पालतू जानवरों के घर उत्तर-पश्चिम कोनों में बनाए जाने चाहिए।

वास्तु के अनुसार बगीचे का निर्माण किए जाने के संबंध में एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू वहां पर उगाई जाने वाली वनस्पति की विभिन्न किस्मों से संबंधित है । किसी अन्य कारक की ही भांति, उनके प्रकार और उनके स्थान उस परिवेश को परिभाषित करते हैं । आदर्श रूप में, समस्त कंटीले पौधों को निकाल कर नष्ट कर देना चाहिए । बेलों अथवा अन्य पौधों को भवन की दीवार के सहारे नहीं उगाया जाना चाहिए क्योंकि उनकी लताएं समय के साथ दीवार में स्थित छोटी दरारों में चली जाती हैं और वे धीरे-धीरे उन दरारों को चौड़ा कर देती है जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो जाती है और पानी उन दरारों से भीतर घुसकर सीलन पैदा कर देता है । महावास्तु प्रत्येक क्षेत्र में विभिन्न रंगों के प्रयोग का स्पष्टत: वर्णन करता है । स्वाभाविक तौर पर किसी भी बगीचे में पर्याप्त हरियाली होनी आवश्यक है । लेकिन सफेद रंग के फूलों के वृक्ष जैसे चंपक, मोगरा और पारिजात को बगीचे के दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम अथवा पूर्व दिशाओं में नहीं उगाया जाना चाहिए ।tihg_sept16_vastugarden_im16

इस लेख को NextGen Publishing के साथ किए गए करार के अनुसार NewsPie.in में प्रकाशित किया गया है ।

कृप्या फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक और शेयर करें, क्योंकि इससे औरों को भी सूचित करने में मदद मिलेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here